Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 9:28 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»कारोबार»Hindenburg: राहुल गांधी आक्रामक, लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट को अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश बता रहे हैं जानकार
कारोबार 4 Mins Read

Hindenburg: राहुल गांधी आक्रामक, लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट को अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश बता रहे हैं जानकार

Prime Time BharatBy Prime Time BharatAugust 12, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Screenshot 2024 08 12 232110 1
Hindenburg-Rahul-Gandhi-Adani-Sebi
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Hindenburg: अमेरिकी रिसर्च एवं इन्वेस्टमेंट कंपनी हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट सामने आने के बाद देश की राजनीति में बवाल उठ गया है, लेकिन शेयर बाजार पर इस बार उसका कोई असर नहीं दिखा है। हालांकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस मुद्दे केंद्र सरकार पर बरस रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह राहुल गांधी को देश का दुश्मन बता रहे हैं। विपक्ष इस मामले पर जेपीसी की मांग कर रहा है। लेकिन अडाणी (Adani) के शेयर्स में किसी प्रकार के उतार को न देखकर कहा जा सकता है कि शेयर बाजार ने हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। शेयर बाजार को जानकारों का कहना है कि हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी अमेरिका या किसी दूसरे देश में निवेश सलाहकार के तौर पर रजिस्टर्ड तक नहीं है, फिर भी वह आरोप लगा रही है, इसलिए उसकी बात को सच मानकर कोई पूरे नियामक तंत्र पर ही आरोप लगाएं, और सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाएं तो इसे कैसे जायज माना जा सकता है।  पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की सुनियोजित साजिश बताया है।

Table of Contents

Toggle
  • राहुल गांधी की बातों को गलत बताया सेबी चीफ ने
  • राहुल गांधी देश के दुश्मन, गिरिराज सिंह ने कहा
  • अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश
          • -आकांक्षा कुमारी

राहुल गांधी की बातों को गलत बताया सेबी चीफ ने

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वैसे भी अडाणी और अंबानी को कटघरे में खड़ा करते हुए केंद्र सरकार पर वार करते रहे हैं, लेकिन हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट सामने आने के बाद  राहुल कुछ ज्यादा ही आक्रामक हैं। राहुल ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों से साफ लग रहा है कि देश की इस महत्वपूर्ण संस्था की पारदर्शिता व शुचिता के साथ गंभीर खिलवाड़ हुआ है और उन्होंने उच्चतम न्यायालय से सवाल किया है कि क्या वह इस मामले पर फिर स्वत: संज्ञान लेगा? लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और राहुल गांधी की बातों का सेबी चेयरपर्सन और उनके पति धवल बुच ने एक बयान जारी करके खंडन किया है।

राहुल गांधी देश के दुश्मन, गिरिराज सिंह ने कहा

इस मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी शुरू से भ्रम फैलाते हैं और कोई देश का दुश्मन ही अफवाह फैलाएगा। उन्होंने कहा कि वे देश के दुश्मन हैं, कभी विदेश जाते हैं तो विदेश में झूठ फैलाते हैं, लेकिन अब देश के अंदर फैला रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और जयराम रमेश देश को बदनाम कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि हिंडनबर्ग पर कड़ी से कड़ी कारवाई हो क्योंकि उसके बहाने से कुछ लोग देश को बदनाम कर रहे हैं, तथा कुछ लोग देशद्रोही का काम कर रहे हैं।

अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

राजनीति में भले ही बवाल मचा हो, लेकिन सबसे खास बात ये है कि अदाणी ग्रुप के शेयरों पर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का असर नहीं दिखना यह साबित करता है कि आरोप झूठे हैं। भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा है कि इस कंपनी का मकसद सिर्फ पैसा बनाना है, इंडियन मार्केट में अस्थिरता क्रिएट किया जाए। ये रिपोर्ट इसलिए आई, ताकि नफाखोरी का खेल चलाया जा सके। इसलिए मेरे हिसाब से इसे तवज्जो नहीं देना चाहिए। इस रिपोर्ट को एक तरह से शेयर मार्केट ने खारिज कर दिया है, क्योंकि मार्केट ये समझ चुका है कि यह एक सोची समझी साजिश का हिस्सा ही है। क्योंकि हिंडनबर्ग कंपनी रेगुलेटर एंटिटी के तहत नहीं आती, मतलब कि यह रजिस्टर्ड कंपनी नहीं है। शेयर बाजार का कहना है कि ऐसे में उसकी किसी रिपोर्ट पर क्यों ध्यान दिया जाना चाहिए। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है, लेकिन बार बार की जा रही ऐसी झूठी कोशिशें सफल नहीं हो सकती।

-आकांक्षा कुमारी

 

Adani Hindenburg Rahul Gandhi
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Maharashtra Assembly Election: बीजेपी गठबंधन की महाराष्ट्र में प्रचंड जीत को ऐतिहासिक कहा पीएम मोदी ने

By Prime Time BharatNovember 23, 2024

Maharashtra Assembly Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की प्रचंड जीत पर…

Congress: राजस्थान कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की जंग, गुटबाजी ज्यादा बढ़ने के आसार

October 28, 2025

Ram Mandir: अयोध्या में रेल और हवाई मार्ग विकास की नई राह, पीएम मोदी बोले

January 2, 2024

Haryana: अपने झगड़ों में उलझकर बीजेपी की बढ़त रोकने में कमजोर पड़ गई कांग्रेस

October 9, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.