Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
8th June, Monday, 8:37 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»मुख्यमंत्री पद मुझे नहीं छोड़ेगा… मतलब फिर सीएम बनेंगे!
सत्ता- सियासत 4 Mins Read

मुख्यमंत्री पद मुझे नहीं छोड़ेगा… मतलब फिर सीएम बनेंगे!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 20, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
ashokgehlot primetimebharat 19102023
ashok-gehlot_prime-time-bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

 

निरंजन परिहार | Jaipur 20 Oct, 2023

अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है। देश की राजनीति में एक ताकवर नेता और कांग्रेस में वक्त को भांपकर तेज चाल चलनेवाले दिमागदार नेता। वे जो कुछ कहें, उसके मायने निकालने से पहले हजार बार सोचना पड़ता है।  वे सादगी पसंद हैं, सरल – सपाट बोलते हैं,  साफ मन से कह देते हैं और बहुत अपने किसी नजदीक से व्यक्ति जैसे दिखते हैं। यह उनके व्यक्तित्व की विशेषता है, और यहीं पर आकर आम तौर पर लोग मात खा जाते हैं।  आखिर कोई राजनेता इतना सरल, विरल और विमल कैसे हो सकता है। राजनेता तो होते ही तेजजर्रार हैं, तो फिर गहलोत ऐसे कैसे हो सकते हैं, यही सबसे बड़ा सवाल है।

दरअसल, वे हैं ही ऐसे, सच में ऐसे। अपने राजनीतिक दांव-पेंच के चलते जादूगर के नाम से मशहूर हैं, उनके बयान कई बार गहरे राजनीतिक निहितार्थ लिए होते हैं। इसी बीच नई दिल्ली में अशोक गहलोत ने उम्मीदवारों की घोषणा होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कुछ ऐसा ही बोल दिया कि लोग बहुत कुछ समझने की दिशा में नए रास्ते तलाशने लगे हैं।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा है, और शायद छोड़ेगा भी नहीं। अब आप चाहे इसे गहलोत की मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की लालसा कहें, या चुनाव के बाद फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है, तो चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के संकेत, मगर सच तो यही है कि गहलोत की शब्दावली को समझना आसान नहीं है।

अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं, और इस बार उन्होंने जमकर काम करते हुए पहले के मुकाबवे खुद की बहुत बड़ी छवि बना ली है। विधायकों के लिए टिकट फाइनल करने की लगातार चल रही बैठकों के दौर से वक्त निकाल कर नई दिल्ली में ही मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मैं तो सीएम पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये पद नहीं छोड़ रहा है और आगे भी शायद छोड़ेगा भी नहीं। आखिर,  मुझ पर हाई कमान ने भरोसा किया है, तो इसके पीछे कुछ तो कारण होगा। गहलोत ने केंद्र पर हमला करते हुए यह भी कहा कि देश में जो हालात बन रहे हैं, उनमें केवल एक ही नेता है राहुल गांधी,  जो मोदीजी का मुकाबला कर रहा है। इस बीच, गहलोत ने यह भी कहा कि बीजेपी ने हमारी सरकार को गिराने की कोशिश की थी, तो मेरी सरकार गिराने के लिए जो लोग पायलट के साथ गए थे, मैंनें उनके एक भी समर्थक के टिकट पर ऑब्जेक्शन नहीं किया है, सब फाइनल है। हम सब एकजुट हैं। जितने फैसले हो रहे हैं वो सबकी राय से हो रहे हैं, ये ही तकलीफ बीजेपी को हो रही होगी।

राजस्थान की राजनीति को जानकार मानते हैं कि गहलोत ने मुख्यमंत्री पद को लेकर जो बयान दिया है, उसके कई मायने हैं, गहलोत ने यह बयान कोई ऐसे ही नहीं दिया है। भले ही इस बयान की पहली लाइन में गहलोत ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की इच्छा जताई है, लेकिन अंतिम वाक्य ने अगली सरकार में भी मुख्यमंमत्री उन्हें ही बनने की बात है, जिसकी वजह से कांग्रेस में अंदरूनी कलह फिर से उजागर होना बहुत संभव है। गहलोत का कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ रही है, सचिन पायलट को साफ संदेश देने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है कि अगली बार के लिए भी वो मुख्यमंत्री बनने के सपने ना पालें। जानकार यह भी मानते हैं कि इस बीच अपनी सरकार गिराने की बात सार्वजनिक रूप से कहकर गहलोत ने पायलट को एक बार फिर से कटघरे में खड़ा तो किया ही है। सभी जानते हैं कि गहलोत का ब्रह्मवाक्य है कि हर गलती सजा मांगती है और सरकार गिराने के लिए पायलट मुख्यमंत्री बनने की ललक में अपने साथ कुछ विधायकों को लेकर मानेसर जा बैठे थे। पायलट की इस बगावत को रह रह कर गहलोत याद दिलाते रहते हैं। तो इस तरह से गहलोत पायलट की उस गलती की सजा रह रह कर उन्हें देते रहते हैं, क्योंकि वे कहते हैं कि हर गलती सजा मांगती है।

मुख्यमंत्री गहलोत के ताजा बयान के बाद अब सवाल यह ही नहीं रह गया है कि राजस्थान में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो कौन मुख्यमंत्री बनेगा ? मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा है, और शायद छोड़ेगा भी नहीं, में स्पष्ट राजनीतिक संदेश है, जिसके निहितार्थ गहलोत की गद्दी के मंसूबे पालनेवालों के अरमानों पर पानी फेरने के लिए काफी हैं। गहलोत के इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि सवाल फिर मुख्यमंत्री बनने पर बड़े ही साफ संकेत का है। वैसे भी गहलोत कहते रहे हैं कि राजस्थान में कोई एंटी इन्कंबैंसी नहीं है और फिर बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। आदेगे आगे देखते हैं, क्या होता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Vasundhara Raje: पद, मद और कद के जरिए आखिर किस पर वसुंधरा का निशाना?

By Prime Time BharatAugust 4, 2024

Vasundhara Raje: राजनीति में हर शब्द का अपना एक खास इशारा होता है और हर…

Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले

April 13, 2026

Manmohan Singh: दशक भर से मौन दुनिया के कई देश मरने पर मनमोहन के कसीदे पढ़ने लगे

December 28, 2024

BJP: लोकसभा चुनाव लड़कर संसद में पहुंचना होगा बड़े नेताओं को, राज्यसभा वालों के लिए सीट की तलाश

January 8, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.