Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:26 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»President Draupadi Murmu: राजस्थान की धरती पर ‘खम्मा घणी सा’ के साथ स्वागत हुआ राष्ट्रपति का
देश-प्रदेश 3 Mins Read

President Draupadi Murmu: राजस्थान की धरती पर ‘खम्मा घणी सा’ के साथ स्वागत हुआ राष्ट्रपति का

Prime Time BharatBy Prime Time BharatFebruary 13, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
President_DraupadiMurmu_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

President Draupadi Murmu: देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) राजस्थान के दौर पर हैं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने खम्माघणी सा… कहकर प्रदेश की धरती पर उनका स्वागत किया। वे यहां पर मेहंदीपुर बालाजी और वेणेश्वर धाम के दर्शन करने आई हैं। राष्ट्रपति मुर्मु आदिवासी हैं तथा वेणेश्वर धाम आदिवासियों का प्रमुख तीर्थ हैं, जहां हर साल आदिवासियों बड़ा मेला लगता है। राजस्थान (Rajasthan) के दूदू और डूंगरपुर जिलों में राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंगलवार शाम राष्ट्रपति मुर्मू जयपुर पहुंचीं, जहां हवाई अड्डे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। वहां से राष्ट्रपति सीधे राजभवन पहुंची, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति का बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी और वेणेश्वर धाम का कार्यक्रम है।

Table of Contents

Toggle
  • ‘खम्मा घणी सा…’ कह कर स्वागत किया मुख्यमंत्री ने
  • बेणेश्वर में महिलाओं को 300 करोड़ बांटेंगी राष्ट्रपति

‘खम्मा घणी सा…’ कह कर स्वागत किया मुख्यमंत्री ने

प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद राष्ट्रपति का यह पहला राजस्थान दौरा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति के स्वागत में सोशल मीडिया के ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर लिखा – ‘खम्मा घणी सा… पराक्रम, त्याग और बलिदान की पावन धरा राजस्थान पधारने पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जयपुर एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।’ संभवतया यह पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति का ‘खम्मा घणी सा’ कहकर स्वागत हुआ है। राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी और वेणेश्वर धाम दोनों जगहों का खास धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व है। राष्ट्रपति का इन दोनों जगहों पर जाने का कार्यक्रम आम लोगों को लुभा रहा है। डूंगरपुर जिले में बेऩृणेश्वर धाम में वे राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन के साथ ही राजीविका के लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगी। उससे पहले दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी तीर्थ में दर्शन के साथ महाआरती में शामिल होंगी, मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा भी वहां उनके साथ होंगे।

VeneshwarDham e1707844822968
VeneshwarDham_PrimeTimeBharat

बेणेश्वर में महिलाओं को 300 करोड़ बांटेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगी, जो बेणेश्वर धाम पर आयोजित किया गया है। बेणेश्वर धाम वह स्थान है, जिसे तीन नदियों की जलराशि ने चारों तरफ से घेरे रखा है, ये तीन नदियां, चित्तौड़ जिले से निकली जाखम नदी, उदयपुर जिले के खेरवाड़ा से निकली सोम नदी और मध्यप्रदेश की विंध्याचल रेंज से निकली माही नदी हैं, जिनका संगम यहीं पर होता है। नदियों के संगम के बीच टापू पर बना बेणेश्वर धाम काफी मनोरम है। यहं पर राष्ट्रपति मुर्मु राजीविका की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार किए उत्पादों के स्टॉल्स देखेंगी तथा महिलाओं को 250 करोड़ के ऋण व महिला निधि के तहत 50 करोड़ के चेक वितरित करेंगी। इस सम्मेलन में दक्षिणी राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाडा, प्रतापगढ़, सलुम्बर और उदयपुर जिलों की करीब 10 हजार महिलाएं राष्ट्रपति को सुनने पहुंच रही हैं।

Bhajanlal Sharma Draupadi Murmu Kalraj Mishra President Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
Blog
4 Mins Read

National Herald: कांग्रेस नेताओं पर केस में ईडी को झटका, अदालत का संज्ञान लेने से इंकार

By Prime Time BharatDecember 16, 2025

National Herald: दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED)  को बड़ा झटका दिया है।…

Narendra Modi: लगातार तीसरी बार पीएम बनते ही नेहरू की बराबरी में पहुंचे मोदी, मंत्रिमंडल में कुल 72 ने शपथ ली

June 9, 2024

Kangana Ranaut: कांग्रेस प्रवक्ता की शर्मनाक टिप्पणी पर भड़के लोग, पोस्ट डिलीट, सफाई जारी

March 26, 2024

गुजरात की राजनीति में हार्दिक पटेल होने के मतलब!

October 20, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.