Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:56 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rahul Gandhi: पूरे 10 साल से खाली पड़े लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठेंगे राहुल गांधी
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Rahul Gandhi: पूरे 10 साल से खाली पड़े लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठेंगे राहुल गांधी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJune 26, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Project 1
RahulGandhi_LOP_Prime_TIme_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rahul Gandhi: लोकसभा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रतिपक्ष के नेता होंगे। आखिर 11 दिन बाद इस प्रस्ताव पर राहुल मान गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjuna Kharge) के घर 25 जून को हुई इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) बनाने पर फैसले पर मुहर लगी और इस मामले में प्रोटेम स्पीकर को पत्र भी लिख दिया गया है। खास बात यह है कि लोकसभा (Lok Sabha) को 10 साल बाद विपक्ष का नेता मिलेगा। पिछले एक दशक से कांग्रेस (Congress) अपना विपक्ष का नेता बनाने लायक सीटें जीत ही नहीं सकी थी। इस बार कांग्रेस 99 सीटें जीतकर विपक्ष का नेता पद मिलने लायक नहीं है।  हालांकि 14 जून को जब राहुल के बारे में विपक्ष का नेता बनने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी और फैसला लिया गया था, तो राहुल ने विचार करके जवाब देने को कहा था। माना जा रहा था कि राहुल की नेता विपक्ष बनने के बजाय कांग्रेस संगठन में रहकर पार्टी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रही। लेकिन आज 25 जनवरी की रात को घोषित कर दिया गया है कि राहुल ही विपक्ष के नेता होंगे। हालांकि, विपक्ष के नेता पद को लेकर राहुल गांधी कितने सफल होंगे, राजनीतिक हलकों में इस पर कई लोगों के अलग अलग विचार हैं।

INDIA Block Meeting Prime TIme Bharat
INDIA_Block_Meeting_Prime_TIme_Bharat

Table of Contents

Toggle
  • इंडिया अलायंस के नेताओं का सामूहिक फैसला
  • एक दशक तक खाली रहा नेता प्रतिपक्ष का पद
  • पंद्रह दिन बाद आखिर मान गए राहुल गांधी
          • -साक्षी त्रिपाठी

इंडिया अलायंस के नेताओं का सामूहिक फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सरकारी निवास पर इंडिया अलायंस की बैठक हुई, जिसमें लगभग सभी पार्टी के नेता मौजूद थे। इस बैठक में जो फैसला हुआ उसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने लोकसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ भर्तृहरि महताब को  राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने के कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के फैसले के बारे में सूचित करते हुए पत्र भेजा है। राहुल गांधी इस बार दो संसदीय क्षेत्रों, केरल के वायनाड और यूपी के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे, लेकिन 15 जून को लोकसभा सदस्यता की शपथ लेने से पहले उन्होंने वायवनाड़ से इस्तीफा दे दिया था और संसद में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया।

INDIA Block Meeting Prime TIme Bharat1 scaled e1719335659560
INDIA_Block_Meeting_Prime_TIme_Bharat

एक दशक तक खाली रहा नेता प्रतिपक्ष का पद

खास बात यह है कि कांग्रेस को दस साल बाद सदन में विपक्ष का नेता पद मिलने जा रहा है। पूरे एक दशक तक यह पद खाली ही रहा, क्योंकि 2014 और 2019 में लगातार दो चुनावों में सदन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस विपक्ष का नेता बनने लायक सीटें ही जीत नहीं पाई थी। इस बार कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं, हालांकि राहुल गांधी के दो सीटों से जीतने के कारण फिलहाल उसके 98 सींसद ही हैं। एक दशक के बाद लोकसभा में विपक्ष के पास अपना भी कोई नेता होगा। नरेंद्र मोदी के पहले प्रधानमंत्री काल से ही यानी सन 2014 से लोसकभा में विपक्ष का नेता नहीं था। आखिरी बार सुषमा स्वराज 2009 से 2014 तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रही थीं। लेकिन सन 2014 और  सन 2019 के लोकसबा चुनावों में कांग्रेस अपने 54 सांसद भी नहीं जिता पपाई थी, और संसदीय नियमों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष का पद पाने के लिए किसी भी दल को लोकसभा की कुल सदस्य संख्या के 10 फीसदी यानी 54 सांसद जिताकर सदन में लाना होता है, जो बीते दो चुनावों से कांग्रेस कर नहीं सकी थी। लेकिन इस बार देखें, तो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन ने पिछले दो चुनाव के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है।

पंद्रह दिन बाद आखिर मान गए राहुल गांधी

लगभग एक पखवाड़े पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने की मांग उठी थी। समिति के सदस्यों ने प्रस्ताव भी पारित किया था कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया जाना चाहिए। जिस पर राहुल गांधी ने इस प्रस्ताव को स्वीकारने के बारे में  सोचने के लिए कुछ वक्त मांगा था। लेकिन आज 14 दिन बाद उस फैसले पर मुहर लग गई। हालांकि, 14 दिन का समय लेने के पीछे की राजनीति के कारण लताशने वाले कहते हैं कि राहुल गांधी लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता के तौर पर कितने सफल होेगे, इस पर अभी कई तरह के सवाल है। खास बात यह है कि राहुल ने इतने दिन सोचने में लगाए, तो फिर तो वे सदन में लिए जानेवाले फैसलों पर भी ज्यादा सोचेंगे, जो कि उचित नहीं होगा।

-साक्षी त्रिपाठी

 

यह भी पढ़ियेः Rahul Gandhi: क्या नेता प्रतिपक्ष के रूप में सफल साबित होंगे राहुल गांधी, सबसे बड़ा सवाल!

Congress Leader of Opposition Lok Sabha Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
कारोबार
6 Mins Read

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

By Prime Time BharatApril 22, 2026

Rajasthan Refinery: पचपदरा। रेत का विस्तार। तेल की रिफाइनरी (Refinery)। उम्मीदों का आसमान। रोजगार की…

IIJS Signature: सबसे बड़ा ज्वेलरी शो 4 से 8 जनवरी तक मुंबई में, देश भर के ज्वेलर्स आ रहे हैं

December 31, 2023

Arijit Singh: अच्छा चलता हूं… गाकर अरिजीत का यूं निकल लिए सिनेमा से

January 29, 2026

Narendra Modi Cabinet: ज्यादातर वरिष्ठ मंत्री और विभाग फिर वही, राजस्थान से तीन पुराने और एक नया मंत्री

June 10, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.