Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 5:01 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Narendra Modi: प्रधानमंत्री को गाली देने में भी वोट बैंक का खयाल रखता है विपक्ष
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Narendra Modi: प्रधानमंत्री को गाली देने में भी वोट बैंक का खयाल रखता है विपक्ष

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 10, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Ayodhya Modi 2
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Narendra Modi: देश में लोकसभा चुनाव (Parliament Election) चल रहे हैं, प्रचार जोरों पर है और नेताओं की बयानबाजी जारी है। इसी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर भी राजनीतिक दल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने मोदी की औरंगजेब (Aurangzeb) से तुलना करते हुए उन्हें महाराष्ट्र में गाड़ने की बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा है कि ‘वे मुझे गाली देने में भी वोट बैंक का ख्याल रखते हैं। पीएम मोदी ने उद्धव टाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत के ‘औरंगजेब’ वाले उस बयान पर यह टिप्पणी की है, जिसमें राऊत ने कहा था कि “अगर महाराष्ट्र ने औरंगजेब को दफनाया, तो मोदी कौन हैं”। वैसे शिवसेना और उसके नेता अपनी कटु टिप्पणियों व विवादास्पद बयानों को लेकर शुरू से ही काफी चर्चित रहे हैं।

Table of Contents

Toggle
  • मोदी की कब्र खोदने और दफनाने में तुष्टीकरण
  • हमने औरंगजेब को दफना दिया, तो मोदी कौन है
  • औरंगजेब का जन्म मोदी के गांव में हुआ था: राउत
        • -राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

मोदी की कब्र खोदने और दफनाने में तुष्टीकरण

शिवसेना (उद्धव) के नेता संजय राउत के इसी बयान को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि विपक्ष उन्हें गाली देते हुए भी अपने वोट बैंक का ख्याल रखता है। महाराष्ट्र में एक रैली में बोलते हुए मोदी ने राउत की टिप्पणियों को एक अन्य टिप्पणी के साथ जोड़ दिया और कहा कि विपक्ष उन्हें गाली देने के लिए शब्दों का चयन सावधानी से करता है। मोदी ने कहा कि नकली शिव सेना मुझे जिंदा दफनाने की बात कर रही है। कांग्रेस ने भी कहा है कि  मोदी तेरी कब्र खुदेगी…यहां तक ​​कि मुझे गाली देते समय भी वे तुष्टिकरण का पूरा ख्याल रखते हैं। तेरी कब्र खुदेगी, तुझे गाड़ देंगे  आदि जैसे शब्द वे इसलिए चुनते हैं ताकि उनके वोट बैंक को खुश कर सके।  उल्लेखनीय है कि पिछले साल कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए थे।

हमने औरंगजेब को दफना दिया, तो मोदी कौन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में शिवसेना (उद्धव) के राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने कहा था कि इतिहास गवाह है कि हमने महाराष्ट्र की इस भूमि में औरंगजेब को दफनाया है। इंडिया टीवी के अनुसार राउत ने कहा – औरंगजेब 27 वर्षों तक महाराष्ट्र को जीतने के लिए संघर्ष करता रहा। अंत में हमने उस औरंगजेब की कब्र खोदी और महाराष्ट्र की मिट्टी में दफनाया। तो, जब हमने औरंगजेब को महाराष्ट्र में दफना दिया, तो हमारे लिए नरेंद्र मोदी कौन हैं। राउत की टिप्पणी के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की और मामले को लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत की है।

औरंगजेब का जन्म मोदी के गांव में हुआ था: राउत

राउत ने गुरुवार को कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ था। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं, जैसा औरंगजेब ने अपनी प्रजा के साथ किया था। इतिहास पर नजर डालें तो औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ था। जबकि तथ्य यही है कि अहमदाबाद के बगल में दाहोद नामक गांव है वहां औरंगजेब का जन्म हुआ था। इंडिया टीवी के अनुसार, राउत ने कहा कि औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हमारे साथ औरंगजेब जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)
Aurangzeb Narendra Modi Parliament Election
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Rajasthan Politics : मतदान के बाद वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा के राजनीति में मायनों की तलाश

By Prime Time BharatDecember 26, 2023

Rajasthan Politics : बीजेपी की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara…

Mewar: मैं प्रताप का वंशज हूं… फिर राजतिलक में रोड़ा क्यूं, मेवाड़ राजवंश की गरिमा को आंच!

November 27, 2024

BJP: लगता है अब वक्त आ ही गया है बीजेपी में नया अध्यक्ष चुनने का

June 2, 2025

Operation Sindoor: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, मगर सीमा पर सांसत बरकरार

May 10, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.