Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 2:05 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan News: दमदार किरोड़ीलाल मीणा का झटकेदार सियासी सफर, आखिर छोड़ दिया राजस्थान में मंत्री पद
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Rajasthan News: दमदार किरोड़ीलाल मीणा का झटकेदार सियासी सफर, आखिर छोड़ दिया राजस्थान में मंत्री पद

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJuly 4, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
GRn9EJAbMAMb58L
Kirodilal_Meena_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan News: राजस्थान सरकार में पिछले कई दिनों से इस्तीफे के लिए चर्चा में रहे दमदार बीजेपी (BJP) नेता और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodilal Meena) मंत्री पद पर अपना काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने डॉ मीणा का कृषि विभाग दूसरे मंत्री केके विश्नोई को सौंप दिया है। अब राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में कृषि विभाग से संबंधी सवालों के जवाब भी विश्नोई देंगे। वैसे तो खबरें थीं कि करीब दो सप्ताह पहले ही उन्होंने सरकार से अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन डॉ मीणा ने आज गुरुवार को यानी 4 जुलाई की सुबह जयपुर में एक सार्वजनिक आयोजन में अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उसके ठीक बाद ही उनका विभाग किसी और को सौंपे जाने की घटना ने उनके इस्तीफे की पुष्टि हो गई। लेकिन खबर है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, जिसके कारण किरोड़ी लाल मीणा की इस्तीफे की घोषणा के बावजूद राजस्थान के सियासी हलकों में सरगर्मी बनी रहेगी।

Table of Contents

Toggle
  • खुद की ताकत से सदा ताकतवर रहे हैं किरोड़ी
  • महीने भर पहले ही कर दिया था इस्तीफा ऐलान
          • -राकेश दुबे / साक्षी त्रिपाठी

खुद की ताकत से सदा ताकतवर रहे हैं किरोड़ी

डॉ किरोड़ीलाल मीणा के राजनीतिक सफर पर बात करते हुए राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार बताते हैं कि अपनी पढ़ाई के दिनों से ही राजनीति में आए किरोड़ी लाल मीणा पेशे से डॉक्टर हैं। लेकिन शौक से राजनेता हैं। वे एमबीबीएस तक पढ़े हैं और मूल रूप से किसान हैं। परिहार कहते हैं कि वैसे खेती करते हुए उन्हें किसी ने कभी देखा नहीं और डॉक्टरी करते हुए देखनेवाले भी कम लोग ही होंगे। कुल 6 बार विधायक रहे हैं, और मंत्री भी। देसी अंदाज में भारी भरकम अंग्रेजी बोलते हैं। तीस साल की ऊम्र में बीजेपी के जिलाध्यक्ष बन गए थे और बाद में जिला परिषद के प्रमुख भी। वैसे कायदे से देखा जाए तो जीवन की जरूरत, आदत और शौक के बीच कोई बहुत बड़ा फासला नहीं होता। शौक कब आदत बन जाए और आदत कब शौक का रूप धर ले, कोई नहीं कह सकता। लेकिन डॉ. मीणा के तो शौक, आदत, पेशा और जरूरत, सब कुछ राजनीति से शुरू होकर राजनीति में ही थम जाते हैं। परिहार कहते हं कि इसीलिए, किरोड़ी लाल मीणा राजनीति करते हुए कभी राजनीति के शिकार हो जाते हैं तो कभी खुद शिकारी बनकर राजनीति में शिकार तलाशते रहते हैं। परिहार बताते हैं कि राजनीतिक ताकत के मामले में डॉ. मीणा कमजोर कभी नहीं रहे। जीवन भर जिस बीजेपी और संघ परिवार में रहे, उसे तज कर वे दौसा से निर्दलीय सांसद भी रहे हैं। तो, पत्नी श्रीमती गोलमा देवी को महुआ से निर्दलीय विधायक जिताकर राजस्थान में अशोक गहलोत के दूसरे मुख्यमंत्री काल में कांग्रेस की सरकार में मंत्री बनने की शर्त पर कांग्रेस का सहारा बने। डॉ मीणा दमदार नेता हैं और अपनी जाति के बूते पर इतने ताकतवर कि स्वर्गीय राजेश पायलट और उनके बेटे सचिन पायलट द्वारा कांग्रेस की सीट के रूप में तैयार की गई दौसा सीट पर कांग्रेस को धूल चटाकर वे संसद में पहुंचे।

महीने भर पहले ही कर दिया था इस्तीफा ऐलान

बेबाक बयानी के लिए मशहूर डॉ किरोड़ी लाल मीणा की छवि एक आदिवासी किसान नेता की है। राजस्थान की राजनीति में बाबा के नाम से मशहूर डॉ किरोड़ी लाल मीणा 6 बार विधायक रहे है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में उनके राजनीतिक व सामाजिक प्रभाव व प्रतिष्ठा को केवल इसी बात से समझा जा सकता है कि वे महवा, टोड़ाभीम, सवाई माधोपुर और बामनवास समेत चार अलग-अलग विधानसभाओं से 6 बार विधायक का चुनाव जीतते रहे हैं। वे दो बार दो अलग- अलग सीटों दौसा और सवाई माधोपुर से लोकसभा चुनाव भी जीते और बाद में बीजेपी ने उनकी राजनीतिक ताकत को देखते हुए सन 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा सदस्य के रूप में संसद में भेज दिया था। लोकसभा चुनाव में किरोड़ी लाल मीणा को 7 सीटों पर उम्मीदवारों की जीत की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने  कहा था कि दौसा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कन्हैया लाल मीणा नहीं जीते, तो वे मंत्री पद छोड़ देंगे। किरोड़ी दौसा के प्रभारी थे। वे दमदार नेता रहे हैं और विधायक बनने से पहले राज्यसभा में सांसद थे। केवल सात महीने में ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुझे इस्तीफा देने से मना किया था, लेकिन मैं तो पहले ही मंत्री पद से इस्तीफा दे चुका हूं। बीजेपी दौसा की ये सीट हार गई, जिसके बाद से किरोड़ी लाल मीणा इस्तीफा देने पर आमादा थे। मगर खबर है कि हाईकमान और मुख्यमंत्री के आग्रह ने उन्हें कई दिनों तक रोके रखा। मगर, 20 जून को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और आज खुद ने ही अपने इस्तीफे का ऐलान भी कर दिया। लेकिन इस्तीफा वास्तव में स्वीकार किया गया है या नहीं, इस पर मुख्यमंत्री कुछ भी नहीं बोले है। राजस्थान की राजनीति में अब सबकी जुबां पर सवाल यही है कि डॉ. मीणा का अगला कदम क्या होगा?

-राकेश दुबे / साक्षी त्रिपाठी
Bhajanlal Sharma BJP Kirodilal Meena Meena Rajasthan Rajasthan Assembly Rajasthan News
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
5 Mins Read

Jaipur Literature Festival: जेएलएफ जब तक खुद नहीं देखेंगे, इसकी कल्पना मुश्किल है

By Prime Time BharatJanuary 24, 2024

Jaipur Literature Festival: पिंक सिटी के नाम से मशहूर  राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) में…

Ajit Pawar: ये ख़त उस सूरज के नाम, जो सुबह उगते ही बादलों में खो गया…

January 28, 2026

Congress: ‘पायलट ने राजस्थान में नैया डूबो दी, अब छत्तीसगढ़ की बारी है।’ वरिष्ठ मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?  

December 24, 2023

Rajasthan Congress: बहुत कुछ ठीक करना होगा कांग्रेस को अपने घर में

November 27, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.