Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:56 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Bihar Nitish Kumar: बिहार में नौंवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, बीजेपी के साथ फिर नई पारी शुरू
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Bihar Nitish Kumar: बिहार में नौंवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, बीजेपी के साथ फिर नई पारी शुरू

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 28, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
NitishKumar BiharCM PrimeTimeBharat
NitishKumar_BiharCM_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Bihar Nitish Kumar: बिहार में नीतीश कुमार नौंवीं बार मुख्यमंत्री (Chief Minister) बन गए हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने लालू यादव की पार्टी आरजेडी (RJD) के समर्थनवाली पुरानी सरकार से नाता तोड़ते हुए अपनी सरकार को भंग करवाकर बीजेपी (BJP) के साथ फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बिहार (Bihar) बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बने हैं। 28 जनवरी को जेडीयू (JDU) विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद उन्होंने शाम 5 बजे फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 28 जनवरी 2024 की शाम 5 बजकर 4 मिनट पर नीतीश जब शपथ ले रहे थे, तो जय श्री श्रीराम और मोदी मोदी के नारे लग रहे थे। बिहार की राजनीतिक हालात की तस्वीर अब साफ है। नीतीश ने महागठबंधन छोड़ने के लिए आरजेडी की जगह कांग्रेस को ज्यादा जिम्मेदार बताया है, जिसके पीछे कई ऐसे कारण हैं,जिसने लोकसभा चुनाव से पहले बिहार और देश के राजनीति समीकरण को ही बदल कर रख दिया है। नीतीश के मुख्यमंत्री बनने और उससे पहले गठबंधन तोड़ने पर आरजेडीनेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि देखते रहिए अभी तो खेल शुरू हुआ है।

Table of Contents

Toggle
  • सरकार का कोई मतलब नहीं, सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं – नीतीश कुमार
  • बीजेपी प्रभारी तावड़े बोले –विधायकों का सर्वसम्मत फैसला
  • सारा मामला पार्टी के टूटने के खतरे का था
  • लालू की बेटी, प्रशांत किशोर और ओवैसी ने जो रहा…
          • -आकांक्षा कुमारी

सरकार का कोई मतलब नहीं, सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं – नीतीश कुमार

इस्तीफा देने से पहले सुबह 11 बजे जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार बहुत भावुक नजर आए। नीतीश ने विधायक दल की बैठक में भावुक अंदाज में कहा कि मामला सिद्धांतों का है, भले ही उनकी सरकार रहे या जाए, लेकिन वे उन सिद्धांतों को छोड़ नहीं सकते और शर्तों से समझौता नहीं कर सकते, जिसके आधार पर 2022 में जेडीयू के साथ आरजेड़ी व कांग्रेस का महागठबंधन सरकार का गठन हुआ था। नीतीश ने अपने विधायकों को इस बैठक में बताया कि आरजेडी के साथ चलने में काफी दिक्कत हो रही है, लेकिन पार्टी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नीतीश का यह बयान पार्टी की टूट के संभावित खतरों के मद्देनजर आया है। इस मुद्दे पर बैठक में जेडीयू विधायकों ने किसी भी तरह का फैसला लेने के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया है, तब वे इस्तीफा देने के लिए निकले।

nitishKumar PrimeTimeBharat
NitishKumar_PrimeTimeBharat

बीजेपी प्रभारी तावड़े बोले –विधायकों का सर्वसम्मत फैसला

नीतीश के शपथ ग्रहण में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे। उनके अलावा बीडेपी के कई बड़े नेता भी उपस्थित थे। नई दिल्ली से बिहार पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि विधायक दल की बैठक में, सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राज्य के लोगों के कल्याण के लिए भाजपा, जेडीयू और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। तावड़े ने जनकारी दी कि सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। इसी के साथ एक अन्य जानकारी के मुताबिक बीजेपी की तरफ से इन दोनों नेताओं की उपमुख्यमंत्री पद के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

सारा मामला पार्टी के टूटने के खतरे का था

खबर है कि आरडी के पूर्व प्रमुख राजीव रंजन सिंह को छोड़कर जेडीयू के ज्यादातर वरिष्ठ नेता बीजेपी के साथ गठबंधन के पक्ष में थे। नीतीश को यह आभास हो गया था कि उन्होंने अगर वक्त रहते कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी टूट सकती है। कुछ वक्त पहले नीतीश ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को हटा दिया था, क्योंकि लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ उनकी बढ़ती निकटता के चलते नीतिश को नई परेशानी हो रही थी। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हम आरजेडी से अलग हो गए, क्योंकि चारों तरफ से हमें अलग होने की राय मिल रही थी। पार्टी में टूट का भी उनको बड़ा खतरा लग रहा था। उनके साथ गठबंधन में हम काफी काम कर रहे थे, लेकिन कुछ नहीं हो रहा था, इससे तकलीफ हो रही थी।

लालू की बेटी, प्रशांत किशोर और ओवैसी ने जो रहा…

बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि आज की घटना ने साबित कर दिया कि बिहार में अकेले नीतीश कुमार ही नहीं, सभी पार्टियां ‘पलटूराम’ हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि अगले साल, 2025 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में ये गठबंधन भी नहीं चल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से बीजेपी को बड़ा नुकसान होगा। नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर एनडीए में जाने के बाद आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने गुस्से में नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि कचरा फिर से कचरेदानी में चला गया। पीरोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थूककर चाटने वाला नेता करार दे दिया। इस बीच आरजेडी का गठबंधन टूटने पर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन औवेसी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। औवेसी ने तेजस्वी यादव से पूछा हैं कि उन्हें अब कैसा लग रहा है? आपने हमारे 4 विधायकों को तोड़ा था। क्या अब आपके सीने में दर्द हो रहा रहा है। अब आपको समझ आ रहा होगा कि आपने जो खेल हमारे साथ खेला, वही खेल आपके साथ हो गया है। ओवैसी ने तेजस्वी से पूठा कि आपने 2-2 बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। बताइए कि इससे आपको क्या हासिल हुआ।

-आकांक्षा कुमारी
Bihar BJP Chief Minister JDU Nitish Kumar RJD
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
8 Mins Read

Divya Maderna: वेदना के आशावादी स्वरों से संवरता दिव्या मदेरणा का दुर्लभ दर्शन

By Prime Time BharatOctober 26, 2024

-त्रिभुवन Divya Maderna: राजस्थान की राजनीति में समय-समय पर कई चेहरे उभरते हैं, लेकिन कुछ…

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023

Venkaiah Naidu: राष्ट्रसेवा और जनसेवा को सदा सर्वोपरि रखा वैंकैया नायड़ू ने, जन्म दिन पर पीएम मोदी ने लिखा विशेष लेख

July 1, 2024

LokSabha Election 2024: अमेठी की तरह रायबरेली से भी राहुल गांधी हार गए, तो क्या?  

May 4, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.