Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
1st June, Monday, 10:49 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»ग्लैमर»फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!
ग्लैमर 5 Mins Read

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 28, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
1588156553 irfan big 600
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

निरंजन परिहार

इरफान खान चले गए। सिर्फ 54 की उम्र में। 84 साल की उनकी मां सईदा बेगम अभी चार दिन पहले ही दुनिया से विदा लेकर गईं थीं। इस हिसाब से तो बेटा तीस साल पहले ही निकल पड़ा। सुना हैं कि विधि जब हमारी जिंदगी का विधान लिख रही होती है, तो जन्म देने से पहले ही मृत्यु लेख भी लिख डालती है। इरफान की जिंदगी की किताब कम पन्नों की थी। लेकिन इस सच्चाई को उन्होंने बहुत पहले ही जान लिया था, सो इतनी सी उम्र में ही अपनी जिंदगी के पन्नों का आकार दुनिया के कई करोड़ लोगों की जिंदगी के पन्नों से भी ज्यादा बड़ा करके चले गए। सन 2018 में इरफान को जब अपने कैंसर होने का पता चला था, तो उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि ज़िंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जो आपको आगे लेकर जाता है। जिंदगी में वैसे भी तुम बहुत आगे निकल चुके थे इरफान, लेकिन इतनी सी उम्र में मौत के साथ इतने आगे निकल जाओगे, यह किसी ने नहीं सोचा था। सुना है कि इस्लाम में पुनर्जन्म का कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन फिर भी, कैसे भी करके, एक जनम और लेकर जयपुर लौट आना इरफान, इसी रूप में, इसी दुनिया में।

मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनकी आखरी सांस की खबर भले ही 29 अप्रेल 2020 को तड़के तीन बजे आई। लेकिन उसके पहले ही रात सवा बजे के करीब इंडिया न्यूज से अभिषेक शर्मा का संदेश आया कि आपके जयपुर के इरफान खान नहीं रहे, तो सन्न रह गया। लेकिन हॉस्पिटल फोन किया, तो पता चला कि झूठ है। मगर सुबह होते होते यह सच इतिहास में दर्ज हो गया। एक मनुष्य के तौर पर इरफान चाहे कितने भी बड़े हो गए थे, लेकिन अपने जयपुर को नहीं भूले। आखरी बार जब वे मुंबई से जयपुर की उड़ान में मिले, थे अपने जयपुर को याद करते हुए कह रहे थे कि चाहे कोई कुछ भी बन जाए, पर अपना बचपन, अपना शहर, अपनी गलियां और अपने लोगों की याद तो सदा साथ रहती ही है। जयपुर में 7 जनवरी 1967 को जन्मे इरफान अपनी गुलाबी नगरी के चौगान स्टेडियम में क्रिकेट खेलने की याद करते हुए बोले – देखो, मुझे बनना तो था क्रिकेटर और बन गया एक्टर। लेकिन इरफान खान अकारण नहीं जिए। अपनी आखिरी सांस तक वे केवल ऐसी फिल्मों से जुड़े रहे, जिनका हमारे देश और समाज के चरित्र से वास्ता रहा है। और आखिरकार बहुत खामोशी के साथ इंगलिश मीडियम को उन्होंने अपनी अंतिम फिल्म घोषित कर दी। अपन पहले भी कहते थे और अब भी कहते हैं कि हमारे सिनेमा के संसार में कोई दूसरा इरफान खान फिलहाल तो दिखाई नहीं देता। क्योंकि इरफान होने का अभिनय तो किसी से भी करवा लिया जा सकता है, लेकिन ‘मकबूल’, ‘स्‍लमडॉग मिलेनियर’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘मदारी, ‘हिंदी मीडियम’ जैसी फिल्मों में हमने इरफान के जिस अभिनय को देखा, वैसा परम तपस्वी तेवर का तत्व कोई अपने अभिनय में कहां से पैदा कर पाएगा।

पता नहीं, जीवन के इस सत्य की गहराई को इरफान ने कब जान लिया था कि अगर हम लोगों की भाषा बोलेंगे तो ही लोग हमें सुनेंगे। शायद इसीलिए उनकी हर फिल्म ने सिर्फ और सिर्फ लोगों की भाषा ही बोली। अपना मानना है कि इरफान के होठ जब चुप होते थे, तो उनकी आंखे बोलती थीं। और होठ व आंखें जब दोनों बंद होते थे, तो उनकी उपस्थिति का अहसास बहुत कुछ कहता था। मगर अब उनकी उनुपस्थिति में इस तरह के अदभुत अहसास का आनंद हम कहां से लाएंगे, यह सबसे बड़ा सवाल है। इरफान जानते थे कि समय अपने हिसाब से चलता है और अभिनय तो सिर्फ समय के साथ चलने का एक निराकार साधन भर है। फिर भी उस साधन की सफलता को साबित करने के लिए उन्होंने अपने अभिनय की धार को इतनी मजबूती से मांजा कि सिर्फ अपनी भावप्रणव उपस्थिति के जरिए ही वे सीधे दिलों में उतर जाने की हैसियत पा गए थे। सन 1992 में चाणक्य और द ग्रेट मराठा जैसे टीवी सीरियलों से अपने अभिनय की शुरूआत करनेवाले इरफान ने 1988 में ‘सलाम बॉम्बे’ के जरिए फिल्मों में प्रवेश करके ‘तलवार’, ‘ब्लैकमेल’, ‘हासिल’, ‘सलाम बॉम्बे’ जैसी हिंदी व अंग्रेजी की करीब 70 फिल्में बताती है कि हमारे सिनेमा के संसार में अदाकार तो बहुत हुए लेकिन इरफान जैसी अलबेली अदाओं वाला कलाकार कोई दूसरा नहीं मिलेगा।

अपनी शानदार फिल्मों में जानदार अभिनय को धारदार अभिव्यक्ति देनेवाले इरफान पूरे दो साल तक केंसर की वजह से अपनी टूटती सांसों को सम्हालकर थाम रहे। अक्टूबर 2019 में लंदन से इलाज कराके लौटने के बाद इंगलिश मीडियम पूरी की। और ऐसा भी नहीं कि यूं ही फिल्म पूरी कर दी हो, इरफान ने सचमुच अभिनय के आकाश में डुबोकर खुद को निचोड़ डाला है इस फिल्म में। गजब का काम किया उन्होंने। इरफान को सन 2018 में जब अपने कैंसर होने का पता चला था, तो उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि ज़िंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जो आपको आगे लेकर जाता है। जिंदगी में वैसे भी तुम बहुत आगे निकल चुके थे इरफान, लेकिन इतनी सी उम्र में मौत के साथ इतने आगे निकल जाओगे, यह किसी ने नहीं सोचा था!

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले

April 13, 2026

Amitabh Bachchan: राजनीति को नहीं समझे अमिताभ बच्चन, लेकिन अमिताभ को राजनीति ने समझ लिया था

February 4, 2026

Arijit Singh: अच्छा चलता हूं… गाकर अरिजीत का यूं निकल लिए सिनेमा से

January 29, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Modi ki Guarantee मतलब विकसित भारत की संकल्प यात्रा

By Prime Time BharatDecember 16, 2023

Modi ki Guarantee : विकसित भारत संकल्प यात्रा  के दौरान ली गई शपथ जीवन मंत्र…

Ramlala First Look: रामलला की प्रतिमा की पहली तस्वीर, मधुर मुस्कान में पहले दर्शन

January 19, 2024

PM Modi Diwali: कच्छ में सैनिकों के बीच पीएम मोदी बोले – दुश्मन को आप में मौत दिखाई देती है

November 1, 2024

Mewar: मैं प्रताप का वंशज हूं… फिर राजतिलक में रोड़ा क्यूं, मेवाड़ राजवंश की गरिमा को आंच!

November 27, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.