Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 12:23 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan Budget: विधानसभा में 22 साल बाद किसी वित्त मंत्री ने पेश किया बजट, कई लुभावनी घोषणाएं, विपक्ष का हंगामा
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Rajasthan Budget: विधानसभा में 22 साल बाद किसी वित्त मंत्री ने पेश किया बजट, कई लुभावनी घोषणाएं, विपक्ष का हंगामा

Prime Time BharatBy Prime Time BharatFebruary 8, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
DiyaKumariBudget
Diya-Kumari-PrimeTime-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Budget: राजस्थान की भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व वाली बीजेपी (BJP) सरकार में वित्त मंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) 22 साल बाद बजट (Budget) पेश करनेवाली पहली वित्त मंत्री बनी है। राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा में किसी वित्त मंत्री ने 22 साल बाद आज पहली बार बजट पेश किया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का आज वित्त मंत्री के रूप में सदन में बजट पेश करना अपने आप में एक इतिहास है। सन 2003 के बाद से तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) खुद ही बजट पेश करते रहे, क्योंकि वित्त मंत्रालय वे ही सम्हालते रहे। इस बार के बजट में 70 हजार नई भर्तियों, 5 लाख घरों पर सोलर पैनल, जयपुर मेट्रो के विस्तार और सड़कों के विकास के लिए 15 हजार करोड़ के ऐलान को सरकार ने हर हाल में पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है। लेकिन बीच बजट विपक्ष हंगामा करने लगा, तो बजट भाषण के दौरान दीया कुमारी अचानक रुक गईं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सीट से खड़े होकर मोर्चा सम्हाला। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से कहा कि एक महिला वित्त मंत्री बजट पढ़ रही तो आपको दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने चेताया कि यह बजट है, कोई बहस नहीं है। आप मर्यादा की बात करते हैं, तो मर्यादा का ख्याल भी रखिए।

DiyaKumari Budget PrimeTimeBharat
DiyaKumari_Budget_PrimeTimeBharat

Table of Contents

Toggle
  • 5 लाख घरों पर सोलर पैनल, स्कूल – कॉलेज के लिए 1000 करोड़
  • 70 हजार नई भर्ती और नल जल के लिए 15 हजार करोड़
  • सरकार जनता से किए गए अपने वादों पर प्रतिबद्ध

5 लाख घरों पर सोलर पैनल, स्कूल – कॉलेज के लिए 1000 करोड़

राजस्थान में भजनलाल सरकार में वित्त विभाग संभालने वाली डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विधानसभा में बजट भाषण में कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है, जो प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत पांच लाख घऱों में सोलर पैनल लगाने जा रही है, इससे 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिल सकेगी। अन्नपूर्णा रसोई में पहले से मिलनेवाले 450 ग्राम भोजन के मुकाबले अब 600 ग्राम भोजन देगी।  उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए काम करेगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश में विद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए 1000 करोड़ का ऐलान किया है। स्टेट रोड फंड में 1500 करोड़ का अतिरिक्त फंड का प्रावधान करने के साथ ही बिजली संकट को दूर करने के लिए कदम उठाने की बात कही है।

70 हजार नई भर्ती और नल जल के लिए 15 हजार करोड़

राजस्थान में युवाओं को रोजगार देने के मामले में आगामी वर्ष में 70 हजार पदों पर भर्तियां किए जाने की घोषणा करते हुए उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि जयपुर के निकट हाईटेक सिटी विकसित की जाएगी, जहां वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने घोषणा की की राजस्थान में किसान क्रेडिट कार्ड की तरह गोपाल क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे, जिसका पांच लाख लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही मिशन ओलम्पिक के तहत प्रदेश के 50 प्रतिभाशाली युवाओं को किट उपलब्ध कराई जाएगी। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्रों और कक्षा नौवीं 12 वीं तक की छात्राओं को ड्रेस के लिए एक हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत होगी, इसके तहत गरीब परिवार की बालिकाओं के जन्म पर एक लाख रुपये का सेविंग बॉन्ड मिलेगा। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि जयपुर, जोधपुर, कोटा जिलों के लिए 500 इलेक्ट्रिक बस का प्रावधान किया गया है। जयपुर की ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए जयपुर शहर में मेट्रो का विस्तार करने की भी योजना है तथा नल-जल के लिए 15 हजार करोड़ का एलान किया गया है और वंचित वर्गों तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की योजना भी बनाई जाएगी।

diyaBuget
DiyaKumari_Budget_PrimeTimeBharat

सरकार जनता से किए गए अपने वादों पर प्रतिबद्ध

भजनलाल सरकार ने अपने पहले बजट में किसानों, महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर और भी कई अहम ऐलान किए हैं। दीया कुमारी ने कहा है कि राजस्थान सरकार बजट में अपने चुनावी वादों को भी पूरा करने को प्रतिबद्ध है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश इस बजट में राजस्थान सरकार ने बहुत सधे हुए कदमों से कुछ अहम ऐलान किए हैं, जिन्हें लोकसबा चुनाव में जीतने के कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले राजस्थान विधानसभा में बजट की 200 प्रतियां पहुंचाई गईं थी।  वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा है कि उनकी सरकार जनता से किए गए वादों को हर हाल में पूरा करेगी।

Ashok Gehlot Bhajanlal Sharma BJP Budget Diya Kumari Rajasthan Rajasthan Budget Vasundhara Raje
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Ram Mandir: अयोध्या में रेल और हवाई मार्ग विकास की नई राह, पीएम मोदी बोले

By Prime Time BharatJanuary 2, 2024

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का मंदिर तैयार हो रहा है। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Adani Group: लगातार बढ़ता जा रहा है अडानी ग्रुप के शेयर में विश्वास, उछाल कायम

January 4, 2024

Rajasthan News: दमदार किरोड़ीलाल मीणा का झटकेदार सियासी सफर, आखिर छोड़ दिया राजस्थान में मंत्री पद

July 4, 2024

Hanuman Beniwal: किसान नेता हनुमान बेनीवाल, जिसने अदृश्य हो जाने से इंकार कर दिया

January 26, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.