Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 12:24 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Operation Sindoor: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, मगर सीमा पर सांसत बरकरार
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Operation Sindoor: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, मगर सीमा पर सांसत बरकरार

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 10, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Sofia Qureshi Vyomika Singh Prime Time Bharat
Sofia-Qureshi_Vyomika-Singh-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Operation Sindoor: देश हाई अलर्ट पर है और राजस्थान हाई अलर्ट पर। पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों में अपने सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया है। भारतीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।भारतीय सेना सज्ज है, लड़ाकू विमान आकाश में लगातार उड़ान भर रहे हैं, और ब्लैक आउट जारी है। पाकिस्तान से सटी राजस्थान की 1070 किलोमीटर सीमा सील है। इसके बावजूद गश्त बढ़ा दी गई है। जोधपुर और बीकानेर एयरपोर्ट से उड़ानें अगले आदेश तक रद्द हैं। बॉर्डर इलाकों में भारतीय वायुसेना के विमानों की पेट्रोलिंग चल रही है। सीमा पर गश्त, निगरानी और घुसपैठ रोकने जैसे कार्यों में बॉर्डर सिक्युरिटी (बीएसएफ) की महिला जवान तैनात हैं। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं। वहीं, अब पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों में अपने सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया है, जो दुश्मनी बढ़ाने की संभावित मंशा का संकेत है। भारतीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

Indo Pak War Kashmir Prime Time Bharat
Indo-Pak-War-Kashmir-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • सीमा पर पाकिस्तान लगातार तनाव बढ़ा रहा है
  • पाकिस्तान से सटी राजस्थान की पूरी सीमा सील
  • ऑपरेशन सिंदूर लगातार जारी, हर मुकाबले को तैयार
  • महिला जवानों ने रेगिस्तानी इलाके में सम्हाला मोर्चा
          • -आकांक्षा कुमारी

सीमा पर पाकिस्तान लगातार तनाव बढ़ा रहा है

भारतीय अधिकारी हालात की हर रोज जानकारी दे रहे हैं। शनिवार 10 मई की सुबह सेना और विदेश सचिव वे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान की तरफ से उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई की जा रही हैं, सीमा पर सेना बढ़ाई जा रही है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि पाकिस्तान लगातारर गोलाबारी कर रहा है, जिसमें में नागरिक हताहतों की संख्या और क्षति बढ़ गई। जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है। भारत पाकिस्तान सीमा की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते देखा गया है, जो तनाव को और बढ़ाने के उनके इरादे को दर्शाता है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया है। लेकिन भारतीय सेना उसके हर प्रहार का करारा जवाब दे रही है।

पाकिस्तान से सटी राजस्थान की पूरी सीमा सील

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रशासन और पुलिस दोनो को अलर्ट कर दिया है। बॉर्डर वाले जिलों में 12वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है। भारत – पाकिस्तान की राजस्थान में लंबी बॉर्डर है, वहां लगभग 600 से ज्यादा बीएसएफ की चौकियां हैं, जो हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। पाकिस्तान से सटी राजस्थान की 1070 किलोमीटर सीमा, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में 7 मई की रात से ही सेना और बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में सोशल मीडिया के प्रति सख्त सतर्क रहने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने सीएम शर्मा को राष्ट्र विरोधी दुष्प्रचार पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। अमित शाह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। प्रदेश भर में अस्पताल फायर ब्रिगेड़, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और एनसीसी सहित इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट कर दी गई हैं।

operation sondoor prime time bharat 2
operation-sindoor-prime-time-bharat-2

ऑपरेशन सिंदूर लगातार जारी, हर मुकाबले को तैयार

राजस्थान की कैलनोर, तामलोर, मुनाबाव, रोहिड़ी, सुन्दरा, तनोट और लौंगेवाला चौकियों पर उच्च सतर्कता है। सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में शाम 6 बजे के बाद आवागमन पर रोक है। शहरों में ब्लैक आउट है। परीक्षाएं स्थगित कर है। सीमावर्ती जिलों के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त हैं और उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश हैं। रेगिस्तान में 50 डिग्री तक तापमान, रेत के तूफान, तपती धूल और पानी की कमी के बावजूद हर जवान सज्ज है और पाकिस्तान की किसी भी हरकत से निपटने के लिए राजस्थान पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना की 6 मई की देर रात अर्तात 7 मई को तड़के पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ये तैयारियां हैं। हाई अलर्ट जारी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जवानों को हर परिस्थिति से मुकाबले के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान में अगले एक-दो दिन में होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। बीकानेर, बाड़मेर और गंगानगर जिलों के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जैसलमेर और गंगानगर के सरहदी इलाकों में रात से ही बिजली बंद कर ब्लैक आउट है।

महिला जवानों ने रेगिस्तानी इलाके में सम्हाला मोर्चा

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में तैनात बीएसएफ की महिला जवानों में अपने साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की मिसाल देखने को मिल रही है। बीएसएफ की नारी शक्ति पाकिस्तान की हर नापाक हरकत से निपटने को सज्ज है। महिला जवानों को युद्ध व सुरक्षा के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान मिला है। श्रीगंगानगर जिले में एक पाकिस्तानी रेंजर को सीमा पार करते हुए इन महिला जवानों ने ही गिरफ्तार किया था। साहस और शौर्य के साथ बीएसएफ की नारी शक्ति ने रेगिस्तान में युद्ध रणनीति, युद्ध स्नाइपर, राइफल, पिस्टल, लाइट मशीनगन, वेपन व टैक्टिस, आत्मरक्षा, ड्रोन, नाइट विजन डिवाइस, रडार व अन्य उपकरणों को संचालित करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। सीमा पर गश्त, निगरानी और घुसपैठ रोकने जैसे कार्यों में ये महिला जवान पूरी तरह पारंगत हैं। पुरुष सहयोगियों के साथ ये महिला जवान कंधे से कंधा मिलाकर ये महिला जवान रेगिस्तान के रेतीले धोरों पर अपनी ड्यूटी निभा रही हैं।

-आकांक्षा कुमारी

 

यह भी पढ़ेः Operation Sindoor: पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, पीएम मोदी ने जो कहा, वही किया

Operation Sindoor
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Ashok Gehlot: ट्रंप कैसे बन गए हमारे ठेकेदार और मोदी सरकार किस दबाव में, गहलोत ने पूछा

By Prime Time BharatMay 13, 2025

Ashok Gehlot: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारत – पाकिस्तान…

Rajasthan Politics: राजस्थान में फेरबदल संभव, 11 सीटों पर हार के झटके के बाद मुख्यमंत्री की पीएम मोदी व बड़े नेताओं से मुलाकात में संकेत

June 18, 2024

Jabalpur Cruise Accident: नर्मदा की गोद में मां का आखिरी आलिंगन दिलों को द्रवित कर गया

May 1, 2026

Mann Ki Baat: आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है, मन की बात में बोले पीएम मोदी

January 1, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.