Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
1st June, Monday, 11:16 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»कारोबार»Vivek Oberoi: बॉलीवुड का हीरो बिजनेस में भी टॉप पर, दुबई रियल एस्टेट में विवेक ओबरॉय का बड़ा नाम
कारोबार 7 Mins Read

Vivek Oberoi: बॉलीवुड का हीरो बिजनेस में भी टॉप पर, दुबई रियल एस्टेट में विवेक ओबरॉय का बड़ा नाम

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJuly 22, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Vivek Oberoi Dubai Prime Time Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Vivek Oberoi: विवेक ओबरॉय को जो लोग अभिनेता के तौर पर जानते हैं, उनको यह भी जान लेना चाहिए कि विवेक अब भी बॉलीवुड (Bollywood) में हीरो तो हैं ही, डायमंड (Diamond) के बिजनेस (Business) में भी हैं, जींस के इंटरनेशनल ब्रांड के मालिक भी हैं, कार रिपेयर कंपनी भी चलाते हैं और एजुकेशन (Education) के कारोबार में भी हैं। महज 16 साल की उम्र से ही विवेक ने स्टॉक मार्केट (Stock Market) में निवेश करना शुरू किया था और आज वे दुबई में गगनचुंबी इमारतों बनानेवाले बड़े डेवलपर्स (Developer) में भी गिने जाते हैं। फिल्म (Film) में नाम कमाने के साथ ही कुछ अलग किस्म के बिजनेस में भी जो फिल्मी सितारे शानदार सफल रहे हैं, उनमें विवेक ओबेरॉय का नाम सबसे ऊपर है। फिल्मों में काम करते हुए बॉलीवुड में शिखर की चोटी पर भले ही वे नहीं पहुंचे हो, और नंबर वन स्टार की तरह फिल्मों से खूब पैसा भी न कमाया हो, लेकिन आज वे रियल एस्टेट (Real Estate) सेक्टर के बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं, इतने बड़े कि लोग उनके जितना बड़ा बनने के सपने देखते हैं। अपनी सफलता के बारे में विवेक कहते हैं कि जिंदगी में उन्होंने प्लान-बी हमेशा तैयार रखा, ताकि एक प्लान फेल हो जाए, तो दूसरे के सहारे आगे बढ़ा जा सके।

Table of Contents

Toggle
  • विवेक 1200 के और कंपनी 3400 करोड़ की मालिक
  • दुबई और भारत में दोनों जगह सक्रिय हैं विवेक
  • कमाई के लिए  कहां कहां, क्या क्या करते हैं विवेक
  • दादा भी आजादी से पहले थे बहुत बड़े बिल्डर
  • फिल्मी दुनिया से थोड़ी सी दूरी, मगर बड़े बिजनेसमैन
          • -साक्षी त्रिपाठी

विवेक 1200 के और कंपनी 3400 करोड़ की मालिक

हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल निजी संपत्ति 1200 करोड़ रुपये हो गई है और उनकी कंपनी की नेटवर्थ लगभग 3400 करोड़ रुपये है। विवेक ओबेरॉय अब दुबई में रहते हैं और वहीं से अपनी रियल एस्टेट कंपनी चलाते हैं। वे दुबई के बड़े डेवलपर्स में गिने जाते हैं तथा उनकी लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी करीब 7 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी विकसित कर रही है और जैसा कि उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी पर कोई लोन भी नहीं है। विवेक को उद्यमिता का यह गुण उनके दादा और पिता से वंशानुगत मिला है। आजादी से पहले उनके दादा पाकिस्तान में बड़े रियल एस्टेट उद्यमी थे और भारत आने पर हैदराबाद में उनके पिता सुरेश ओबरॉय भी कई सारे मेडिकल स्टोर्स की चेन उस जमाने में खोलने में कामयाब रहे। विवेक की यूएई स्थित रियल एस्टेट कंपनी का नाम बीएनडब्ल्यू रियल एस्टेट डेवलपमेंट्स है, जो दुबई में बड़ी इमारतें बनाती है। इसके साथ ही विवेक ने अपना खुद को भी एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया, इससे बहुत फायदा हुआ और अब उनकी कंपनी की नेटवर्थ लगभग 3400 करोड़ रुपये है।

Vivek Oberoi Dubai Real Estate Prime Time Bharat
Vivek-Oberoi-Dubai-Real-Estate-Prime-Time-Bharat

दुबई और भारत में दोनों जगह सक्रिय हैं विवेक

दुबई क्यों विवेक ओबेरॉय, कब गए, और वहां क्या कर रहे हैं, इस बारे में एक इंटरव्यू में विवेक ने विस्तार से बताया कि वे पहली बार कोविड-19 के वक्त कुछ समय के लिए देश से बाहर चले गए थे, लेकिन जल्द ही उनके परिवार ने हमेशा के लिए दुबई में ही रहने का फैसला कर लिया। उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली ने फैसला लिया कि वो लोग दुबई में ही रहेंगे। विवेक ने दुबई को अपना दूसरा घर बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा कोविड के दौरान दुबई जाना एक शॉर्ट टर्म मूव था और मुझे ये अनुभव बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां अच्छा लगता है, हम यहां रहना चाहेंगे। ये घर के इतने करीब है कि हमें ऐसा नहीं लगता कि हम दूर हैं। वे वीकेंड के लिए मुंबई आते हैं, हर छुट्टी पर भी भारत आते रहते हैं और अब धीरे-धीरे, पिछले 4 सालों में दुबई उनको घर जैसा लगने लगा है। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि जिंदगी में हर तरह के दिन आते हैं, लेकिन जिंदगी में प्लान-बी अगर तैयार हो, तो कोई तकलीफ नहीं आती। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से उनके साथी हैं, जो उनके मददगार रहे हैं। अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार का विवेक आभार व्यक्त करते हैं, तथा कहते हैं कि उन्होंने हमेशा हिम्मत दी, प्यार दिया तथा हौसला बंधाया।

कमाई के लिए  कहां कहां, क्या क्या करते हैं विवेक

दुबई के सकारात्मक व्यापारिक माहौल के बारे में भी बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा कि दुबई में रहने की हर किसी को पूरी आजादी है। बस लोकल कानून का सम्मान करें, स्थानीय रीति-रिवाजों और संस्कृति का सम्मान करें, स्थानीय लोगों का सम्मान करें तो किसी को कोई समस्या नहीं होगी। ये एक आरामदायक जगह है जहां आप फल-फूल सकते हैं, विकसित हो सकते हैं। एक खास बातचीत में, विवेक ने बताया कि यूएई में उनकी लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी करीब 7 बिलियन डॉलर की संपत्ति विकसित कर रही है और उन्होंने बताया कि ये एक जीरो-डेट (शून्य-ऋण) कंपनी है। उसी बातचीत में, विवेक ने खुलासा किया कि उन्होंने लैब ग्रोन डायमंड के बिजनेस, सोलिटेरियो में निवेश किया है और बताया कि कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष में 95-100 करोड़ रुपये कमाए हैं। उन्होंने 30 मिलियन पाउंड मूल्य के एक प्रीमियम जिन ब्रांड में भी निवेश किया है, जहां प्रीमियम स्कॉटिश क्राफ्ट जींस कंपनी का लगभग 21 प्रतिशत हिस्सा उनके पास है। विवेक स्वर्णिम यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक भी हैं और वृंदावन में एक स्कूल भी चलाते हैं। विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रों को लोन देने वाली कंपनी के फाउंडर भी हैं।

Vivek Oberoi Suresh Oberoi Prime Time Bharat
Vivek-Oberoi-Suresh-Oberoi-Prime-Time-Bharat

दादा भी आजादी से पहले थे बहुत बड़े बिल्डर

उल्लेखनीय है कि विवेक की तरह ही ज्यादातर लोग उनके पिता सुरेश ओबेरॉय को भी केवल एक अभिनेता के तौर पर ही जानते हैं। लेकिन वास्तव में सुरेश ओबेरॉय फिल्मों में आने से पहले हैदराबाद में दवा कंपनी चलाने का अपना पैतृक उद्यम सम्हाल रहे थे। देश की आजादी के वक्त सुरेश ओबेरॉय केवल 1 साल के थे और भारत – पाकिस्तान के बंटवारे में उनके पिता को मजबूरी में पाकिस्तान छोड़ना पड़ा था, जबकि उस जमाने में वे पाकिस्तान में बहुत बड़े रियल एस्टेट व्य्वसायी थे, करोड़ों का कारोबार करते थे। विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय का जन्म 17 दिसंबर 1946 को क्वेटा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। सुरेश ओबेरॉय और उनके परिवार ने भारत आने के बाद खानाबदोश जिंदगी जी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। सिरेश ओबेरॉय बतेते हैं कि गुजारा मुश्किल हुआ तो पिताजी ने मुसलमानों जैसे कपड़े पहने और उन्हीं के जैसी वेश-भूषा रखकर किसी तरह चुपके से पाकिस्तान जाने की हिम्मत दिखाई। वहां उन्होंने चुपके चुपके अपनी प्रॉपर्टी और बिजनेस दूसरों को बेचा और जो भी थोड़े बहुत पैसे मिले, उन्हें लेकर भारत आए, तथा उन पैसों से पिताजी ने परिवार को हैदराबाद में बसाया और उस जमाने में मेडिकल स्टोर्स के कई आउटलेट्स की एक खोलकर अपने व्यावसायिक दिमाग का परिचय दिया।

फिल्मी दुनिया से थोड़ी सी दूरी, मगर बड़े बिजनेसमैन

विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय ने सन 1977 में आई फिल्म ‘जीवन मुक्ति’ से भारतीय सिनेमा जगत में किया और लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उसी तरह से विवेक ने सन 2002 में रामगोपाल वर्मा के निर्देश में बनी कंपनी फिल्म से भारतीय सिनेमा जगत में धमाकेदार एंट्री की, और पहली ही फिल्म से वे सीधे सुपरस्टार बन गए। फिर तो, विवेक ने साथिया, रोड़, डरना मना है, युवा, क्यों हो गया ना, दीवाने हुए पागल, काल, एमकारा, कुर्बान, प्रिंस, ग्रांड मस्ती, जिला गाजियाबाद, पीएम नरेंदेर मोदी जैसी कई फिल्मों में काम किया। मगर 2015 से वे फिल्मी दुनिया से थोड़ा सा दूर हो गए, तो आज वे अभिनेता होने के साथ-साथ एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। विवेक ने कहा कि फिल्मों में वे सदा काम करते रहना चाहते हैं, लेकिन अब उनके पास और भी काम है। वैसे देखा जाए, तो विवेक ओबेरॉय वास्तविक रूप से एक व्यवसायी परिवार से ही आते हैं। व्यापार उनके खून में है तथा कमाई कैसे निकाली जाती है, यह उन्होंने उनके पिता सुरेश ओबेरॉय तथा दादा से सीखा है। इसीलिए विवेक ओबेरॉय एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक सफल व्यवसायी भी हैं।

-साक्षी त्रिपाठी

Related Post: Mallika Sherawat: बिस्तर गरम करने के ऑफर ठुकराए, तो बॉलीवुड में मुश्किलें आईं मल्लिका शेरावत को

Can Read also: Shilpa Shetty: गोल्ड का लालच देनेवाली शिल्पा शेट्टी को धोखाधड़ी के लिए घसीटा मारवाड़ी बिजनेसमेन ने

Bollywood Business Developer Diamond Education Film Real Estate Stock Market Vivek Oberoi
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Sharad Pawar: सिर्फ एक वाक्य में सबकी सियासी उछलकूद ठप कर दी शरद पवार ने…!

By Prime Time BharatJanuary 31, 2026

Sharad Pawar: राजनीति का भी अपना एक अलग मायाजाल होता है। यहां मर्यादाएं सबसे पहले…

Ram Mandir: राम नाम जपनेवाले मोदी को हराने का कांग्रेस का सपना कभी पूरा नहीं होगा

January 6, 2024

‘कांग्रेस के करप्शन ने बदली कोटा की पहचान’

October 27, 2023

Mallika Sherawat: बिस्तर गरम करने के ऑफर ठुकराए, तो बॉलीवुड में मुश्किलें आईं मल्लिका शेरावत को

June 19, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.