Bharat Ratna Lal Krishna Advani: अयोध्या में भगवान रामलला (Ram) का सबसे बड़ा मंदिर बनाने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) बीजेपी के सबसे बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देने की घोषणा की है। आडवाणी देश की सबसे राजनीतिक पार्टी बीजेपी (BJP) के संस्थापक रहे हैं एवं देश में राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए सबसे बड़े आंदोलन के अगुआ रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Bajpai) और आडवाणी की जोड़ी ने बीजेपी को देश में शिखर पर पहुंचाने में बहुत बड़ा काम किया। वे देश सके उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं। आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की जानकारी देश में प्रसारित होने के बाद करोड़ों लोगों में खुशी की लहर है।

Bharat Ratna Lal Krishna Advani को जानकारी पीएम मोदी ने दी
देश के नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं दी। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। वे हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं और भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक उनका योगदान रहा है। उन्होंने हमारे देश के गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।

प्रतिभा बोली – मोदीजी ने बात की, तो आडवाणीजी की आंखें नम थीं
देश के वरिष्ठ नेता आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी कहा कि भारत रत्न की घोषणा के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब आडवाणीजी से बात की तो वे बहुत भावुक हो गए थे। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। प्रतिभा ने कहा है कि मुझे और हमारे पूरे परिवार को बहुत खुशी है। उन्होंने अपनी माताजी को याद करते हुए कहा कि निश्चित ही आज मुझे जिसकी सबसे ज्यादा याद आ रही है वो मेरी मां हैं, जिनका दादा के जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहा है। प्रतिभा अपने पिता लालकृष्ण आडवाणी को दादा कहती हैं। वह कहती हैं कि दादा बहुत भावुक हैं, जब वह तिरंगे को नमन करते हैं तब भी उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। उनकी कोई सराहना करता है तब भी उनकी आंखें नम हो जाती हैं। मैं मानती हूं कि उनके जीवन के इस पड़ाव पर देश के इस सर्वोच्च सम्मान से उनको नवाजा जाना बहुत बड़ी बात है। प्रतिभा ने यह भी कहा कि आडवाणीजी को यब यह बताय़ा तो उन्होंने जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दोनों को भी याद किया।
राम मंदिर के तत्काल बाद आडवाणी को भारत रत्न
दरअसल, राम मंदिर की प्रतिष्ठा के 11वें दिन आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इसे राम मंदिर में उनको योगदान से जोड़कर देखा जा रहा है। आडवाणी ने राम मंदिर के मुद्दे को देश के दिलों में बसाने के लिए 1990 में ‘राम रथ यात्रा’ की थी। भारत रत्न मिलने की खबर पर भावुक आडवाणी ने हाथ जोड़कर देश का अभिवादन किया। भारत सरकार ने हाल ही में देश के दिग्गज समाजवादी नेता और बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च सम्मान बारत रत्न देने की घोषणा की थी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष लेख भी लिखा था। सन 1988 में ठाकुर का निधन हो गया था। उनके निधन के 35 साल बाद बाद उन्हें यह सम्मान दिए जाने को देश भर में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बीच अपनी जड़ें मजबूत करने की नरेंद्र मोदी की कोशिश के रूप में देखा गया था। अब बीजेपी के संस्थापक व पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को यह पुरस्कार दिया जाना बीजेपी में हिंदुत्व की मूल विचारधारा को व्सातार का आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।