Gold Import Duty: भारत में गोल्ड फिर से बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अपील और उसके तुरंत बाद गोल्ड आयात शुल्क ( Gold Import Duty) में भारी बढ़ोतरी ने देश की अर्थव्यवस्था, ज्वेलरी कारोबार और आम उपभोक्ताओं के बीच नई बहस छेड़ दी है। सरकार ने अब गोल्ड (Gold) और सिल्वर के आयात पर प्रभावी टैक्स 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। भारत सरकार ने 24 जुलाई 2024 को गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) को 15% से घटाकर 6% कर दिया गया था, जिसे अब फिर से बढा दिया है। अंतरराष्ट्रीय…
Author: Prime Time Bharat
Somnath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मई 2026 को गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ (Somnath) मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ में भाग लिया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। जनवरी में भी पीएम मोदी सोमनाथ पहुंचे थे, और हाथ में त्रिशूल व डमरू धारण करके छा गए थे। प्रधानमंत्री की सेमानाथ अमृत पर्व की यह यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम भर नहीं मानी जा रही, बल्कि इसके कई गहरे राजनीतिक निहितार्थ भी देखे जा रहे हैं। भारतीय राजनीति में सोमनाथ का विशेष प्रतीकात्मक महत्व रहा है और बीजेपी…
– निरंजन परिहार Rajasthan: मरुप्रदेश की सियासत में सन्नाटा टूटने वाला है। सत्ता के गलियारों में फिर से चहल – पहल बढ़ने वाली है। सूनी कुर्सियों पर सियासी चेहरे बैठने वाले हैं। और बरसों से इंतजार कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं व नेताओं की धड़कनें तेज होने लगी हैं। राजस्थान (Rajasthan) में राजनीतिक नियुक्तियों का मौसम आने वाला है। सरकार तैयार है, संगठन सक्रिय है और कार्यकर्ता बेचैन। बीजेपी (BJP) अब अपने उपेक्षित और दरकिनार नेताओं को भी गले लगाने वाली है। भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व वाली सरकार उनको फिर से ताकत देने की तैयारी में जुट चुकी है।…
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। बीजेपी (BJP) नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) राज्य के मुख्यमंत्री बने। वे पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। वे हिंदुत्व के नाम पर जीते हैं। लंबे समय तक वामपंथ और फिर तृणमूल कांग्रेस के प्रभुत्व वाले राज्य में बीजेपी की यह जीत राष्ट्रीय राजनीति में भी एक बड़े बदलाव के रूप में देखी जा रही है। बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है और इस विधानसभा चुनाव में, हिंदुत्व, भ्रष्टाचार विरोधी अभियान और संगठनात्मक मजबूती बीजेपी की जीत के प्रमुख कारण रहे।…
Somnath: सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, हमारी सभ्यता का अटूट संकल्प है। इसके सामने लहराता विशाल समुद्र अनंत काल की अनुभूति कराता है। इसकी लहरें हमें सिखाती हैं कि तूफान चाहे कितने भी विकराल क्यों न हों, मनुष्य का साहस और आत्मबल हर बार फिर से उठ खड़ा होने में सक्षम है। तट से टकराती लहरें सदियों से यह उद्घोष कर रही हैं कि मानवीय चेतना को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री सोमनाथ… वर्ष 2026 की शुरुआत में मुझे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। यह सोमनाथ (Somnath) मंदिर पर हुए पहले…
Jitendra Singh: राजनीति में हार होती रहती हैं और इस्तीफे भी। ताजा हार कांग्रेस (Congress) की है, चुनाव असम (Assam) का था और इस्तीफा भंवर जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) का। कांग्रेस असम में बुरी तरह हार गई है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिर्जुन खड़गे के पास है और आम तौर पर इस तरह के इस्तीफे जल्दी नहीं स्वीकारे जाते। लेकिन जितेंद्र सिंह का जैसा राजनीतिक व्यक्तितव है, उसमें जिम्मेदारी, नैतिकता और समर्पण ज्यादा है। इसी पर राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार…
Sunil Bansal: भाजपा की कई राज्यों में निरंतर जीत के पीछे का वह ‘शांत चेहरा’ जिसे कैमरा नहीं, बूथ पहचानता है। अभी किसी बड़े राज्य के एक बहुत ताक़तवर भाजपा (BJP) विरोधी नेता से लंबी मुलाक़ात हुई तो उन्होंने कहा कि काश उनके पास एक अदद ऐसा व्यक्ति होता, जो “ये” काम कर सकता होता। उनके “ये” की यह सूची बहुत लंबी थी। उन्होंने बताया कि भाजपा के पास एक व्यक्ति ऐसा है। उन्होंने नाम बताया सुनील बंसल (Sunil Bansal)। एक इतना बड़े नेता और एक ऐसा संघ युवा का नाम, जो आम तौर पर बहुत लोकप्रिय नहीं है। उन्होंने…
-निरंजन परिहार West Bengal: यह कहना मुश्किल है कि आने वाला इतिहास ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) को ताकतवर राजनेता के तौर पर याद करेगा या गलती से राजनीति (Politics) में भटक गई एक नेता के तौर पर। दोनों में से कैसे भी याद करें, ममता बनर्जी को जूझने वाली और कईयों के छक्के छुड़ा देने वाली नेता के तौर पर, और फिर उसी से उपजे अहंकार के दर्प से दबी नेता के तौर पर पहचाना जाएगा। पश्चिम बंगाल (West Bengal) ने इतिहास दोहराया। 78 साल पहले, 15 अगस्त 1947 के दिन अंग्रेजी अहंकार को खदेड़ा। 4 मई 2026 की ढलती…
Assembly Elections 2026: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे भारतीय राजनीति के बदलते संतुलन का संकेत देते हैं। इस बार तस्वीर साफ है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीन राज्यों में जीत दर्ज कर रही, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कड़गम (विजय की पार्टी) को एक-एक राज्य में सफलता हासिल होने वाली है। फाइनल चुवनाव परिणाम अभी आने हैं, लेकिन रुझानों की बात करें, तो संकेत साफ है कि यह परिणाम सिर्फ चुनावी आंकड़े नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति के बीच नए समीकरणों का संकेत है। फाइनल नतीजे अभी बाकी हैं, लेकिन तस्वीर…
Ashok Gehlot: राजस्थान की राजनीति के धुरंधर पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) 3 मई को 75 साल के हो जाएंगे। यह केवल जन्मदिन का प्रसंग नहीं है। यह कांग्रेस (Congress) के उस सुदीर्घ और धूल-धूप से भरे राजनीतिक कालखंड का पड़ाव है, जिसमें संगठन, सत्ता, समाज-कल्याण, जातीय संतुलन, अल्पसंख्यक भरोसा और गांधीवादी भाषा एक ही व्यक्ति की राजनीतिक देह में बसते रहे। मुझे अभी तक नहीं मालूम कि इस दिन कांग्रेस कोई बड़ा कार्यक्रम कर रही है या नहीं; लेकिन अगर कांग्रेस का वर्तमान प्रदेश नेतृत्व अगर अपनी संस्कृति में विश्वास करता है तो उनके लिए एक बड़ा कार्यक्रम…
