Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
3rd June, Wednesday, 8:52 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Bihar: बंपर जीत से बिहार में फिर बहार, तो क्या मुख्यमंत्री फिर नीतीश कुमार ?
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Bihar: बंपर जीत से बिहार में फिर बहार, तो क्या मुख्यमंत्री फिर नीतीश कुमार ?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatNovember 14, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Bihar 2025 11 11 234406
Bihar-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Bihar: विधानसभा चुनाव में बिहार (Bihar) के नतीजों में बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की भारी जीत तय है। आरजेडी (RJD) और कांग्रेस (Congress) का विपक्षी महागठबंधन (India Alliance)इस बेहद रोमांचक चुनावी मुकाबले में दूसरे पायदान पर तो है, लेकिन बहुत पीछे है। बिहार ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को दसवीं बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का जनादेश लगभग दे दिया है। इस चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के महागठबंधन को जबरदस्त बहुमत मिल रहा है। मगर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। फाइनल मतगणना से पहले तक के लगभग सभी रुझानों में एनडीए ने 200 सीटों के आसपास पहुंचकर महागठबंधन को शर्मनाक हालत में धकेल दिया है। अब देखना ये है कि बिहार के ‘सियासी क़िले’ का सरताज कौन बन पाता है। पिछली बार ज्याजदा सीटें होने के बावजूद बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री न बनाकर नीतिश कुमार से कुर्सी सौंपी थी, लेकिन इस बार तो यहां पर गौर करने वाली बात ये भी है कि अब तक आए नतीजों में नीतीश कुमार की जेडीयू सबसे बड़ी के तौर पर आगे बढ़ रही है।

Table of Contents

Toggle
  • सरकार को मिला महिलाओं का साथ
  • नीतीश का 10वीं बार सीएम बनना संभव
  • हार की हताशा में आरजेडी की बयानबाजी
          • – आकांक्षा कुमारी

सरकार को मिला महिलाओं का साथ

बिहार विधानसभा चुनाव इस बार बेहद ख़ास रहा क्योंकि सन 1951 के बाद बिहार में इस बार सबसे ज़्यादा वोट पड़े। इस बार बिहार में 67.13% मतदान हुआ जो कि पिछले विधानसभा चुनाव से 9.6% ज़्यादा है। एक खास बात यह भी रही कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान 8.15 प्रतिशत ज़्यादा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार का कहना है कि एग्जिट पोल में महिलाओं और ओबीसी का समर्थन एनडीए को मिलने की संभावना जताई गई थी, जो कि बिल्कुल सही साबित हुई। परिहार कहते हैं कि नतीजे साफ बता रहे हैं कि एनडीए को महिलाओं, ओबीसी और गरीब वर्ग का मजबूत समर्थन मिला है। बिहार चुनाव में, कांग्रेस की बेहद पतली हालत पर वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा – राहुल गांधी ने बहुत सही कहा था कि ‘वे’ हरियाणा की तरह बिहार में भी वोटों का फर्जीवाड़ा दिखाएंगे। राहुल बहुत ही दूरदर्शी नेता हैं और भविष्य की घटनाओं को बहुत अच्छी तरह भांप लेते हैं!

नीतीश का 10वीं बार सीएम बनना संभव

भारतीय राजनीति में नीतीश कुमार अकेले ऐसे नेता हैं, जिनको इतने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में जनता का समर्थन प्रप्त करने का सौभाग्य मिला है। नीतीश कुमार अब तक 9 बार बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। 10 वीं बार सीएम की कुर्सी उनका इंतजार कर रही है। वह भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। उनका कुल कार्यकाल 20 वर्ष से अधिक है।  बिहार में, 3 मार्च 2000 को नीतीश पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन केवल 7 दिनों के लिएस मगर फिर 8 बार वे हर बार काफी समय तक शासन में रहे है।

हार की हताशा में आरजेडी की बयानबाजी

बिहार में मतगणना के बीच आरजेडी सांसद मनोज झा ने मतगणना की प्रक्रिया धीमी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क़रीब 60 से 70 सीटें बहुत ही लो मार्जिन में हैं। इनमें हमारा पूरा भरोसा है, यहां परिस्थितियां बदल सकती हैं, इसकी पूरी संभावना है। रुझानों में एनडीए की बढ़त पर उन्होंने कहा कि बीजेपी जल्दबाज़ी में जश्न मना रही है, जबकि हमने शुरुआती रुझानों को बदलते और पलटते भी देखा है। हकीकत में, बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, एनडीए 198 सीटों पर आगे है. वहीं महागठबंधन महज़ 39 सीटों पर आगे चल रहा है।

– आकांक्षा कुमारी

 

यह भी पढ़ेः Rajasthan News: राजस्थान में अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

Bihar BJP Congress NDA RJD
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
13 Mins Read

रेतीले राजस्थान की रपटीली राहों की राजनीति के राज!

By Prime Time BharatOctober 20, 2023

राजस्थान की राजनीति के राज! त्रिभुवन राजस्थान की राजनीति की राहें बहुत रेतीली और रपटीली…

Dharmendra: संसद में रहे फिर भी सियासत रास नहीं आई धर्मेंद्र को

November 11, 2025

Bhairon Singh Shekhawat: क्या सिर्फ एक सड़क जितना ही योगदान था महान नेता शेखावत का?

November 16, 2025

PM Modi Diwali: कच्छ में सैनिकों के बीच पीएम मोदी बोले – दुश्मन को आप में मौत दिखाई देती है

November 1, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.