Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:52 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Happy New Year: नए साल का दिल खोल कर स्वागत, 2026 में बीते साल से बेहतर की उम्मीद
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Happy New Year: नए साल का दिल खोल कर स्वागत, 2026 में बीते साल से बेहतर की उम्मीद

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 1, 2026No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
New Year Celebration Mumbai Prime Time Bharat 1
New-Year-Celebration-Mumbai-Prime-Time-Bharat-1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Happy New Year: दुनिया भर में नए वर्ष 2026 का स्वागत उन रंगों, भावनाओं और परंपराओं के साथ किया गया, जो वैश्विक संस्कृति को एक धागे में पिरोते हैं। अलग – अलग समय पर अलग – अलग देशों में 2025 का सूरज डूबता चला गया और खुशियों का सूरज नए साल के रूप में उगता गया। नव वर्ष के शुभागमन ( Happy New Year) की हर जगह की अपनी शैली, अपनी धुन और अपनी कहानी रही। भारत के मुंबई, नई दिल्ली, अहमदाबाद, बैंगलुरू, हैदराबाद, चैन्नई, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़ आदि बड़े शहरों में लोगों ने पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी के साथ नववर्ष का स्वाग किया, तो गांवों में भी लोगों ने नए साल की खुशियां मनाई।

Table of Contents

Toggle
  • किरीटीमाटी, ऑकलैंड और सिडनी में चमका आसमान
  • एशिया में परंपरा और आधुनिकता का संगम
  • यूरोप और अमेरिका में धूमधाम से मना जश्न
  • दुनिया के लिए उम्मीदों का वर्ष साल 2026
          • – आकांक्षा कुमारी

किरीटीमाटी, ऑकलैंड और सिडनी में चमका आसमान

सबसे पहले प्रशांत महासागर के किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप पर नए साल की शुरुआत हुई, जहां सामुदायिक उत्सव पारंपरिक संगीत और शांत माहौल में पनपा। इसके बाद न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड ने रात के आसमान को रोशन किया—हार्बर किनारे सैकड़ों लोग 2026 का स्वागत करते दिखे। यह वह क्षण था जब उत्सव की लौ धीरे-धीरे दुनिया के शेष हिस्सों में फैलने लगी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में उत्सव का केंद्र रहा। हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के ऊपर होने वाले आतिशबाज़ी शो को दुनिया के सबसे भव्य नववर्ष स्वागत समारोहों में गिना जाता है। लाखों निगाहों ने चमकते आसमान, संगीत और शहर की धड़कन में शामिल होकर नए साल को महसूस किया।

New Year Celebration Mumbai Prime Time Bharat
New-Year-Celebration-Mumbai-Prime-Time-Bharat

एशिया में परंपरा और आधुनिकता का संगम

नव वर्ष सिर्फ आतिशबाज़ी नहीं, यह उन अनोखे रिवाजों की कहानी भी है, जो हर हमारे हिंदुस्तान के हर प्रदेश की संस्कृति को कुछ खास बनाते हैं। भारत के अनेक शहरों में दीपावली जैसी रोशनी की सजावट के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया। कहीं आतिशबाजी की रोशनी ने आसमान को जगमगाया, तो कहीं संगीत, प्रार्थना और शांत अनुभूतियों ने स्वागत किया। मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर आतिशबाजी का शानदार नजारा था। जापान में मंदिरों की घंटियां, सिंगापुर के वाटरफ्रंट पर लाइट शो, कोरिया और चीन में पारिवारिक सभाएँ—एशिया ने परंपरा और आधुनिकता का संतुलित संगम पेश किया। भारत में भी 31 दिसंबर की रात सड़कों पर रौनक, पार्टी सजावट, मंदिर दर्शन और परिवारिक मिलन—सबकुछ समानांतर चलता रहा, मानो विविधता ही यहां का उत्सव हो।

New Year Celebration Sydney Prime Time Bharat
New-Year-Celebration-Sydney-Prime-Time-Bharat

यूरोप और अमेरिका में धूमधाम से मना जश्न

ग्रीस और साइप्रस जैसे कुछ यूरोपीय देशों में इस बार आतिशबाज़ी की जगह पर्यावरण-अनुकूल ड्रोन शो और लाइट प्रदर्शनों ने ध्यान खींचा। यह आधुनिक जश्न ही नहीं बल्कि एक संदेश था—नया साल सिर्फ खुशी नहीं, जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। वहीं अन्य यूरोपीय शहरों में स्ट्रीट कॉन्सर्ट, नृत्य और सजावट ने रात को जीवन से भर दिया। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर का उत्सव दुनिया की स्क्रीन पर जीवंत हुआ—प्रसिद्ध बॉल ड्रॉप, झूमते संगीत, मशहूर कलाकारों की प्रस्तुतियाँ और हजारों की भीड़। साल 2026 का धूमधाम से स्वागत एक बात स्पष्ट कर गया कि समय बदलता है, लेकिन आशाएं नहीं। हर शहर, हर द्वीप, हर घर में नए साल की धुन एक जैसी थी। बेहतर भविष्य, नई शुरुआत, और स्वयं से किए गए वादों की। संसार भर में नए साल पर खुशी का वह दृश्य दिखा, जो हर बार साबित करता है कि आशा और उत्साह के लिए दुनिया कभी बूढ़ी नहीं होती।

दुनिया के लिए उम्मीदों का वर्ष साल 2026

किरिबाती से कैलिफ़ोर्निया तक, संस्कृति भले अलग हो, पर खुशियों की भाषा एक होती है। और यही भाषा 2026 की पहली रात को सबसे ज़्यादा सुनी गई। कुल मिलाकर नव वर्ष 2026 ने दुनिया के हर कोने को एक-साथ जोड़ने का काम किया, जहां खुशी, आशाएं, नए संकल्प और सांस्कृतिक विविधता ने मिलकर एक वैश्विक उत्सव का स्वरूप लिया। इस अवसर पर हर व्यक्ति ने अपने तरीके से 2025 को विदा किया और 2026 का स्वागत किया। नए लक्ष्यों, नए सपनों और सकारात्मक भावनाओं के साथ सभी लोग नए साल के स्वागत के लिए आतुर दिखे। असल में, नया साल सिर्फ कैलेंडर नहीं बदलता, यह दुनिया को एक साथ जोड़ने का बहाना बन जाता है। नए साल के स्वागत की हर रस्म एक विश्वास है कि आने वाला साल बीते साल से बेहतर होगा, और अच्छे दिनों का विश्वास ही दुनिया की सबसे बड़ी ऊर्जा है।

– आकांक्षा कुमारी

 

यह भी देखेंः Udaipur: टूरिज्म में ग्लोबल इमेज उदयपुर की, साल दर साल पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ आवक

इसे भी देखेंः संसार के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शुमार जयपुर का सबसे नया आकर्षण

Happy New Year
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Ram Mandir: यूपी में कांग्रेस की जमीन है, लेकिन क्या अविनाश पांडे फिर से कोई उम्मीद जगा पायेंगे?

By Prime Time BharatJanuary 9, 2024

Ram Mandir: इसी साल अप्रेल-मई में आम चुनाव है और माना जाता है कि देश…

Prashant Kishor: राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि वह सब कुछ जानते हैं!

April 8, 2024

Operation Sindoor: पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, पीएम मोदी ने जो कहा, वही किया

May 7, 2025

Adani Group: लगातार बढ़ता जा रहा है अडानी ग्रुप के शेयर में विश्वास, उछाल कायम

January 4, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.