Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 1:19 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rahul Gandhi: हिंदू हिंसा करते हैं… राहुल गांधी ने कहा तो भड़के लोग, संसद सहित बाहर भी विरोध
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Rahul Gandhi: हिंदू हिंसा करते हैं… राहुल गांधी ने कहा तो भड़के लोग, संसद सहित बाहर भी विरोध

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJuly 2, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rahul Shiv 01072024
RahulGandhi_Shiv_01072024
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rahul Gandhi: लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार, बीजेपी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर हमला करने के लिए भगवान शिव (Shiv) की तस्वीर का इस्तेमाल किया, तो लोकसभा (Lok Sabha) में विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस (Congress) के नेता राहुल गांधी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि जो लोग खुद को हिंदू (Hindu) कहते हैं, वे चौबीसों घंटे हिंसा और घृणा में लिप्त रहते हैं। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है। विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित हिंदू धर्म से जुड़ी संस्थाओं और विभिन्न धर्माचार्यों ने ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुओं को हिंसक कहने का जमकर विरोध किया है। देश भर में राहुल के इस बयान का विरोध हो रहा है। राहुल गांधी ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब आने वाले तीन महीनों बाद तीन राज्यों कि विधानसभाओं और कई प्रदेशों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में हिंदुत्व की पैरोकार बीजेपी राहुल के इस बयान को मुद्दा बना सकती है, यह राहुल को सोचना चाहिए था। कांग्रेस को चिंता करनी चाहिए है कि लोकसभा चुनाव से उत्साहित होकर राहुल का ये बयान उसके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

Table of Contents

Toggle
  • राहुल के हिंदू विरोधी बयान का जमकर विरोध
  • सदन में तस्वीर दिखाना नियमों के विरुद्ध
          • -आकांक्षा कुमारी

राहुल के हिंदू विरोधी बयान का जमकर विरोध

हिंदुओं के हिंसक होने की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित हिंदू धर्म से जुड़ी संस्थाओं और विभिन्न धर्माचार्यों ने ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का जमकर विरोध किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने राहुल गांधी के इस बयान का तीखा विरोध किया है, तो संघ परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील अंबेकर ने कहा कि हिंदुत्व को हिंसा से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोग दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता से सदन और देश से माफी मांगने को कहा, क्योंकि उन्होंने उन करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो खुद को हिंदू मानने में गर्व महसूस करते हैं। शाह ने राहुल पर पलटवार करते हुए आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र किया और कहा कि जब कांग्रेस ने देश में आतंक फैलाया था तो उन्हें अहिंसा की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। राहुल ने कहा था कि सभी धर्म और हमारे सभी महापुरुष अहिंसा और निर्भयता की बात करते हैं, लेकिन जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा… हिंसा… हिंसा… घृणा और झूठ की बात करते हैं…। उन्होंने भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि शिवजी से कभी न डरने की शक्ति मिलती है। इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा कि वह लोकसभा में यह तस्वीर न दिखाएं। बिरला ने राहुल के इस आरोप को भी खारिज किया कि सदन में विपक्षी सदस्यों के माइक्रोफोन बंद किए जा रहे हैं।

सदन में तस्वीर दिखाना नियमों के विरुद्ध

राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद 1 जुलाई को पहला आक्रामक भाषण दिया। उन्होंने संविधान की कॉपी लेकर भाषण की शुरुआत की। लेकिन सदन की कार्यवाही तब अधिक आक्रामक हो गई जब राहुल गांधी ने भगवान शिव के साथ विभिन्न धर्मगुरुओं की भी तस्वीरें दिखाते हुए जैन, सिख, ईसाई, इस्लाम और बुद्ध जैसे विभिन्न धर्मों का सहारा लेते हुए कहा कि, सभी धर्मों से हमें यह सीख मिलती है कि – डरो मत, डराओ मत। राहुल गांधी ने सदन में बौद्ध धर्म के बारे में भी भगवान बुद्ध की अभय मुद्रा का जिक्र करते हुए कहा कि, इस मुद्रा से यह सीख मिलती है कि, डरो मत-डराओ मत। विभिन्न धर्मों पर बोलते हुए राहुल गांधी ने इस्लाम और कुरान का भी जिक्र किया, साथ ही जीजस, महावीर और गुरु नानक की भी तस्वीरें दिखाई। उन्होंने कहा कि, कुरान में लिखा है कि, डरना नहीं है। जीसस भी कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत। राहुल गांधी ने कहा कि, सभी धर्म में अहिंसा की बात कही गई है और डर मिटाने की बात कही गई है। लोकसभा नियमावली के अनुसार यह उचित नहीं था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल को याद दिलाया कि सदन के नियम तख्तियां दिखाने की अनुमति नहीं देते। लोकसभा सचिवालय ने 2022 में एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि स्थापित परंपरा के अनुसार, सदन के परिसर में माननीय अध्यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी साहित्य, प्रश्नावली, पर्चे, प्रेस नोट, पत्रक या कोई भी मुद्रित सामग्री प्रदर्शित या वितरित नहीं की जानी चाहिए। संसद भवन परिसर के अंदर तख्तियां ले जाना भी सख्त वर्जित है। लेकिन फिर भी राहुल कहते रहे कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, घृणा और झूठ की बात करते हैं… आप हिंदू हैं ही नहीं।

-आकांक्षा कुमारी
BJP Congress Hindu Lok Sabha Narendra Modi Rahul Gandhi
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
10 Mins Read

राहुल गांधी पर आप मजाकिया क्यों हो जाते हैं मोदीजी?

By Prime Time BharatOctober 19, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कभी मजाकिया लहजे में तो कभी आक्रामक अंदाज में…

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल की राजनीतिक लोकप्रियता की जड़ में मुद्दे राजस्थान के

March 7, 2025

Scotland: ख्वाब से खूबसूरत हैं स्कॉटलैंड के नजारे, इसीलिए बना दुनिया का एक खास देश

April 4, 2025

Ram Mandir : कांग्रेस के नेता अयोध्या में रामलला के प्रतिष्ठा समारोह में जाएंगे या नहीं?

December 29, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.