Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
23rd April, Thursday, 2:58 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Loksabha Election: डॉ पूनिया, राठौड़, राजपाल और खाचरियावास की राजनीति के नए रंग!
देश-प्रदेश 6 Mins Read

Loksabha Election: डॉ पूनिया, राठौड़, राजपाल और खाचरियावास की राजनीति के नए रंग!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMarch 25, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
RajasthanPolitics PrimeTimeBharat e1711311106155
RajasthanPolitics_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Loksabha Election: बीजेपी ने राजस्थान (Rajasthan) से उम्मीदवारों की अपनी नई सूची से प्रदेश को चौंका दिया हैं। राजपाल सिंह, राजेंद्र राठौड़ और डॉ सतीश पूनिया (Dr Satish Poonia) जैसे बहुप्रतिक्षित नामों को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी से दरकिनार रखा गया है। बीजेपी (BJP) ने इनमें से किसी को भी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में उम्मीदवार नहीं बनाया है, मगर कांग्रेस (Congress) ने अपने विधानसभा चुनाव में हारे हुए तेजतर्रार नेता प्रतापसिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariawas) को जयपुर से लोकसभा के लिए उम्मीदवार बना दिया है। खाचरियावास का नाम तो दूर दूर तक कांग्रेस में था भी नहीं। माना जा रहा था कि राजेंद्र राठोड़ (Rajendra Rathore) को चूरू, डॉ. पूनिया को अजमेर और राजपाल सिंह शेखावत (Rajpal Singh Shekhawat) को जयपुर से उम्मीदवारी मिल सकती है, मगर रेतीले राजस्थान की रपटीली राजनीतिक राहों के इन तीनों राही की उम्मीदों पर पानी फिर गया। वैसे राजपाल और राठोड़ के मुकाबले डॉ पूनिया में किस्मत वाले रहे, जिनको इसी सप्ताह हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया कर उनका राजनीतिक कद बढ़ा दिया गया है। मगर राजपाल सिंह खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काटकर जब राज्यवर्धन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया, तो माना जा रहा था कि उनको लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है। राजेंद्र राठोड़ की राजनीति का राजनीतिक भविष्य क्या होगा, कोई नहीं जानता। मगर, माना जा रहा है कि राजस्थान की राजनीति (Rajasthan Politics) में अब उनको कुछ वक्त तक समर्पित भाव से पार्टी का काम करना होगा। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार की राय में लगातार कमजोर होती कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में खाचरियावास ताकतवर नेता हैं, जिनको जयपुर (Jaipur) से फिर हारने की संभावना के बीच जीत के जज्बे का साथ चुनाव मैदान में उतरना होगा।

Screenshot 2024 02 04 161757
DrSatishPoonia_PrimeTimeBharat

Table of Contents

Toggle
  • डॉ सतीश पूनिया अब राष्ट्रीय राजनीति में
  • राजेंद्र राठोड़ रहे खाली हाथ, आगे क्या होगा
  • राजपाल सिंह को अभी और समर्पण दिखाना होगा
  • खाचरियावास का मुकाबला दिग्गज नेता की बेटी से
          • -हरि सिंह

डॉ सतीश पूनिया अब राष्ट्रीय राजनीति में

राजस्थान में बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में बेहद सफल रहे डॉ सतीश पूनिया की राजनीतिक सूझबूझ, व्यापक विनम्रता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रदेश में कोई सानी नहीं है। सन 2018 में पहली बार विधायक बनने के बावजूद राजस्थान की राजनीति में पिछली बार उन्होंने अपनी जो बहुत बड़ी जगह बनाई उससे कई लोग चकित रह गए थे। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे बेहद सक्रिय रहे और विधायक के रूप में भी उनकी छवि सबसे अग्रणी तौर पर देखी जाती रही। 2023 का विधानसभा चुनाव में वे आमेर से हार गए थे। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार मानते हैं कि डॉ पूनिया की यह हार हर किसी के लिए बेहद चौंकानेवाली रही। फिर भी वे लगातार सक्रिय रहे और पिछले तीन महीने में उन्होंने प्रदेश भर में अपनी सक्रियता का जबरदस्त प्रदर्शन किया। माना जा रहा था कि उनको अजमेर से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है, लेकिन बीजेपी की पांचवी सूची जारी होने से पहले ही हरियाणा का प्रभारी बनाकर उनका ओहदा बढ़ा दिया गया, तभी से लग रहा था कि अब उनको लोकसभा में उम्मीदवारी शायद ही मिले।

राजेंद्र राठोड़ रहे खाली हाथ, आगे क्या होगा

दिग्गज राजपूत नेता राजेंद्र राठौड़ का नाम लोकसभा उम्मीदवारी में ना आना भी आश्चर्य का विषय माना जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन की राय में, राठौड़ राजस्थान की राजनीति के शानदार कारीगर कहे जाते हैं। वे लंबे समय से राजस्थान में ताकतवर नेता रहे हैं। हालांकि पिछला विधानसभा चुनाव वे अप्रत्याशित रूप से हार गए थे और विधानसभा में हार के बाद उनकी दावेदारी लोकसभा में मानी जा रही थी। वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन कहते हैं कि राठौड़ के बारे में माना जा रहा था कि वे कोशिश कर रहे थे कि चूरू के विधायक हरलाल सिंह सहारण को चूरू से लोकसभा का टिकट मिल जाए। ताकि वे चूरू से चुनाव लड़कर संसद में पहुंच जाएं। सहारण को साथ लेकर दिल्ली में राजेंद्र राठोड़ के अपनी पार्टी के आला नेताओं से मिलने की भी ख़बरें आई थीं और माना जा रहा था कि सहारण चूरू से सांसद बन जाएंगे, तो खाली सीट पर उपचुनाव जीतकर राठौड़ राज्य सरकार का हिस्से हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव की उम्मीदवारी में राठौड़ का नाम अग्रणी रहा। इसी तरह विधानसभा चुनाव से पहले भी मुख्यमंत्री पद के सबल दावेदारों में उनका था, मगर संभवत: यही उनकी हार का सबसे बड़ा आंतरिक कारण बना था। वैसे, वसुंधरा राजे उनको कम पसंद करती है और माना जा रहा है कि वे उन्हीं के कोपभाजन बने।

राजपाल सिंह को अभी और समर्पण दिखाना होगा

राजपूत होने के बावजूद राजस्थान की राजनीति में राजपूत नेता के रूप में तो नहीं, बल्कि समृद्ध नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले राजपाल सिंह शेखावत को उम्मीद थी कि उनको टिकट मिलेगा। विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काटकर राज्यवर्धन सिंह को दे दिया गया था।, तो वे कुछ दिन के लिए बागी हो गए थे, लेकिन बाद में मान गए और विद्रोही के रूप में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन अब उम्मीद के बावजूद राजपालसिंह को भी कहीं से टिकट नहीं दिया गया। राजस्थान की राजनीति के जानकार वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन कहते हैं कि पिछली कई सरकारों में मंत्री रहे राजपाल सिंह शेखावत की आर्थिक मामलों पर जैसी पकड़ है, उसका सानी राजस्थान बीजेपी में और कोई नहीं हैं। माना जा रहा था कि उनको जयपुर शहर से उम्मीदवारी मिल सकती है। लेकिन मामला कहां अटक गया, कोई नहीं जानता। अब राजपाल सिंह शोखावत को पार्टी के प्रति समर्पण दिखाना होगा, क्योंकि उनको जो भी नुकसान हुआ है, लगता है कि वे बीजेपी की अंदरूनी खेमेबाजी के शिकार हो गए हैं।

PratapSinghKhachariawas PrimeTimeBharat
PratapSinghKhachariawas_PrimeTimeBharat

खाचरियावास का मुकाबला दिग्गज नेता की बेटी से

जयपुर शहर लोकसभा सीट से बीजेपी ने महिला मोर्चा की पहले प्रदेश महामंत्री रहीं मंजू शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, कांग्रेस में उनका मुकाबला छात्र नेता रहे प्रतापसिंह खाचरियावास से होना है। मगर, राजस्थान की राजनीति के जानकार वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चोटिया कहते हैं कि कांग्रेस में जयपुर का टिकट प्रताप सिंह खाचरियावास के गले पड़ा है। राजनीतिक संभावनाएं कह रही है कि खाचरियावास के लिये यह चुनाव जीतना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। मंजू शर्मा जयपुर से 6 बार विधायक रहे बीजेपी के दिग्गज नेता भंवरलाल शर्मा की बेटी हैं। उनके पता प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष होने के अलावा बीजेपी की सरकारों में मंत्री भी रहे। वरिष्ठ पत्रकार अवधेश पारीक कहते हैं कि बीजेपी ने जयपुर की बेटी थीम को भुनाते हुए उनके उम्मीदवार बनाया है। मंजू शर्मा वर्तमान में राजस्थान महिला प्रवासी अभियान की प्रभारी हैं और जयपुर शहर की निवासी होने के चलते उन्हें अन्य महिलाओं के नाम से तरजीह मिली साथ ही कुछ दिग्गज चेहरों ने भी उनकी मजबूती से पैरवी की। मंजू संगठन की पुरानी सिपाही हैं और जयपुर के जाने माने कनोडिया महिला कॉलेज से ही पढ़ी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बीजेपी ने जयपुर शहर लोकसभा से वर्तमान सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काटकर मंजू शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी अपने ऐसे ही फैसलों से अक्सर चौंकाती रही है, मगर कांग्रेस ने भी खाचरियावास को जयपुर शहर से उम्मीदवारी देकर चौंकाया है। वैसे भी, राजनीति चौंकानेवाले खेल के अलावा और है ही क्या।

-हरि सिंह

 

 

 

BJP Congress Dr Satish Poonia Loksabha Election Pratap Singh Khachariawas Rajasthan Rajasthan Politics Rajendra Rathore Rajpal Singh Shekhawat
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Narendra Modi Speechःः परजीवी कांग्रेस को अब उसी की भाषा में जवाब, राहुल को बालकबुद्धि बताया पीएम मोदी ने

By Prime Time BharatJuly 2, 2024

Narendra Modi Speechः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव…

Bihar Nitish Kumar: बिहार में नौंवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, बीजेपी के साथ फिर नई पारी शुरू

January 28, 2024

Udaipur: टूरिज्म में ग्लोबल इमेज उदयपुर की, साल दर साल पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ आवक

January 8, 2024

IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?

December 6, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.