Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 12:23 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Jodhpur House Fire: राजस्थान के मुख्यमंत्री के कमरे में आधी रात को लगी आग, जोधपुर हाउस में हड़कंप
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Jodhpur House Fire: राजस्थान के मुख्यमंत्री के कमरे में आधी रात को लगी आग, जोधपुर हाउस में हड़कंप

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 18, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
BhajanLalSharmaCM PrimeTimeBharat
BhajanLal-Sharma-CM-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jodhpur House Fire: नई दिल्ली का जोधपुर हाउस अक्सर राजस्थान (Rajasthan) की राजनीतिक गतिविधियों के कारण खबरों में रहा है, लेकिन 17 जनवरी की रात जोधपुर हाउस (Jodhpur House) में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) के कमरे में लगी आग ने चौंका दिया है। एक दिन पहले ही उन्हें जान से मारने (Murder) की धमकी मिली थी। दूसरे दिन नई दिल्ली (New Delhi) स्थित जोधपुर हाउस में आधी रात को मुख्यमंत्री (Chief Minister) के कमरे में आग (Fire) लग गई, तो मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कर्मियों को बुलाया। हालात देख कर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आग बुझाई गई। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सभी पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं। इस मामले में जोधपुर हाउस से संबद्ध एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है।

Table of Contents

Toggle
  • Jodhpur House Fire सीएम के कमरे में कैसे
  • सियासी गतिविधियों का गवाह है जोधपुर हाउस
  • दो दिन पहले मिली जान से मारने की धमकी

Jodhpur House Fire सीएम के कमरे में कैसे

बीती रात यानी 17 जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नई दिल्ली में थे, जहां वे जोधपुर हाउस में ठहरे हुए थे। जोधपुर हाउस नई दिल्ली स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर है, जहां राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रहते हैं। वहीं पर, उनके रूम में लगे हीटर के इलेक्ट्रिक प्लग में शॉर्ट सर्किट हो गया, और आग लग गई। नई दिल्ली में भारी सर्दी है, ऐसे में रूम में हीटर जरूरी था। घटना रात को 2 बजे की है, जब वहां पर हीटर के इलेक्ट्रिक प्लग से धुआं निकलना शुरू हुआ था, जिसे देखते ही मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षाकर्मियों को बुलाया, और तत्काल आग बुझाई गई।

JodhpurHouse PrimeTimeBharat
JodhpurHouse_PrimeTimeBharat

सियासी गतिविधियों का गवाह है जोधपुर हाउस

नई दिल्ली में जोधपुर हाउस डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर 25 नंबर का बंगला है, जो राजस्थान की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र और सत्ता की धुरी रहा है। इस इमारत ने कई मुख्यमंत्री बनते – बिगड़ते व डगमगाते देखे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के कमरे में आग यहां पहली बार दिखी है। जोधपुर हाउस नई दिल्ली में वह बंगला है, जहां राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रहते हैं। पहले इस रोड़ का नाम औरंगजेब रोड था, जिसे नई दिल्ली नगर निगम ने अगस्त 2015 में बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था। इसके साथ ही औरंगजेब लेन को जून 2023 में बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया, जो पुराने औरंगजेब रोड यानी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वीराज रोड से जोड़ती है, जहां राजस्थान हाउस का निवनिर्माण चल रहा है, जहां विधायक, मंत्री, अधिकारी व मुख्मंत्री के भी आवास की व्यवस्था होगी।

दो दिन पहले मिली जान से मारने की धमकी

दो दिन पहले ही सेंट्रल जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को, जान से मारने की धमकी भी थी। जयपुर के पुलिस कंट्रोल रूम में मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भरा फोन पहुंचा, तो पुलिस सतर्क हुई और कॉल करने वाले की तत्काल लोकेशन जांची, तो जानकारी मिली कि वह फोन सेंट्रल जेल से किया गया था। कैदी द्वारा बाहर किसी को फोन किए जाने की लापरवाही के मामले में जेल प्रके दो अफसर निलंबित किए गए हैं। धमकी देने वाला आरोपी पोक्सो एक्ट के तहत सजा काट रहा है। वह 5 साल से जेल में कैद है और उसका मनोचिकित्सा का इलाज भी चल रहा है।

Bhajanlal Sharma Chief Minister Fire Jodhpur House New Delhi Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
व्यक्ति विशेष
6 Mins Read

दिलीप कुमार जैसा दूसरा अब कोई और नहीं होगा!

By Prime Time BharatOctober 20, 2023

-निरंजन परिहार कहते हैं कि दिलीप कुमार ऐसी शख्सियत थे कि एक बार उनसे जो…

Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा

May 13, 2026

गोड़वाड़ में गर्मी बढ़ी, हरियाली घटी, जलस्तर भी घटा

October 20, 2023

सचिन पायलट ने किया सारा से तलाक का खुलासा

November 1, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.