Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 1:53 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Operation Sindoor: पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, पीएम मोदी ने जो कहा, वही किया
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Operation Sindoor: पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, पीएम मोदी ने जो कहा, वही किया

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 7, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Operation Sindoor Prime Time Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है, नाम था – ऑपरेशन सिंदूर। कुल 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं, जिसमें कमसे कम 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत को सदा से निशाने पर रखने वाले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर का परिवार उजड़ गया है। भारत की एयरस्ट्राइक में अजहर के परिवार के 10 से ज्यादा सदस्य मारे गए हैं। परिवार के खात्मे के बाद मसूद अजहर को यह कहते सुना गया कि मैं भी मर जाता तो अच्छा होता। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत की बहुप्रतीक्षित कार्रवाई बुधवार (7 मई) की सुबह ऑपरेशन सिंदूर के रूप में हुई। भारतीय सशस्त्र बलों ने नौ आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले किए – चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में। ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले के तुरंत बाद, पाकिस्तानी सैनिकों ने पलट वार करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए जम्मू प्रांत के पांच सीमावर्ती जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।

operation sindoor prime time bharat 1
operation-sindoor-prime-time-bharat-1य

Table of Contents

Toggle
  • रात 1.44 बजे पर किया गया पहला हमला
  • मैं भी मर जाता तो अच्छा होता – मौलाना मसूद
  • पीएम मोदी ने जो कहा था, वही किया
  • आने वाले कुछ दिन भारत के लिए संवेदनशील
        • -निरंजन परिहार

रात 1.44 बजे पर किया गया पहला हमला

भारतीय सशस्त्र बलों ने कहा है कि उन्होंने बुधवार को 1.44 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से सैन्य हमले किए। इस ऑपरेशन के तहत सेना की तीनों शाखाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित किया जाता रहा है। प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा है कि सशस्त्र बलों ने सटीक हमला करने वाले हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया, जिसमें लोइटरिंग म्यूनिशन भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया गया, जिनमें से प्रत्येक का भारत में निर्देशित प्रमुख आतंकी साजिशों और घुसपैठ के प्रयासों से संबंध था। ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के चार ठिकानों पर हमला किया गया, जिसमें बहावलपुर भी शामिल है, जिसे व्यापक रूप से मसूद अजहर के नेतृत्व वाले आतंकी समूह के मुख्यालय के रूप में जाना जाता है। इसी तरह, भारत के सशस्त्र बलों ने मुरीद के और मुजफ्फराबाद सहित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन ठिकानों पर हमला किया। ऑपरेशन सिंदूर में हिजबुल मुजाहिदीन के दो ठिकानों पर भी हमला किया गया।

Masud Azhar Priome Time Bharat
Masud-Azhar-Priome-Time-Bharat

मैं भी मर जाता तो अच्छा होता – मौलाना मसूद

पहलगाम हमले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के हर फैसले में विपक्ष के साथ देने के आश्वासन के बावजूद विपक्ष के कुछ नेताओं की जुबान विरोधी राह पर चलने ही लगी थी, कि पाकिस्तान की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर केहोने सबूत पेश किये जाने लगे, तो सबको यू-टर्न लेने को मजबूर होना पड़ा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सेना के शौर्य की तारीफ की। भारत की इस ताबततोड़ सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के करीब 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं तथा टॉप आतंकी मसूद अजहर का परिवार खत्म हो गया है। पाकिस्तान के बहावलपुर में एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर के परिवार के करीब 10 से ज्यादा सदस्य मारे गए हैं जबकि उसके चार खास गुर्गे भी ढेर हो गए हैं। जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की है। एयरस्ट्राइक में मारे गए अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज ही दफ्नाया जाएगा। आतंकी संगठन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन और मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रउफ के पोते-पोतियां इस हमले में मारे गए। जबकि कई परिवार के सदस्य घायल हो गए। परिवार के सजदस्यों की लोसें देखने के बाद मसूद अजहर को यह कहते सुना गया कि वह भी मर जाता तो अच्छा होता।

NarendraModi PrimeTimeBharat1 scaled
Narendra-Modi-Prime-Time-Bharat1

पीएम मोदी ने जो कहा था, वही किया

दो हफ़्ते पहले, 22 अप्रैल को, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घास के मैदान के देवदार के जंगल से आतंकवादी निकले और 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे भारतीय और दुनिया भर के लोग स्तब्ध रह गए। ज़्यादातर पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए उस नृशंस आतंकवादी हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कसम खाई थी कि पहलगाम आतंकी हमले के अपराधियों का धरती के अंत तक पीछा किया जाएगा और न्याय सुनिश्चित करने के अपने संकल्प में राष्ट्र एकजुट है। भारत हर आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें दंडित करेगा। हम उन्हें धरती के आखरी छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प में एक है। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया था, न्याय का वह क्षण 7 मई की सुबह-सुबह आया, जब भारत की सशस्त्र सेनाओं – थलसेना, नौसेना और वायुसेना – ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमले किए।

operation sondoor prime time bharat 2
operation-sindoor-prime-time-bharat-2

आने वाले कुछ दिन भारत के लिए संवेदनशील

भारत के सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिए जाने के दौरान देश के वरिष्ठ अधिकारियों ने कई देशों के अपने समकक्षों से नई दिल्ली द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बात की। जिन देशों को जानकारी दी गई उनमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और रूस शामिल थे। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। आने वाले कुछ दिन भारत के लिए संवेदनशील हो सकते हैं क्योंकि 6  मई की देर रात ऑपरेशन सिंदूर के तत्काल बाद 7 मई की सुबह होते ही भारत पर जवाबी हमला किया।

-निरंजन परिहार

 

Please Read also: Narendra Modi: राजनीतिक ताकत के आईने में कहां नरेंद्र मोदी और कहां राहुल गांधी!

May Read also: PM Modi Diwali: कच्छ में सैनिकों के बीच पीएम मोदी बोले – दुश्मन को आप में मौत दिखाई देती है

 

Operation Sondoor
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

I.N.D.I.A. सबके अपने अपने इलाकाई स्वार्थ के बीच गठबंधन की ढीली पड़ती गांठ

By Prime Time BharatDecember 27, 2023

I.N.D.I.A. : संसार के सबसे बड़े लोकतंत्र में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सत्ता…

Rajasthan News: बीजेपी का बढ़ता दबदबा, संगठन और सरकार का सामंजस्यम जबूत

December 18, 2025

Lok Sabha Elections: तीसरे कार्यकाल में बहुत कुछ नया करने को तैयार पीएम मोदी

April 29, 2024

Dharmendra: जिंदादिल और शायर अभिनेता धर्मेंद्र की खूबसूरती को आखरी सलाम…!

November 25, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.