Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:54 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Agnipath: बीजेपी नेता सतीश पूनिया की पुस्तक के बहाने सियासी सांपों और सपेरों की चर्चा
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Agnipath: बीजेपी नेता सतीश पूनिया की पुस्तक के बहाने सियासी सांपों और सपेरों की चर्चा

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 16, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Satish Poonia Agnipath Book Launch Prime Time Bharat
Satish-Poonia-Agnipath-Book-Launch-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Agnipath: भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) को भले 97 पर साँप ने डस लिया हो; लेकिन संपेरों के कुनबे के किसी उच्चाकांक्षी बीनबाज़ को यह उपालंभ देने का अधिकार तो नहीं है। अलबत्ता, सियासत का यह पुराना सपेरा अपनी अलग धज रखता है। लेकिन यह सुखद हैरानी थी कि उन्हें उनके प्रतिद्वंद्वी सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने महत्त्वपूर्ण भूमिका में बुलवाया। पूनिया ने राजनीति में काफ़ी भाषिक गरिमा रखी है। ख़ासकर ऐसे समय जब राजस्थान (Rajasthan) के गर्वीले नेताओं का साथ छोड़कर भाषा मुंह छिपाने के लिए कोई कोना तलाशती रही। राठौड़ जब बोले तो ऐसा लगा मानो किसी ने गर्म दोपहर में रेत पर पानी की रेखा खींच दी हो; क्षणिक, पर चमकदार।राजेन्द्र राठौड़ राजनीति के उस वर्ग से आते हैं, जहां शब्द अभी भी शौर्य का पर्याय हैं; लेकिन मैंने जब उनके चुनाव वाले भाषण सुने तो आभास हो गया था कि वे चुनाव में फँस गए हैं। लेकिन आज उन्होंने कहा, “अग्निपथ पर तपे बिना जनपथ नहीं मिलता।” उनकी आवाज़ में वह लय थी, जो राजस्थान के वीरत्व और कूटनीति दोनों का संयोग है। जैसे किसी पुराने दुर्ग की दीवारों में इतिहास और घाव साथ-साथ जीवित हों। वे सतीश पूनिया को देखकर मुस्कुराए। एक धीमी, मृदु मुस्कान जो भीतर से किसी अनकहे संतोष की गवाही दे रही थी। उनके शब्दों में एक गहरा अर्थ छिपा था: संघर्ष का ताप ही नेतृत्व को निखारता है।

Satish Poonia Agnipath Book Prime Time Bharat
Satish-Poonia-Agnipath-Book-Prime-Time-Bharat

राठौड़ की दृष्टि में सतीश पूनिया वह व्यक्ति थे, जिसने सड़क की धूल से जनपथ की ऊँचाई तक की दूरी तय की; और उस यात्रा का हर पग, तप और संवाद से भरा हुआ था। वे बोले, “हमारी सरकार की बुनियाद उन्हीं सड़कों पर पड़े संघर्ष के पत्थरों पर टिकी है, जिन्हें सतीश ने अपने हाथों से रखा था।” राठौड़ के शब्दों में लगभग एक राजनीतिक निष्ठा थी। सत्ता नहीं; उस आस्था की जो संगठन के भीतर जन्म लेती है और कभी-कभी अपने ही जनपथ की कीमत पर भी जीवित रहती है। लेकिन सियासत वह बस्ती है; जहां सारे तारे कंकर हैं और सारे हीरे पत्थर। इस बस्ती में क्यूं आए हो इस बस्ती में क्या रक्खा है; क्योंकि यहाँ वो ज़ालिम जौहरी रहते हैं, जो पत्थर को तराशकर हीरा बनाते हैं और हीरों को सियासत की मेहराबों पर सजाकर कनखियों से देखकर हँसते हैं।पाकिस्तानी शायर सहर अंसारी ने एक बार कराची में कितना सही कहा था – ‘कैसी कैसी महफ़िलें सूनी हुईं, फिर भी दुनिया किस क़दर आबाद है। धूप भी सँवला गई है, जिस जगह उस ख़राबे में सहर आबाद है!’ और सांवलाई धूप के इस बे-ताज राजनेता के लहकते लफ़्ज़!

(राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन की फेसबुक वॉल से)

Read Also: Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में दृढ़ता से अपनी ताकत बढ़ाते मुख्यमंत्री भजनलाल

Related Article: Loksabha Election: डॉ पूनिया, राठौड़, राजपाल और खाचरियावास की राजनीति के नए रंग!

Agnipath Rajasthan Rajendra Rathore Satish Poonia
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Bihar: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने दसवीं बार, मगर कंधों पर वादों का बहुत सारा भार

By Prime Time BharatNovember 20, 2025

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में, नई एनडीए सरकार का गठन हो…

Divya Maderna: वेदना के आशावादी स्वरों से संवरता दिव्या मदेरणा का दुर्लभ दर्शन

October 26, 2024

Narendra Modi Speechःः परजीवी कांग्रेस को अब उसी की भाषा में जवाब, राहुल को बालकबुद्धि बताया पीएम मोदी ने

July 2, 2024

Rajasthan News: दमदार किरोड़ीलाल मीणा का झटकेदार सियासी सफर, आखिर छोड़ दिया राजस्थान में मंत्री पद

July 4, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.