Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
3rd June, Wednesday, 8:59 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»Rajasthan Politics: …तो क्या मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसकी कहीं कोई चर्चा तक नहीं?
सत्ता- सियासत 7 Mins Read

Rajasthan Politics: …तो क्या मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसकी कहीं कोई चर्चा तक नहीं?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 11, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
VR
VasundharaRaje_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Politics: राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर असमंजस बरकरार है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में गुमनाम चेहरों को सत्ता सौंपने की रणनीति के बाद राजस्थान में सत्तासीन होने जा रही बीजेपी (BJP) की राजनीति का मंजर में भी कई सामान्य नाम खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनने को बेताब हैं, मगर बीजेपी आलाकमान के मन में उनको लेकर या किसी भी और के बारे में फिलहाल क्या है, या यह कोई नहीं जानता। चुनाव किसी के चेहरे पर नहीं लड़ा गया है और पार्टी का चेहरा कमल ही कहा गया था। इसलिए यह तो तय है कि वसुंधरा राजे दरकिनार हैं फिर भी जो राजनीतिक विश्लेषक कह रहे थे कि वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) मुख्यमंत्री बन सकती हैं, क्योंकि राजस्थान (Rajasthan) में वे ही अकेली नेता हैं, जो लोकसभा चुनाव जिताने की योग्यता व ताकत दोनों रखती हैं। वे भी पहले छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश में अनाम से चेहरे मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद वसुंधरा राजे के बजाय कोई गुमनाम सा नाम तलाशने लगे हैं। हालांकि वसुंधरा राजे पर सबका फोकस है। मगर, राजनीति में किसकी नैया किनारे लगेगी और किसकी डूब जाए कोई नहीं जानता।

लगभग 10 नेताओं के नाम मुख्यमंत्री के रेस में

किसी भी मामले में त्वरित व तत्काल फैसले लेने के लिए मशहूर नरेंद्र मोदी और उनकी बीजेपी (BJP)  ने हालांकि यह तय कर लिया होगा कि राजस्थान में विधायक दल का नेता कौन होगा, लेकिन घोषित नहीं किया है। वैसे तो राजस्थान (Rajasthan) में करीब 10 से ज्यादा नेताओं के नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आमजन की चर्चा में हैं, मुख्यमंत्री पद की  रेस में वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ही लोगों की चर्चा में सबसे आगे दिख रही हैं। वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना चाहती भी है, जो किसी से छिपा नहीं है और उसके लिए ताकत भी दिखा रही हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अनाम से चेहरों  के मुख्यमंत्री बनने के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जन मेघवाल और अश्विनी वैष्णव, सीपी जोशी, ओम माथुर, ओम बिड़ला, किरोड़ीलाल मीणा राज्यवर्धन राठौड़, दीया कुमारी, बाबा बालकनाथ, कैलाश चौधरी जैसे कई नाम हवा में तैरते हुए लग रहे हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान में भी मुख्यमंत्री वहीं होगा, जिस पर कहीं भी कोई चर्चा ही नहीं है।

Vasu CM
राजस्थान में वसुंधरा राजे सबसे ताकतवर नेता, लेकिन आलाकमान के मन में क्या?

लोकसभा में जीत केवल वसुंधरा राजे के हाथ

बीजेपी को राजस्थान (Rajasthan) में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा वोट मिले हैं। बीजेपी (BJP) को 41.69 फीसदी वोट मिले, वहीं कांग्रेस को 39.53 प्रतिशत वोट मिले। पांच साल पहले 2018 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों पर गौर करें तो तब बीजेपी को 39.3 फीसदी और कांग्रेस को 39.8 फीसदी वोट मिले थे। उस समय बीजेपी 73 सीटों पर विजयी हुई थी और कांग्रेस को 99 सीटें मिली थीं। इस बार बीजेपी के 2 प्रतिशत वोट बढ़े और 42 सीटें बढ़ गईं हैं। वहीं, कांग्रेस का वोट परसेंट 0.3 फीसदी बढ़ गया, मगर उसकी 30 सीटें घट गईं। इसके बावजूद चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव का कहना है कि बीजेपी को इस बार के लोकसभा चुनाव में केवल 14 सीटें ही मिल सकती हैं। बीजेपी इसीलिए चिंतित है, क्योंकि उसका लक्ष्य लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटें जीतने है। ऐसे में, राजस्थान की राजनीति के जानकार विजय विद्रोही की राय में लोकसभा चुनाव जिताने के लिए राजे ही सबसे बड़ी मददगार साबित हो सकती हैं। विधानसभा चुनाव में 7 बागी भी जीते हैं, वे भी वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के खेमे के ही हैं, जो लोकसभा चुनाव में जीत में हिस्सा बंटा सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार का भी कहना है कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं और इनमें से 24 सीटें आज बीजेपी के पास हैं। फिर, बीजेपी को राजस्थान (Rajasthan) में ज्यादा लोकसभा सीटों पर जितानेवाला मुख्यमंत्री चाहिए, और यह चमत्कार केवल वसुंधरा राजे ही कर सकती हैं। परिहार कहते हैं कि जिस तरह से विधायक लगातार वसुंधरा राजे से मिलते जा रहे हैं, और वसुंधरा भी नई दिल्ली से लौटने के बाद भी विधायकों से मुलाकात किए जा रही है, उसे देख कर तो यही लग रहा है कि वे अपने कदम पीछे हटाने वाली नहीं हैं। परिहार कहते हैं कि श्रीमती राजे अपनी राजनीतिक यात्रा को आगे बढ़ाने में मगन हैं और मान कर चल रही है कि आलाकमान उनको कोई बहुत अच्छे परिणाम देने वाला नहीं है। इसीलिए वे अपने तईं कुछ खास दिखाने की कोशिश में विधायकों से मुलाकात किए जा रही है।

सबसे ज्यादा विधायक वसुंधरा के मुलाकाती

नवनिर्वाचित विधायकों का सबसे ज्यादा जमावड़ा वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के बंगले पर है। राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव में विजयी बीजेपी (BJP) के 115 में से वसुंधरा राजे के 34 समर्थक जीतकर आए हैं, लेकिन पहले 3 दिन तक मिलनेवाले विधायकों की संख्या 47 के आस पास थी। करीब 7 निर्दलीय विधायक बी वसुंधरा राजे के समर्थक हैं। नई दिल्ली से लौटने के बाद 10 दिसंबर को वसुंधरा राजे से जो नेता मिले, उनमें बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के अलावा विधायक कालीचरण सर्राफ, जसवंत यादव, प्रताप सिंह सिंघवी, अंशुमन भाटी, अजय सिंह किलक, बाबूसिंह राठौर, अर्जुनलाल गर्ग, नटवर सिंह, कंवरलाल मीणा आदि प्रमुख हैं। वसुंधरा राजे से मिलने वाले विधायक कह रहे हैं कि आलाकमान को ही मुख्यमंत्री तय करना है मगर आलाकमान को जनभावनाओं का भी ख्याल रखना होगा। राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी इस पर कहते हैं कि वसुंधरा राजे हमारा पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और विधायकों का उनसे मिलना स्वाभाविक प्रक्रिया है, इसमें कुछ भी तलाशना नहीं चाहिए।

cp joshi
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी कहते हैं कि वसुंधराजी हमारी सबसे बड़ी नेता, उनसे मिलना सहज परंपरा

राजधानी में सबसे मिल रहे हैं विधायक

वैसे, चुनाव जीतकर राजधानी पहुंचे विधायकों का अपनी पार्टी के बड़े नेताओं से मिलना एक सहज परंपरा है। राजस्थान (Rajasthan) के वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन ने बीबीसी हिंदी पर लिखे लेख में कहा है कि बीजेपी (BJP) के ऐसे बहुत से नवनिर्वाचित विधायक जिनको संघ के आशीर्वाद से टिकट मिला, वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रदेश मुख्यालय भारती भवन में प्रकाशचंद्र गुप्ता और निंबाराम से भी मिल रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से भी मिल ही रहे हैं, और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से भी मिल रहे हैं। त्रिभुवन लिखते हैं कि पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे राजेंद्र सिंह राठौड़ से भी विधायक मिल रहे हैं, जबकि वे तारानगर से चुनाव हार गए हैं। राजनितिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि जब इतना सारे नेताओं से विधायक मिल रहे हैं, तो फिर सबसे बड़ा सवाल यही है कि वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) से मुलाकात पर ही सबकी नजर क्यों हैं? राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार विजय विद्रोही का कहना है कि बीजेपी आलाकमान का मतलब है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, और वे दोनों ही राजस्थान में वसुंधरा राजे को कमान सौंपना नहीं चाहते, क्योंकि वे उनकी असली तासीर जानते हैं। मगर राजस्थान में लोकसभा जीतना है, तो कई सारे तर्क वसुंधरा राजे के समर्थन में जाते हैं, इसी कारण उनको मुख्यमंत्री बनाना पड़ सकता है।

अब सबकी नजर 12 दिसंबर पर

मतलब साफ है कि बीजेपी (BJP) किसी भी तरह की कयासबाजी से बचना चाहती है, लेकिन एक तथ्य यही है कि 3 दिसंबर को राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे, 6 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विजयी सांसदों ने मुलाकात की और इस्तीफे दिये, 7 दिसंबर को वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलीं। 8 दिसंबर को पार्टी ने राजनाथ सिंह, सरोज पाण्डेय और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया और राजनाथ व जेपी नड्डा की मुलाकात हुई। उसी दिन बीजेपी महासचिव सुनील बंसल भी जेपी नड्डा से मिले। 9 दिसंबर को पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने राजस्थान (Rajasthan) के बीजेपी विधायकों के साथ ऑनलाइन मीटिंग भी की। अब 12 दिसंबर को विधायक दल की मीटिंग जयपुर में बताई जा रही है। सबकी नजरें इसी पर हैं। देखते हैं, इस बैठक में क्या होता है और कौन मुख्यमंत्री बनता है।

-राकेश दुबे

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

 

BJP Rajasthan Rajasthan Politics Vasundhara Raje
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
Blog
4 Mins Read

Mann Ki Baat: आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है, मन की बात में बोले पीएम मोदी

By Prime Time BharatJanuary 1, 2024

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा है कि वर्ष 2023 में…

Arvind Kejriwal: संजय निरुपम का सवाल,आखिर इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे केजरीवाल?

March 25, 2024

Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…

May 15, 2026

Sahara India: अलविदा सुब्रत रॉय

November 26, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.