Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
23rd April, Thursday, 3:15 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»PM Modi Diwali: कच्छ में सैनिकों के बीच पीएम मोदी बोले – दुश्मन को आप में मौत दिखाई देती है
देश-प्रदेश 5 Mins Read

PM Modi Diwali: कच्छ में सैनिकों के बीच पीएम मोदी बोले – दुश्मन को आप में मौत दिखाई देती है

Prime Time BharatBy Prime Time BharatNovember 1, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
NarendraModi Diwali Kutch 2024 Prime Time Bharat 2
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

PM Modi Diwali: लगातार ग्यारह साल हो गए, हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) दीपावली खास तरीके से मनाते हैं, जवानों के बीच। मोदी जब सन 2014 में देश की सत्ता में आए थे, तो प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली दीपावली (Diwali) उन्होंने जवानों के साथ मनाई। उसके बाद से ही वे उस परंपरा को लगातार निभाते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल दीपावली का उत्सव गुजरात के कच्छ (Kutch) इलाके के लख्खी नाला में सीमा सुरक्षा बल, थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के साथ मनाया। भारत से सटी पाकिस्तान सीमा के पास स्थित इस बीएसएफ चौकी पर पहुंचकर पीएम मोदी ने जवानों से बातचीत की और दीपावलीकी शुभकामनाएं साझा की।  प्रधानमंत्री बनने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अलग-अलग जगहों पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाते आए हैं। कच्छ में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ इस साल की दीपावली  भी प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष बना दी। पीएम मोदी ने सर क्रीक इलाके का निरीक्षण भी किया और इस दौरान उन्होंने बीएसएफ के जवानों की सराहना भी की।

NarendraModi Diwali 2022 Prime Time Bharat 2
NarendraModi-Diwali-Jaisalmer-2020-Prime-Time-Bharat-2

Table of Contents

Toggle
  • साल दर साल मोदी की दीपावली लगातार सैनिकों के साथ
  • दुनिया को हमारे सैनिकों में दिखती है समूचे भारत की ताकत
          • -आकांक्षा कुमारी

साल दर साल मोदी की दीपावली लगातार सैनिकों के साथ

सन 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अपनी पहली दीपावली सियाचिन में मनाते हुए  जवानों के साहस और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की थी। साल 2014 से लेकर साल 2024 तक पीएम मोदी ने देश में अलग-अलग इलाकों के सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाई है। इस दौरान हर बार उनका एक अलग और नया अंदाज देखने को मिलता है। सन 2015 में प्रधानमंत्री मोदी अमृतसर में स्थित डोगराई युद्ध स्मारक गए थे, जहां सन 1965 के युद्ध में शहीदों की याद में बनाए गए तीन स्मारकों में भी पहुंचे थे। सन 2016 की दीपावली पर प्रधानमंत्री  चीन की सीमा पर सैनिकों के साथ रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने उस दौरान समुदोह में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, डोगरा स्काउट्स और सेना के जवानों से खास बातचीत की पीएम मोदी चांगो गांव भी गए थे। सन 2017 में मोदी दीपावली पर कश्मीर के गोरज़ घाटी में एलओसी के पास तैनात जवानों के साथ रहे। जहां पीएम मोदी ने कहा था कि ‘लोग परिवार के साथ दीपावली मनाते हैं, लेकिन मेरा तो ये जवान ही परिवार है।’ उसके बाद सन 2018 में पीएम मोदी दीपावली पर केदारनाथ धाम पहुंचे थे और बाबा केदारनाथ  की पूजा-अर्चना की व गुफा में रह कर ध्यान भी किया था, लेकिन उसके तत्काल पहले उन्होंने उत्तराखंड के हर्षिल में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी और सैनिकों को मिठाई बी खिलाई थी। आर्टिकल 370 हटने के बाद  पहली दीपावली सन 2019 में  मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सुरक्षाबलों के साथ  मनाई थी। सन 2020 में पीएम मोदी दीपावली पर राजस्थान के जैसलमेर सेक्टर में पाकिस्तान सीमा पर लोंगेवाला  चौकी पर थे। वहां पीएम मोदी ने टैंक की सवारी की थी और  फिर जैसलमेर एयरबेस पर बहादुर जवानों को संबोधित किया। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में सन 2021 की दीपावली पर पीएम मोदी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा था कि हर साल सैनिकों के साथ दीपावली मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी का 2019 के बाद यह राजौरी का दूसरा दौरा था। सन 2022 की दीपावली कारगिल में सैनिकों के साथ मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद सन 2023 की दीपावली पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में सैनिकों के साथ मनाई। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल के लेप्चा में सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाते हुए बेहद प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के अलावा उनके जज्बे को सलाम किया।

GbOpifgakAY tiO
NarendraModi-Diwali-2024-Prime-Time-Bharat-2

दुनिया को हमारे सैनिकों में दिखती है समूचे भारत की ताकत

कच्छ में सुरक्षा बलों के जवानों को दीपावली की शुभकामना देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मां भारती की सेवा में तैनात देश के हर जवान को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। मोदी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि  आपकी ये अटल इच्छाशक्ति, आपका ये अथाह शौर्य, पराक्रम की पराकाष्ठा… देश जब आपको देखता है तो उसे सुरक्षा और शांति की गारंटी दिखाई देती है। दुनिया जब आपको देखती है, तो उसे भारत की ताकत दिखाई देती है और दुश्मन जब आपको देखता है, तो उसे बुरे मंसूबों का अंत दिखाई देता है। जब आप जोश में दहाड़ते हैं, तो आतंक के आका कांप जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस देश में ऐसी सरकार है जो देश की एक इंच जमीन के साथ भी समझौता नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कभी-कभी कहता हूं कि एक आर्मी, एक एयर फोर्स और एक नेवी हमें एक-एक-एक नजर आते हैं। लेकिन जब उनका संयुक्त अभ्यास होता है तो एक-एक-एक नहीं, एक सौ ग्यारह नजर आते हैं। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई और अपने मन की खुशियों के उनके साथ साझा किया।

-आकांक्षा कुमारी

यह भी देखिएः Diwali: पहले भी थी, हमेशा से थी, आज भी है और सबकी है हैप्पी दिवाली! 

 

Diwali Kutch Narendra Modi PM Modi Diwali
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
5 Mins Read

Rajasthan सचिन पायलट ने कांग्रेस को हराने की साजिश की राजस्थान में? सतपाल मलिक तो यही कह रहे हैं!

By Prime Time BharatDecember 19, 2023

Rajasthan विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत नहीं पाई तो जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल…

Rajasthan Election : मतदान 1 फीसदी बढ़ने का मतलब या तो राज बदलेगा या फिर रिवाज बदलेगा?

November 27, 2023

सतीश पूनिया के उत्थान और सक्रियता के सियासी मायने!

October 19, 2023

Narendra Modi: आखिर क्यों नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है ?

March 4, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.