Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
3rd June, Wednesday, 9:51 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»समाज – संस्कृति»Destination Wedding : राजस्थान अब शाही विवाह आयोजनों का सबसे पसंदीदा प्रदेश
समाज – संस्कृति 3 Mins Read

Destination Wedding : राजस्थान अब शाही विवाह आयोजनों का सबसे पसंदीदा प्रदेश

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 2, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Destination Wedding
Destination Wedding
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भारत के ज्यादातर लोग भले ही दुनिया के विभिन्न देशों में घूमने जाते हो, मगर दुनिया भर के लोग भारत में विवाह रचाने आते हैं। राजस्थान अब डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) का सबसे हॉट प्लेस माना जा रहा है। राजस्थान (Rajasthan) में जयपुर, उदयपुर, कुंभलगढ़, जोधपुर, माउंट आबू, राणकपुर, जवाई रैंज व शेखावाटी आदि कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां हर साल डेस्टिनेशन वेडिंग के अनगिनत आयोजन होने लगे हैं। आगामी व्यस्त वैडिंग सीजन के लिए राजस्थान (Rajasthan) नए सिरे से तैयार हो रहा है और खास बात यह है कि इस वैडिंग सीजन में लगभग 3 लाख विवाह होने हैं तथा उससे कुल 7 हजार करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। इनमें कई शाही शादियां (Destination Wedding) हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में विदेश की धरती पर जाकर विवाह (Destination Wedding) रचानेवालों से अपील की है कि वे देश में ही विवाह करेंगे, तो यहां की अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा।

Destination Wedding
Destination Wedding

राजस्थान (Rajasthan) में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) में लगभग 10 फीसदी विवाह में राजस्थान के बाहर के लोगों के होते हैं, जिनमें से लगभग 5 प्रतिशत लोग शाही आयोजन की बड़े बजट वाली डेस्टिनेशन वेडिंग के आयोजन करवाते हैं। माना जा रहा है कि इस साल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान (Rajasthan) सबसे हॉट डेस्टिनेशन रहने वाला है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में राजस्थान में और खासकर जयपुर, उदयपुर, कुंभलगढ़, जोधपुर, माउंट आबू, राणकपुर, जवाई रैंज व शेखावाटी आदि में डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) के आयोजनों की बुकिंग बढ़ी है। अगले महीने भर तक यानी नवंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर  दिसंबर के अंत तक के वैडिंग (Destination Wedding) सीजन के दौरान राजस्थान (Rajasthan) में लगभग 3 लाख के आस पास विवाह हो रहे हैं। हिंदू परंपरा में देवउठनी एकादशी को विवाह के लिए शुभ तिथि माना जाता है, इस बार देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को थी, उसी कारण प्रदेश में चुनाव सरका कर 25 नवंबर को करने पड़े।

hotel hilltone
माउंट आबूः होटल हिलटोन डेस्टिनेशन वेडिंग का सबसे खूबसूरत जगह है

इस साल के वैडिंग सीजन में राजस्थान (Rajasthan) में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की संभावना है। आने वाले एक महीने में 3 लाख से अधिक शादियां होंगी, जिनमें कई रॉयल शादियां भी शामिल हैं, जिनमें से ज्यादातर डेस्टिनेशन वैडिंग (Destination Wedding) होंगी। वैसे तो विवाह कोर्ट में माला पहनाकर भी हो जाते हैं, मगर एक सामान्य परिवार के साधारण विवाह आयोजन में लगभग 10 लाख रुपये का तो खर्च आता ही है, जबकि एक खास विवाह आयोजन के लिए बजट 2 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक का भी होता है। वेडिंग इंडस्ट्री के बड़े कारोबारियों की नजर इन खास विवाह आयोजन करानेवालों पर है, जहां से कमाई निकल सके। राजस्थान (Rajasthan) में वेडिंग इंडस्ट्री में वैडिग प्लानर, इवेंट कंपनियां, कार ऑपरेटर्स, होटल, केटरर्स, इंटरटेनमेंट कंपनियों सहित ज्वेलरी और कपड़ों के व्यापार से जुड़े कारोबारी भी इस सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद लिए बैठे हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग में इन सबके लिए ज्यादा बड़ा स्कोप है। वैसे भी राजस्थान (Rajasthan) के किले, महल, रावले और राजसी ठाट बाट से सजे होटल किसी भी भव्य भारतीय विवाह आयोजन के लिए सबसे सूटेबल डेस्टिनेशन माने जाते हैं। हाल ही में राजस्थान (Rajasthan) कुछ खास बड़े विवाह आयोजनों की वजह से एक नई डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) प्लेस के रूप में उभरा है। कई जाने माने लोगों व फिल्मी सितारों ने अपने विवाह समारोह के लिए शाही व परंपरागत तरीके से विवाह रचाने के लिए राजस्थान (Rajasthan) के विभिन्न जगहों को चुना है।

Rajasthan Election: सट्टा बाजार में बीजेपी का जोर!

Destination Wedding Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार

May 18, 2026

Somnath: पीएम मोदी की सोमनाथ यात्रा, मतलब देश के वैचारिक केंद्र में धर्म की मजबूती

May 11, 2026

Rajasthan: सियासत में सन्नाटा टूटने वाला है, राजस्थान में कईयों का कद बढ़ने वाला है

May 11, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
8 Mins Read

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

By Prime Time BharatMay 27, 2026

अमित शाह के चाणक्य अवतार का असली सत्य… -निरंजन परिहार Amit Shah: राजनीति अपनी जगह…

Rajasthan Election : …तो रिवाज बदलने में कामयाब हो जाएंगे गहलोत!

December 2, 2023

India Pakistan War: भरोसे के लायक नहीं है पाकिस्तान, घटिया हरकतों से साबित

May 11, 2025

Save Aravali: यूं तो मर जाएंगी अरावली की 90 फीसदी पहाड़ियां…!

December 22, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.