Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
3rd June, Wednesday, 8:57 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan CM: भारी पड़ते भजनलाल और रफ्तार पकड़ता राजस्थान
देश-प्रदेश 8 Mins Read

Rajasthan CM: भारी पड़ते भजनलाल और रफ्तार पकड़ता राजस्थान

Editorial TeamBy Editorial TeamMarch 16, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
BhajanlalSharma NarendraModi Prime Time Bharat1 e1718644504991
BhajanlalSharma_NarendraModi_Prime_Time_Bharat1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भजनलाल शर्मा ने सियासत के शिखर की राह पकड़ ली हैं। ताकत के तेवर तीखे कर लिए हैं और अफसरशाही के करतबों पर कसावट की कला भी जान गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री (Rajasthan CM) के तौर पर सवा साल पूरा कर लेने के साथ ही भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने विधायकों को अपना बनाने के गुर भी उन्होंने सीख लिए और संगठन को साधने की कला भी अपना ली है। बीजेपी (BJP) के अपने पूर्वज मुख्यमंत्रियों, भैरोंसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे के राज करने की राह पर भजनलाल भी चल पड़े हैं। आजकल कुछ अलग लग रहे हैं और उनकी पैनी नजरों में सत्ताधीश होने के तेवर तैरने लगे हैं। सवा साल पहले जब राजस्थान की कमान सम्हाली थी, तो उनकी अपनी बीजेपी में ही उनके मुख्यमंत्री बनने को, कोई अनुभवहीन को सत्ता सौंपना बता रहा था, तो किसी को वे कमजोर होने की वजह से ज्यादा लंबे न चलने वाले मुख्यमंत्री लग रहे थे। लेकिन तस्वीर बदल गई है। पार्टी पर उन्होंने पकड़ बना ली है, केंद्र का विश्वास भी जीत लिया है और राजनीति के दांव पेंच में भी भजनलाल भारी पड़ने लगे हैं। बड़े और बड़बोले मंत्रियों की बोलती बंद करना सीख लिया है, और मजबूत विधायकों के जरिए सरकार की ताकत बढ़ाने करने के रहस्य भी उन्होंने जान लिए हैं। सत्ता के शक्ति संचार से शर्मा उस समय सर्वाधिक समर्थ हो गए, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के उद्घाटन समारोह में भजनलाल की पीठ थपथपा कर सीधा संदेश दे दिया था कि ‘पंडितजी’ कहीं जाने वाले नहीं हैं। तभी से राजनीति की फसलों, सत्ता से विवादों के फासलों और सरकार के फैसलों और में भी भजनलाल शर्मा की छाप मजबूत दिखने लगी है।

AshokGehlot BhajanlalSharma Prime Time Bharat e1742141978105
AshokGehlot_BhajanlalSharma_BedRest_Prime_Time_Bharat

Table of Contents

Toggle
  • मजबूत मुख्यमंत्रियों की राह पर भजनलाल
  • राजनीतिक रूप से भी मजबूत होते मुख्यमंत्री
  • सरलता से सारी सियासत साधते सीएम शर्मा
  • पीएम मोदी से भी दे दिया समर्थन का संदेश
  • प्रशासनिक परिदृश्य को आकार देने वाले शिल्पकार
        • -निरंजन परिहार
        • (लेखक राजनीतिक विश्लेषक हैं)

मजबूत मुख्यमंत्रियों की राह पर भजनलाल

पहली बार विधायक और पहली ही बार मुख्यमंत्री भी बन गए भजनलाल शर्मा। इसीलिए विरोधी उनको अनुभवहीन और कमजोर बताकर निशाने पर लेते रहे। हालांकि, एक व्यक्ति के तौर पर शर्मा भले ही सीधे हैं, सरल स्वभावी भी हैं और सादगी पसंद भी। लेकिन सरकार के मुखिया के तौर पर अब वे अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरह ही, अप्रत्याशित तो हैं ही, असरकारक भी हैं और असाधारण भी। राजस्थान में वे अपनी ही पार्टी में, भले ही बहुत बड़े नेता कभी नहीं रहे, लेकिन 6 प्रदेश अध्यक्षों के साथ संगठन की सियासत सम्हालने के अनुभव ने उनको इतना धारदार तो बना ही दिया था कि किसको, कब, कहां, कितना और किसके जरिए कैसे साधना है, यह वे मुख्यमंत्री बनने से पहले ही अच्छी तरह जान गए थे। इसीलिए, मुख्यमंत्री पद पर काम करते हुए भजनलाल शर्मा, सवा साल पहले जैसे थे, वैसे तो अब कतई नहीं है। शासनकर्ता के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित होने के संदेश देने उन्होंने सीख लिए हैं और अपने स्वभाव की सियासी तासीर भी बदल डाली है। वे भैरोंसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे की राह पर चल रहे हैं, तो किसी की भी ना सुनने वाले मनमौजी अफसर अब उनका कहा मानने लगे हैं, और वरिष्ठ होने के दम भरने वाले अफसर भी उनसे दबने लगे हैं। सियासत के समीकरण शर्मा ने ऐसे साध रखे हैं कि विधायकों की एक बड़ी संख्या उनकी व्यक्तिगत टीम का हिस्सा बनने को बेताब है और मंत्रिमंडल में तो सरताज वे हैं ही।

BhajanlalSharma NarendraModi Prime Time Bharat scaled
BhajanlalSharma_NarendraModi_Prime_Time_Bharat

राजनीतिक रूप से भी मजबूत होते मुख्यमंत्री

राजस्थान में बहुत ही कम समय में वे प्रदेश के निर्विवाद नेता के रूप में उभरे हैं, और बीजेपी में किसी अन्य शक्ति केंद्र की धारणा को वे पूरी तरह से समाप्त करने में भी कामयाब रहे है, यही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की खास बात है। एक और खास बात यह भी है कि उनमें न तो मुख्यमंत्री पद का कभी घमंड दिखा है और न ही किसी तरह का अहंकार। अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ उनका बेहतर तालमेल है और प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल के विवादित बयानों के संभावित नुकसान पर भी रोक लगाने में वे सफल रहे हैं। अशोक गहलोत के नेतृत्ववाली कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए 9 जिलों को उनके द्वारा भंग करने से उपजे विवाद को शांत करने में भी मुख्यमंत्री पूरी तरह से सफल रहे हैं, तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा अध्यक्ष पर स्तरहीन बयान पर विपक्ष के नेता से माफी मंगवाने का जो रणनीतिक दांव भजनलाल शर्मा ने खेला, उसको भी उनकी बढ़ती राजनीतिक ताकत का संकेत माना जा रहा है। बीजेपी की राजनीति में ही नहीं, बल्कि समूचे प्रदेश भर में शर्मा की छवि नेक इरादों वाले एक ईमानदार मेहनती नेता की रही है, लांछन अब तक कोई लगा नहीं सका और पेपर लीक जैसी घटना भी उनके कार्यकाल में अब तक तो नहीं हुई।

Bhajanlal MadanRathore scaled
Bhajanlal-Sharma-Madan-Rathore-Prime-Time-Bharat

सरलता से सारी सियासत साधते सीएम शर्मा

राजस्थान की राजनीति में तेजी से मजबूती पाने की सफलता में भजनलाल शर्मा का व्यक्तित्व और स्वभाव सबसे बड़ा सहायक रहा है। मुख्यमंत्री के तौर पर भजनलाल शर्मा की ताकत को राजस्थान में केवल इसी से समझा जा सकता है कि देश भर में योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय और ताकतवर मुख्यमंत्री गिने जाते हैं। मगर, योगी को तो फिर भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में ही उनके साथी नेताओं द्वारा ही चुनौती मिलती रही हैं, मगर भजनलाल शर्मा के लिए कोई नेता राजस्थान में चुनौती नहीं बन पा रहा है। शर्मा ने सरलता से सबको अपना बनाने की कोशिश की है और वरिष्ठों के प्रति आदर व अवमानना का तो सवाल ही नहीं है। वसुंधरा राजे से पहली बार मिलने वाले लोग, पहली नजर में तो उनके व्यक्तित्व में राजवंश का रौबदाब ही देख पाते थे, उसके अलावा उनके व्यक्तित्व में और कुछ और भी देखे, तब तक तो मुलाकात का वक्त भी खत्म भी हो जाता। जबकि भजनलाल शर्मा से मिलने वाले कहते हैं कि मुख्यमंत्री अपने सदभावनापूर्ण व्यवहार के जरिए पहली ही मुलाकात में हर किस का दिल जीत लेते हैं। राजस्थान और देश भर में, मुख्यमंत्री शर्मा के बेहद सहज व सरल राजनीतिक आचरण ने विरोधियों के अपने बारे में इस प्रचार को लगभग खारिज कर दिया है, जिसमें उनके नए होने को राजनीतिक रूप से कमजोरी बताया जा रहा था।

Bhajanlal Sharma Prime Time Bharat1 1
Bhajanlal-Sharma-Prime-Time-Bharat – 26

पीएम मोदी से भी दे दिया समर्थन का संदेश

वैसे तो, मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से ही भजनलाल शर्मा ने स्वयं को राजस्थान में सत्ता के एकमात्र केंद्र के रूप में स्थापित कर लिया था, लेकिन प्रशासनिक निर्णयों के अधिकार की अपनी ताकत को भी अब प्रभावी ढंग से स्थापित कर दिया है। हालांकि फिर भी, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अक्सर यह कहते रहे हैं कि मुख्यमंत्री नहीं, असल में सरकार तो अफसर चला रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का यह नरेटिव ही फेल कर दिया है। सरकार में फैसले वे खुद लेते हैं और उन पर अफसरों से अमल भी वे अपनी तरह से करवाते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए मजबूत कदम उठाते हुए प्रदेश में हर महीने 1000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर अमल के लिए अफसरों पर लगाम कसी है। ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ में राजस्थान में लगभग 20 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए थे, उनको साकार करने को प्राथमिकता पर रखते हुए वरिष्ठ अफसरों को उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी एमओयू को प्रैक्टिकल स्टेज तक पहुंचाया जाए, जिसके इसके परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं। मुख्य सचिव सुधांश पंत और मुख्य सलाहकार शिखर अग्रवाल जैसे ताकतवर अफसरों का निश्चित रूप से महत्वपूर्ण प्रशासनिक मामलों के परामर्श लाजिमी है, मगर अंतिम निर्णय तो पूरी तरह से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास ही सुरक्षित है। भजनलाल शर्मा की इस कार्यप्रणाली ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि प्रशासनिक कार्यक्रम तो मुख्यमंत्री कार्यालय के एजेंडे के अनुरूप ही चलेंगे।

Bhajanlal Sharma licensed
Bhajanlal-Sharma-CM-Prime-Time-Bharat

प्रशासनिक परिदृश्य को आकार देने वाले शिल्पकार

राजस्थान में मुख्यमंत्री शर्मा ने विधायकों की भावनाओं को समायोजित करने और उनके जरिए प्रदेश के विकास को अंजान देने के लिए भी कुछ खास कदम उठाए हैं, जिससे जमीनी स्तर की राजनीतिक गतिशीलता के प्रति उनका प्रभाव और जवाबदेही और मजबूत हुई है। माना जा रहा है कि सत्ता और संगठन में शर्मा का यह सर्वसमावेशी दृष्टिकोण प्रदेश के कई चुनाव क्षेत्रों में बीजेपी का समर्थन पहले से ज्यादा मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण नतीजे देगा। निष्कर्ष यही है कि राजस्थान में सरकार के निर्णय लेने की प्रक्रिया को शेखावत, वसुंधरा और गहलोत की तरह ही अपने अधिकारों को केंद्रीकृत करते हुए प्रशासनिक मामलों पर पकड़ बनाने के भजनलाल शर्मा के कदम उनकी मजबूत पकड़ को दिखा रहे हैं। वक्त जैसे – जैसे बीत रहा है, राजस्थान में बीजेपी मजबूत हो रही है और यह भी स्पष्ट होता जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान के ताकतवर राजनीतिक और मजबूत प्रशासनिक परिदृश्य को आकार देने वाले शिल्पकार साबित हो रहे हैं। अब, विरोधी चाहे उनको पर्ची सीएम कहें या कमजोर, और या फिर अनुभवहीन, लेकिन राजस्थान रफ्तार पकड़ रहा है और मुख्यमंत्री के तौर पर भजनलाल शर्मा भारी पड़ रहे है, जो सभी को साफ दिख भी रहा है। हां, यह सब उनके विरोधियों को अगर नहीं दिख रहा हो, तो वे अपनी दृष्टि की शल्य क्रिया करवाने को स्वतंत्र हैं!

-निरंजन परिहार
(लेखक राजनीतिक विश्लेषक हैं)

यह भी पढ़िएः Rajasthan: भजनलाल सरकार सक्रिय, मंत्रिमंडल बैठक में प्रदेश के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण फैसले

इसे भी पढ़ेंः Rajasthan News: दो सादगी पसंद नेताओं की मुलाकात के मतलब तलाशती राजस्थान की राजनीति

Bhajanlal Sharma BJP Rajasthan CM
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Editorial Team
  • Website

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Rajasthan: सियासत में सन्नाटा टूटने वाला है, राजस्थान में कईयों का कद बढ़ने वाला है

By Prime Time BharatMay 11, 2026

– निरंजन परिहार Rajasthan: मरुप्रदेश की सियासत में सन्नाटा टूटने वाला है। सत्ता के गलियारों…

Divya Maderna: वेदना के आशावादी स्वरों से संवरता दिव्या मदेरणा का दुर्लभ दर्शन

October 26, 2024

Gift City गुजरात के पहले स्मार्ट सिटी में शराब पीने की छूट, लेकिन पूरे प्रदेश में शराबबंदी

December 23, 2023

IIM Mumbai: नौकरी करने के बजाय नौकरी देने वाले बनेंगे तभी विकसित भारत का निर्माण संभव

January 27, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.