Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
3rd June, Wednesday, 9:01 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rahul Gandhi: क्या नेता प्रतिपक्ष के रूप में सफल साबित होंगे राहुल गांधी, सबसे बड़ा सवाल!
देश-प्रदेश 6 Mins Read

Rahul Gandhi: क्या नेता प्रतिपक्ष के रूप में सफल साबित होंगे राहुल गांधी, सबसे बड़ा सवाल!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJune 9, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rahul Gandhi Prime Time Bharat 1
Rahul-Gandhi-Prime-Time-Bharat-1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rahul Gandhi: कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की राजनीतिक प्रतिभा को परखने का वास्तविक वक्त अब आ रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता (Leader of Opposition) बनाए जाने को लेकर एकमत से प्रस्ताव पास कर दिया है। लेकिन राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के इस फैसले को स्वीकारने के लिए समय मांगा है। वे सोचेंगे, अपने सलाहकारों से चर्चा करेंगे और फिर पार्टी के इस फैसले पर अपना निर्णय देंगे। इस आम चुनाव में देखें, तो कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाला इंडिया अलाइंस भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने में सफल नहीं रहा, लेकिन इस लोकसभा चुनाव (Parliament Election) के नतीजे नेहरू-गांधी परिवार के वंशज राहुल गांधी के लिए विशेष रूप से संतुष्टि देनेवाले रहे हैं, क्योंकि वे 50 से सीधे 99 सीटों पर पहुंचे हैं। वैसे, यह चुनाव कांग्रेस के इतिहास की अब तक की तीसरी सबसे कमजोर परफॉर्मेस वाला रहा है। फिर भी राहुल गांधी अगर लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के नेता बनते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वे नेता प्रतिपक्ष के तौर पर एक सफल नेता साबित होंगे? और सवाल यह भी है कि क्या वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक कद के सामने बौने नहीं लगेंगे?

Rahul Gandhi Prime Time Bharat
Rahul_Gandhi_Prime_Time_Bharat

Table of Contents

Toggle
  • कांग्रेस के कई नेता चाहते हैं कि राहुल नेता प्रतिपक्ष बनें
  • अनेक जिम्मेदारियों भरा होता है नेता प्रतिपक्ष का पद
  • पीएम मोदी से सीधे टकराव में कहां ठहरेंगे राहुल
        • -राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

कांग्रेस के कई नेता चाहते हैं कि राहुल नेता प्रतिपक्ष बनें

लोकसभा चुनाव में बीते 10 साल में अब तक के सबसे ज्यादा सांसद जीतने से कांग्रेस को भले ही फिर से नई ताकत मिल गई हो और इन चुनावों में कांग्रेस की सीटें बीते चुनाव से लगभग दोगुनी हो गई है, फिर इससे राहुल गांधी को अपनी राजनीतिक साख स्थापित करने में भी बड़ी मदद मिली है। भले ही इस जीत में राहुल का कितना योगदान है, यह बहस का विषय हो सकता है, लेकिन राहुल के लिए यह एक राहत की बात है, क्योंकि बीजेपी द्वारा उनको लगातार पप्पू और एक अराजनीतिक व्यवहार करनेवाले व्यक्ति के रूप में चित्रित किया गया है, जिसमें देश का नेतृत्व करने की क्षमता वाले आवश्यक गुण नहीं हैं। यह बात न केवल बीजेपी के नेता कहते रहे हैं, बल्कि उनकी अपनी ही पार्टी के नेताओं का एक बड़ा वर्ग भी उनकी राजनीतिक क्षमता पर संदेह व्यक्त करता रहा है। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार मानते हैं कि कांग्रेस के ज्यादातर लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी ही विपक्ष के नेता बनें। कांग्रेस कार्यसमिति ने इस बारे में फैसला भी कर लिया है। परिहार कहते हैं कि और राहुल गांधी अगर इस पद के लिए राजी हो जाएं तो वे विपक्ष के नेता के तौर पर वे सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल कर सकेंगे। साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता की इस भूमिका के दौरान वे प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष सहित सभी दलों के नेताओं के भी नियमित संपर्क में भी रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि तथा देश – दुनिया से जुड़े भारत के मुद्दों पर राहुल गांधी को हर पल सचेत रहना होगा और आर्थिक रूप से भारत की मजबूती के लिए विकसित सोचवाले विकल्प सरकार के समक्ष रखने होंगे तथा विपक्षी दलों की भी सहमति से आगे बढ़ना होगा।

RahulModiHug 1
Rahul_Gandhi_Narendra_Modi_Hug_Prime_Time_India

अनेक जिम्मेदारियों भरा होता है नेता प्रतिपक्ष का पद

लोकसभा में विपक्ष का नेता केवल संसद में विपक्ष का चेहरा नहीं होता, बल्कि देश को चलाने वाली संसद की कई महत्वपूर्ण कमेटियों का सदस्य भी होता है। ये ही कमेटियां सेना, सीबीआई, ईडी, सीवीसी, इन्फॉर्मेशन कमिश्नर, नीति आयोग, वित्त आयोग, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों सहित देश की कई प्रमुख एजेंसियों के प्रमुखों व सदस्यों को चुनने का काम करती है। अनवरत अनजान लोगों से मेल मुलाकातों का सिलसिला चलता रहता है, हर प्रकार की बहस में संयत रहना होता है और तुनक मिजाजी को बदाकर रखना होता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद कैबिनेट मंत्री पद की बराबरी को होने के साथ साथ सभी लाभों के साथ आता है, लेकिन इसके लिए लगातार मेहनत, सतत चौकन्नेपन और हर पल हर अपडेट के साथ जीने की भी जरूरत होती है। वैसे, अब तक का जैसा राहुल गांधी का राजनीतिक आचरण रहा है, उसके हिसाब से उनकी राजनीतिक परिपक्वता को देखकर एक सवाल सबसे पहले जागता है कि क्या वे विपक्ष के नेता के तौर पर सफल होंगे, क्योंकि यह पद तो अत्यधिक व्यस्तता, विभिन्न प्रकार की व्यापक जिम्मेदारियों से भरा पद है, जिसमें सरकार, विपक्ष, प्रशासन, पार्टी और प्रजा सहित सबके बीच समायोजन करके चलना होता है। राजनीतिक विश्लेषक संदीप सोनवलकर मानते हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का यह पद राहुल गांधी को सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ा करेगा, और राहुल इस नाते सीधे बीजेपी व सत्तारूढ़ पार्टियों के सदस्यों के निरंतर निशाने पर रहेंगे साथ ही उनके हमलों का सामना भी उनको करना होगा। विपक्ष के नेता को अपनी ओर से सत्ता पक्ष का मुकाबला करने, प्रमुख बहसों में आगे बढ़कर नेतृत्व करने और संसद सत्र के दौरान सदन में समन्वय के लिए अन्य विपक्षी नेताओं के साथ अच्छे कामकाजी संबंध स्थापित करने के लिए लगातार तैयार रहना पड़ता है।

Rahul Gandhi Prime Time Bharat 2
Rahul_Gandhi_Prime_Time_Bharat_2

पीएम मोदी से सीधे टकराव में कहां ठहरेंगे राहुल

राहुल गांधी कई अवसरों पर अपनी राजनीतिक कमजोरियों का अहसास कराते रहे हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का पद तो मुख्य रूप से रचनात्मक असहमति जताने का, और सत्ताधारी पार्टी को नियंत्रित करने का है। वरिष्ठ पत्रकार अभिमन्यु शितोले कहते हैं कि इंडिया गठबंधन में ही अधिकांश विपक्षी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार करने में अनिच्छुक रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने अपने सदन के नेता के तौर पर उनका चुनाव कर लिया है और लोकसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस का ही नेता प्रतिपक्ष पर दावा भी बनता है। अब समय आ गया है कि राहुल गांधी को मजबूत कदम उठाना होगा कि उन्होंने एक गंभीर राजनेता होने का रास्ता अख्तियार कर लिया है। लेकिन, देश ने अब तक जिस राहुल गांधी को देखा है, जिस राहुल गांधी को जाना है, क्या वह राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर इतनी सारी जिम्मेदारियां पूरी गंभीरता से सम्हाल सकेंगे? राहुल गांधी के सामने भी यही सबसे बड़ा सवाल है। कोई कह सकता है कि जिम्मेदारी मिलेगी, तो सम्हाल भी लेंगे, लेकिन राजनीति के कुछ जानकार कुछ लोग यह भी मानते हैं कि लोकसभा में नरेंद्र मोदी जैसे धुरंधर नेता से से सीधे टकराव का रास्ता चुनने से राहुल गांधी के बढ़ते राजनीतिक पद पर ब्रेक भी लग सकता है। राहुल गांधी के अब तक के राजनीतिक आचरण के इतिहास को देखकर आपको क्या लगता है कि वे एक सफल नेता प्रतिपक्ष के रूप में स्वयं को साबित कर सकेंगे?

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

 

यह भी पढ़ेः Congress: गांधी परिवार के त्याग पर पल रहे कांग्रेसियों, पार्टी की भी सोचोगे या जेब ही भरते रहोगे?

यह भी देखेंः Prashant Kishor: राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि वह सब कुछ जानते हैं!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Congress CWC Leader of Opposition Lok Sabha Narendra Modi Parliament Election Rahul Gandhi
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
8 Mins Read

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

By Prime Time BharatMay 27, 2026

अमित शाह के चाणक्य अवतार का असली सत्य… -निरंजन परिहार Amit Shah: राजनीति अपनी जगह…

Assembly Elections 2026: बीजेपी की बढ़त, कांग्रेस की उम्मीद और क्षेत्रीय ताकतों की जमीन की परख

May 5, 2026

Godwad: जवाई लेपर्ड सफारी से बढ़ता पर्यटन, सितारे भी चमकने लगे गोड़वाड़ के आकाश पर

March 23, 2025

Stock Market: मुकेश अंबानी के नए निवेश से आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर चमके, साल भर में ढाई गुना बढ़त

January 3, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.