Vedanta: भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल वेदांता (Vedanta) समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) और उनके परिवारजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लेकिन उनके हौसले को नमन। अपने पुत्र अग्निवेश अग्रवाल (Agnivesh Agarwal) के अमेरिका में निधन को उन्होंने दिल पर पत्थर रखकर जिस हिम्मत, हौसले और धीरता से झेला, उसकी तारीफ दुनिया भर में हो रही है। जरा सोचिए कि कितना हौसला सम्हाल कर रखा होगा अनिल अग्रवाल ने, कि अपने 49 वर्ष के बेटे अग्निवेश की खबर खुद दुनिया को दी। इस असहनीय दुख की घड़ी में अनिल अग्रवाल का धैर्य और आत्मबल चर्चा का विषय बन रहा है। कई बार जीवन सबसे बड़ी परीक्षा वहीं लेता है, जहां इंसान सबसे अधिक संवेदनशील होता है। ऐसे समय में मजबूत बने रहना भी अपने आप में एक संघर्ष है। अनिल अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर अत्यंत भावुक संदेश साझा करते हुए इसे अपने जीवन का सबसे अंधकारमय दिन बताया। अग्निवेश कके देहांत पर उन्होंने अपनी कमाई का 75 फीसदी हिस्सा जनसेवा में लगाने के संकल्प दोहराया है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (Anil Agarwal Foundation) और वेदांता फाउंडेशन (Vedanta Foundation) के जरिए वे शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार की द्शा में काम करेंगे। अनिल अग्रवाल ने घोषमा कीकहा कि अब यह काम सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बेटे की यादों को जिंदा रखने का रास्ता है।

अग्रवाल परिवार को बड़ा आधात, परिजनों का हाल – बेहाल
पुत्र वियोग किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा आघात होता है, और अनिल अग्रवाल के लिए यह पीड़ा और भी गहरी है। क्योंकि अग्निवेश उनके न केवल बेटे थे, बल्कि वेदांता परिवार की भावनात्मक धुरी भी माने जाते थे। अनिल अग्रवाल ने अपने सार्वजनिक संदेश में बेटे के निधन को ‘जीवन का सबसे अंधकारमय दिन’ कहा, जो उनके दर्द की गहराई को दर्शाता है। परिवार पर यह दुख ऐसा है, जिसे शब्दों में समेट पाना कठिन है। अग्निवेश मां किरण अग्रवाल सहित पूरा परिवार टूट चुका है। यह सिर्फ एक पारिवारिक क्षति नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व की कमी है जो जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने की क्षमता रखता था। अग्निवेश महज़ एक परिवार के उत्तराधिकारी नहीं, बल्कि वेदांता समूह में निर्देशक की सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। अनिल अग्रवाल ने जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जब अपने पुत्र के दहांत की पहली सूचना दी, तो उनके संदेश में दुख के बीच एक संयमित संकल्प झलक रहा था, कि वे अपने बेटे की स्मृति को केवल आंसुओं तक सीमित नहीं रहने देंगे, बल्कि उसे प्रेरणा में बदलेंगे।
एक पिता की प्रतिक्रिया व श्रद्धांजलि स्वरूप
बेटे अग्निवेश अग्रवाल के अचानक निधन ने अनिल अग्रवाल को भीतरसे तोड़ दिया है। इस गहरे दुख के बीच उन्होंने एक बड़ा फैसला दोहराया है, कि वे जीवन भर सादगी से जिएंगे और अपनी कमाई का 75 फीसदी जनसेवा में खर्च करेंगे। अनिल अग्रवाल वैसे भी सरलता व सादगीपूर्ण जीवन जीते रहे हैं। वे ईश्वरीय सत्ता में विश्वास करते हैं। अपने बेटे की मौैत पर अनिल अग्रवाल ने अपने संदेश में लिखा कि अग्निवेश सिर्फ बेटा नहीं, बल्कि सबसे करीबी दोस्त था। उन्होंने कहा कि अग्निवेश जीवन से भरा हुआ था, सपनों से भरा हुआ था और पूरी तरह स्वस्थ था। परिवार को लग रहा था कि सबसे मुश्किल दौर निकल चुका है, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा था। उन्होंने यह भी लिखा कि बेटा पिता से पहले नहीं जाता और यह नुकसान उन्हें अंदर से तोड़ देने वाला है। सार्वजनिक जीवन में होने के कारण उन्हें लोगों के सामने संयम के साथ खड़ा रहना पड़ता है, लेकिन अंदर से वे एक पिता की तरह टूटे हुए हैं।

अग्निवेश के निधन का घटनाक्रम व हादसे की हकीकत
दरअसल, अग्निवेश अग्रवाल को अमेरिका में स्कीइंग करते वक्त दुर्घटना के शिकार हो गए थे। इसी दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ीं और वे चिकित्सा निगरानी में थे। इलाज के दौरान उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके चलते उनकी सांसें थम गईं। दुर्घटना न्यूयॉर्क में हुई, जहां उनका उपचार चल रहा था। वेदांता परिवार के लिए यह हादसा अचानक और अप्रत्याशित था, जिससे उनके परिवार और करीबी लोग गहरे सदमे में हैं। कार्डियक अरेस्ट जैसी स्थिति अक्सर बेहद कम समय में गंभीर रूप ले लेती है, और उपचार के बावजूद कई बार जीवन नहीं बचाया जा पाता। अनिल अग्रवाल का उद्योग जगत में योगदान जितना बड़ा है, यह क्षण उनके लिए उससे कहीं अधिक व्यक्तिगत है। उम्मीद की जानी चाहिए कि देश और समाज की संवेदनाएं उन्हें संबल देंगी। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि परिवार को इस अंधकारमय समय में साहस और सहारा मिले।
पिता अनिल अग्रवाल का हौसला व मजबूती का संकल्प
दरअसल, कभी – कभी हंसी और ख़ुशी की उम्र इतनी कम होती है कि पलक झपकते ही सब बदल जाता है। आज अनिल अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी किरन अपने जीवन की सबसे अंधेरी और उदास गली में एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े हैं। विश्वास नहीं होता कि जिस बच्चे को कुछ साल पहले गोद में उठाया था, आज उसे कंधों पर उठाना पड़ा है। अग्निवेश, सिर्फ़ 49 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़ कर चले गए। जीवन के शब्दकोश में ऐसा कुछ नहीं है जिसे अनिल अग्रवाल या कोई भी पिता लिख या बोल कर अपनी संतान के शोक की पीड़ा कम कर सकें। अग्रवाल परिवार के लिए यह क्षति व्यक्तिगत स्तर पर जितनी असहनीय है, उतनी ही बड़ी यह घटना उन लोगों के लिए भी है, जो उद्योग जगत में उन्हें एक सक्षम और उभरते नेतृत्व के रूप में देख रहे थे।
-आकांक्षा कुमारी
यह भी देखेंः Piyush Pandey: शब्दों से जादू निकालते रहे पीयूष पांडे, अब कौन कहेगा – जहां तुम, वहां हम?
इसे भी पढ़ेः Sulakshana Pandit: सांस्कृतिक अवचेतन की शांत, आहत और सुरीली पंक्ति थीं सुलक्षणा पंडित

