Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:11 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»Blog»Chomu: रात दो बजे भड़का चौमूं, कांग्रेस बोली- मंशा मस्जिद हटाने की थी, सरकार बोली – ओछी राजनीति
Blog 5 Mins Read

Chomu: रात दो बजे भड़का चौमूं, कांग्रेस बोली- मंशा मस्जिद हटाने की थी, सरकार बोली – ओछी राजनीति

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 27, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Chomu Tension Prime Time Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Chomu: राजस्थान की राजधानी जयपुर से 40 किलोमीटर दूर बसे शांत कस्बे चौमूं (Chomu) में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ गया है। विवाद मस्जिद के बाहर बरसों से पड़े पत्थर का ढेर हटाने की कार्रवाई से हुआ। पुलिस की समझाइश के बावजूद मस्जिद से जुड़े समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव दिया। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। विशेष पहचान वाले अराजक लोगों के इस उत्पात के बाद चौमूं में तनाव है, बाजार बंद हैं और पुलिस वीडियो निगरानी कर रही है, ड्रोन सर्विलांस भी जारी है। सुरक्षा व्यवस्था सख्त है, और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनात है। इंटरनेट बंद करना पड़ा है। राजस्थान (Rajasthan) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि बैठक में सहमति केवल सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने की थी, लेकिन पुलिस की मंशा मस्जिद हटाने की थी। उनके इस बयान के जवाब में, राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस मामले में ओछी राजनीति करना शुरू किया है।

Table of Contents

Toggle
  • रात 2 बजे अवैध कब्जे की कोशिश, पुलिस ने रोका तो हमला
  • हमलावरों की गिरफ्तारी पर लोग बोले – ‘भारत माता की जय’
  • सरकार सख्त, लेकिन पुलिसकर्मियों पर हमला भी अब रणनीति ?
        • – संपादकः राकेश दुबे  (आकांक्षा कुमारी की रिपोर्ट)

रात 2 बजे अवैध कब्जे की कोशिश, पुलिस ने रोका तो हमला

घटना पर नजर डालें, तो हाईकोर्ट के आदेश के तहत चौमूं में सड़क चौड़ी करने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। चौमूं में मस्जिद के बाहर बरसों से बड़े बड़े पत्थर पड़े थे। जिन्हें हटाने के लिए मस्जिद प्रबंधन की ओर से सहमति जताई गई थी। पत्थरों को हटाया भी गया। लेकिन रात में मस्जिद के बाहर लोहे के गार्डर और रॉड लाकर वेल्डिंग के जरिए नए सिरे से पक्का कब्जा करना शुरू किया गया। रात के लगभग 2 बजे थे, पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की, तो अचानक चारों तरफ से पथराव शुरू हो गया। सर्द रात के अंधेरे में, चौमूं के बस स्टैंड का इलाका कुछ वक्त के लिए युद्धभूमि बन गया। पुलिस पर हमला रात करीब दो बजे किया गया। हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने तकरीबन 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। जयपुर के पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि इनमें सभी की भूमिका की जांच की जाएगी। हमलावरों में छोटे बच्चे और बुजुर्गों की भी मौजूदगी होने ने इस आशंका को और ताकत दी है कि हमला एक सोची समझी रणनीति के तहत जानबूझकर किया गया। चौमूं का माहौल बिगाड़ने की इस कोशिश के बाद सरकार इसलिए भी सतर्क है कि इस मामले को धार्मिक रंग देकर कहीं और खराब करने की कोशिश न की जाए।

हमलावरों की गिरफ्तारी पर लोग बोले – ‘भारत माता की जय’

चौमूं की स्थानीय जनता भी पुलिस के समर्थन में उतर आई है। पुलिस जब हमलावरों को पकड़ कर ले जा रही थी, तो वहां उपस्थित लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। लोग हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।कांग्रेस नेता डोटासरा ने कहा है कि चौमूं की इस मस्जिद को लेकर पहले से ही कोर्ट का स्टे है, इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई ने हालात बिगाड़ दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की मंशा मस्जिद हटाने की थी, और इसी गलत मंशा के कारण पूरा विवाद भड़का है।डोटासरा ने कहा कि यह पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की विफलता है। इसके जवाब में राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा है कि डोटासरा क्यों कह रहे हैं कि सरकार मस्जिद को हटाना चाहती है, जबकि ऐसा तो कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश में, ओछी राजनीति करना शुरू कर दिया है। गृह राज्यमंत्री  बेढ़म का कहना है कि चौमू का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश में बिहार, उत्तर प्रदेश के लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है।

सरकार सख्त, लेकिन पुलिसकर्मियों पर हमला भी अब रणनीति ?

चौमूं में विवाद पर अब सियासत भी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा कांग्रेस के ज्यादातर नेता इस मामले पर चुप हैं, लेकिन बीजेपी नेता रामलाल शर्मा ने कहा है कि पुलिस ने ट्रैफ़िक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की है और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि सरकार किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बीजेपी नेता लक्षमीकांत भारद्वाज का आरोप है कि यह सिर्फ अतिक्रमण हटाने का विरोध नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों की साजिश है, जिसका मकसद प्रशासन को दबाव में लेना और कानून व्यवस्था को चुनौती देना है। लेकिन सरकार सतर्क है। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि चौमूं की घटना सामाजिक सद्भावना पर बड़े सवाल खड़े करती है। सवाल ये हैं कि क्या कानून का पालन कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला अब रणनीति बनता जा रहा है? क्या अतिक्रमण हटाने जैसी प्रशासनिक कार्रवाई को जान बूझकर संवेदनशील मुद्दों से जोड़कर हिंसा भड़काई जा रही है? और क्या पुलिस को भी समुदाय विशेष के खिलाफ कटघरे में खड़ा किया जाएगा?

– संपादकः राकेश दुबे  (आकांक्षा कुमारी की रिपोर्ट)

Please read also: Rajasthan Congress: बहुत कुछ ठीक करना होगा कांग्रेस को अपने घर में 

Chomu Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Aravali: जीता गहलोत का करिश्मा, अरावली आंदोलन के असली जननायक वे ही

By Prime Time BharatDecember 31, 2025

Aravali: सुप्रीम कोर्ट के विवादास्पद फैसले से अरावली पर्वतमाला के पर्यावरण संरक्षण पर जब सवाल…

Sahara India: अलविदा सुब्रत रॉय

November 26, 2023

Dharmendra: जिंदादिल और शायर अभिनेता धर्मेंद्र की खूबसूरती को आखरी सलाम…!

November 25, 2025

Rajasthan News: बीजेपी का बढ़ता दबदबा, संगठन और सरकार का सामंजस्यम जबूत

December 18, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.