Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:51 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Economy: भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, तेजी से आगे बढ़ते कदम
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Economy: भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, तेजी से आगे बढ़ते कदम

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 18, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
NarendraModi PrimeTimeBharat
NarendraModi_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Economy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत को एक मजबूत अर्थव्यवस्ता वाला देश बनाने की कोशिशेंम आगे बढ़ रही हैं। भारत इस समय दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जैसा कि मोदी ने कहा था कि वर्तमान में 3,600 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था भारत का लक्ष्य 2047 तक 30 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है। तो, उस तरफ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात की तस्दीक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में साबित होती है। एजेंसी ने भले ही कहा कि बढ़ती जनसंख्या बुनियादी सेवा का दायरा बढ़ाने में बढ़ती चुनौतियों को प्रस्तुत करती है और उत्पादकता बनाए रखने के लिए निवेश की बढ़ती जरूरतें भी सामने आती हैं। लेकिन मोदी मानते हैं कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए, हम लगातार निर्णय ले रहे हैं, देश को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। यही वो इंपेक्ट है, जिसके कारण भारत के लोगों ने 60 साल बाद, लगातार तीसरी बार किसी सरकार को चुना है। जब लोगों का जीवन बदलता है, तब लोगों में ये भरोसा आता है कि देश सही रास्ते पर चल रहा है।

Table of Contents

Toggle
  • भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था
  • भारत ने राजकोषीय क्षमता के लिए भी कदम उठाए
        • -आकांक्षा कुमारी

भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि हम ग्लोबल फिनटेक एडॉप्शन रेट के मामले में भारत नंबर-वन हैं। आज हम, स्मार्टफोन डेटा कंजम्पशन के मामले में नंबर वन हैं। हम इंटरनेट यूजर्स के मामले में दुनिया में नंबर दो हैं। दुनिया की करीब-करीब आधी रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन आज भारत में हो रही है। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप इकोसिस्टम है। इसी सीलसिले को हम एसएंडपी की ताजा रिपोर्ट में प्रतिबिंबित होता देख सकते हैं। इस  रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अगले तीन साल में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और 2030 तक वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। निवेश बैंकिंग कंपनी जेपी मॉर्गन के सरकारी उभरते बाजार बॉन्ड सूचकांक’ में 2024 में इसका प्रवेश अतिरिक्त सरकारी वित्तपोषण प्रदान कर सकता है और घरेलू पूंजी बाजारों में महत्वपूर्ण संसाधनों तक पहुंच बना सकता है।एसएंडपी ने अपनी ‘उभरते बाजारों पर भविष्य की नजर: एक निर्णायक दशक’ रिपोर्ट में कहा कि उभरते बाजार अगले दशक में वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी दिशा में प्रधानमंत्री मोदी भी कहते रहे हैं कि आज भारत की ग्रोथ को लेकर जो भी भविष्वाणियां हो रही हैं, उनका कॉन्फिडेंस भी बताता है कि भारत किस दिशा में है। ये  पिछले कुछ हफ्तों और महीनों के आंकड़ों में भी देख सकते हैं।

भारत ने राजकोषीय क्षमता के लिए भी कदम उठाए

एसएंडपी ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि साल 2035 तक उभरते बाजार वैश्विक आर्थिक वृद्धि में लगभग 65 प्रतिशत का योगदान देंगे। इस वृद्धि में मुख्य रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र की उभरती अर्थव्यवस्थाओं का योगदान होगा। तो, मोदी भी इसी तर्ज पर पहले कहते रहे हैं कि सरकार सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मंत्र पर चल रही है, जिससे देश प्रगति के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। इसके अलावा, 2035 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो जाएगा। एसएंडपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर अपने कमजोर राजकोषीय क्षमता को सुधारने के लिए भी कदम उठाए हैं, जिससे दीर्घकालिक वृद्धि को और अधिक समर्थन मिलेगा। उसी बात की तस्दीक रकते हुए प्रधानमंत्री मोदी भी कहते रहे हैं कि भारत ने प्रक्रियात्मक सुधारों’ को सरकार की निरंतर गतिविधियों का हिस्सा बनाया है और विकसित भारत की यात्रा में, भारत के बुनियादी मूल्यों की प्रमुखता निहित है।

-आकांक्षा कुमारी
Economy
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
5 Mins Read

Sulakshana Pandit: सांस्कृतिक अवचेतन की शांत, आहत और सुरीली पंक्ति थीं सुलक्षणा पंडित

By Prime Time BharatNovember 7, 2025

Sulakshana Pandit: भारतीय सिने जगत की सुरीली, सजीली और सागर सी गहराई वाली गायिका और…

Bharat Ratna Lal Krishna Advani: आंख में आंसू भर आए, जब पीएम मोदी से दी आडवाणी को ‘भारत रत्न’ होने की सूचना

February 3, 2024

Narendra Modi: राजनीतिक ताकत के आईने में कहां नरेंद्र मोदी और कहां राहुल गांधी!

December 22, 2024

Rajasthan Ministers: भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, दीया को मिला वित्त, पर्यटन और पीडब्ल्यूडी

January 5, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.