Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:55 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Jyoti Mirdha: पीएम मोदी से मुलाकात के आईने में ज्योति मिर्धा और जाटों में ताकत की तलाश
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Jyoti Mirdha: पीएम मोदी से मुलाकात के आईने में ज्योति मिर्धा और जाटों में ताकत की तलाश

Prime Time BharatBy Prime Time BharatAugust 10, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
GUhUCx aEAAxP y
Jyoti-Mirdha-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jyoti Mirdha: राजस्थान की राजनीति में जाटों का दबदबा जबरदस्त है। चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी, या हो आरएलपी, और भले ही निर्दलीय ही क्यों ना हो, जाट (Jat) नेता अपनी ताकत दिखाने में हमेशा से सबसे आगे रहे हैं। प्रदेश में जाट वोटर लगभग 10 प्रतिशत हैं। इसी कारण जाट नेताओं को अपने साथ जोड़ने के मामले में राजनीतिक दलों की नजर सदा उन पर रही है। पूर्व सांसद डॉ ज्योति मिर्धा (Jyoti Mirdha) वैसे तो राजस्थान (Rajasthan) की बेटी हैं, मगर उस हरियाणा की बहू भी हैं, जहां विधानसभा के चुनाव हैं और राजस्थान में भी 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हैं। इन सीटों में मेवाड़ की एक सीट को छोड़ दें, तो जाटों का दबदबा हर इलाके में है। राजस्थान में राज्यसभा की एक सीट भी खाली है, जिस पर बीजेपी (BJP) की जीत तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा की ताजा मुलाकात को भी राज्यसभा और विधानसभा के उपचुनावों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

Table of Contents

Toggle
  • राज्यसभा की 1 और विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव
  • लगातार 3 हार के बावजूद ज्योति मिर्धा मजबूत
  •  जाट मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में बीजेपी
          • -आकांक्षा कुमारी

राज्यसभा की 1 और विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव

राजस्थान में विधानसभा की 6 और एक राज्यसभा की एक सीट खाली है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल राजस्थान से राज्यसभा के सांसद थे और केरल से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने राजस्थान की राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उस राज्यसभा सीट का अभी दो साल का कार्यकाल बाकी है। इस उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीजेपी से इस राज्यसभा सीट के लिए राजस्थान बीजेपी के कई नेताओं के नाम हैं, जिनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ और पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के नाम भी सुने जा रहे हैं। बीती 8 जुलाई को ज्योति मिर्धा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उससे कुछ दिन पहले उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मिली थीं। इसी कारण ज्योति मिर्धा की राज्यसभा या विधानसभा के उपचुनाव में उम्मीदवारी पर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

लगातार 3 हार के बावजूद ज्योति मिर्धा मजबूत

ज्योति मिर्धा हाल ही में अप्रैल 2024 में हुआ लोकसभा चुनाव हार गई थीं। उससे 5 महीने पहले पहले वे विधानसभा का चुनाव भी हारी थी। ये दोनों ही चुनाव उन्होंने बीजेपी के टिकट पर लड़े थे। उससे पहले 2019 का लोकसभा चुनाव भी वे हारी, जब कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ा था। खास बात यह है कि ये तीनों ही चुनाव वे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल से हारी है, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी ज्योति मिर्धा को राज्यसभा में भेज सकती है, या विधानसभा का उपचुनाव लड़ा सकती है। इसका केवल एक ही कारण है कि वे जाट राजनीति में ताकतवर और बेहद सम्मानित घराने की बेटी हैं तथा बीजेपी में किसी भी बड़े पद पर प्रदेश में कोई जाट फिलहाल नहीं है। नागौर की पूर्व सांसद ज्योति ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात अपनी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

 जाट मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में बीजेपी

राजस्थान में लगभग 10 फीसदी से ज्यादा जाट मतदाता हैं। प्रदेश में होनेवाले 6 विधावसभा सीटों में से 5 पर जाट मतदाता प्रभीवी हैं। दिग्गज जाट नेता स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की पोती ज्योति मिर्धा मूल रूप से राजस्थान के नागौर की है। राजनीति उनको विरासत में मिली है और ससुराल में भी राजनीतिक माहौल रहा है।  उनका ससुराल हरियाणा में है। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि राजस्थान और हरियाणा के  चुनावों में जाट मतदाताओं को लुभाने के लिए के लिए बीजेपी ज्योति मिर्धा को फिर मैदान में उतार सकती है। वे कहते हैं कि बीजेपी में वैसे भी किसी बड़े पद पर कोई जाट नेता नहीं है। इसलिए जाटों को साधने के लिए ज्योति मिर्दा पर बीजेपी दांव लगा सकती है। लेकिन परिहार का कहना है कि ज्योति मिर्धा को राज्यसभा सांसद के तौर पर नई दिल्ली भेजना बीजेपी के लिए और खासकर ज्योति के लिए ज्यादा सुखकर होगा, क्योंकि विधानसभा उपचुनाव में हालात ऐसे भी हो सकते हैं कि उनकी जीत मुश्किल में पड़ा जाए।

-आकांक्षा कुमारी
Jat Jyoti Mirdha Narendra Modi Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
7 Mins Read

Rajasthan BJP: राजस्थान में बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन? ओबीसी का कोई नेता, या फिर होगा कोई और?

By Prime Time BharatJune 12, 2024

Rajasthan BJP President: लोकसभा चुनावों में राजस्थान (Rajasthan) में 11 सीटें गंवाने से प्रदेश में…

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे से जाट राजनीति की मुश्किल चुनौतियां

July 23, 2025

Arvinder Singh Lovely: बीजेपी में आते ही लवली भी हुए मुरीद, बोले – मोदी फिर भारी बहुमत से बनेंगे पीएम

May 4, 2024

Bihar: बंपर जीत से बिहार में फिर बहार, तो क्या मुख्यमंत्री फिर नीतीश कुमार ?

November 14, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.