Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
10th June, Wednesday, 12:18 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 25, 2026No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Neeraj Dangi MP RajyaSabha Parliament Prime Time Bharat
Neeraj-Dangi-MP-RajyaSabha-Parliament-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajya Sabha Election: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) है और प्रदेश की कांग्रेसी राजनीति इस वक्त ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां पार्टी के सामने केवल सत्ता में वापसी की चुनौती नहीं है। इससे भी ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी अपने पारंपरिक सामाजिक आधार को बचाए रखने की है। प्रदेश में दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग सदा से कांग्रेस की सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इन वर्गों का एक हिस्सा बीजेपी (BJP) की ओर आकर्षित हुआ है। ऐसे नाजुक हालात में, कांग्रेस (Congress) को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जो संगठन से लेकर संसदीय स्तर पर पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक प्रतिनिधित्व तीनों का संतुलन बनाकर चल सकें। फिर, डांगी को तो पार्टी ने पिछले कुछ सालों में देश भर में प्रमुख सांगठनिक व रणनीतिक मामलों के लिए विभिन्न प्रदेशों में भेज कर बेहतरीन चेहरे के रूप में तैयार किया है, वह भी स्वयं राहुल गांधी की देखरेख में। कांग्रेस ही नहीं किसी भी राजनीतिक दल में ऐसे अनुभवी लोगों का लाभ लिए जाने की परंपरा भी रही है, ताकि संगठन मजबूत हो सके। इसीलिए, राजस्थान से युवा नेता नीरज डांगी (Neeraj Dangi) का एक बार फिर राज्यसभा सांसद बनना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Neeraj Dangi RajyaSabha Rajkumar Singh Prime Time Bharat
Neeraj-Dangi-RajyaSabha-Rajkumar-Singh-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • नेता तैयार किया, तो फायदा भी ले पार्टी
  • संसदीय सक्रियता में भी कमाल परफॉर्मेंस
  • कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक की ताकत
  • दलित समाज में सकारात्मक संदेश
          • -निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

नेता तैयार किया, तो फायदा भी ले पार्टी

कांग्रेस में एक नेता के रूप में नीरज डांगी की सबसे बड़ी ताकत उनका संगठनात्मक अनुभव एवं वैचारिक प्रतिबद्धता रही है। पिछले छह वर्षों में कांग्रेस ने उन्हें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, मेघालय, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, केरल, कर्नाटक, तमिलनाड़ु, पश्चिम बंगाल जैसे, मुश्किल प्रदेशों में उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली, निभाते हुए बेहतरीन काम किया है। कहीं चुनाव प्रभारी, कहीं पर्यवेक्षक, तो कहीं स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य के रूप में उन्होंने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया है। ये केवल औपचारिक जिम्मेदारियां नहीं, बल्कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अलग-अलग राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों को समझने और संगठन को मजबूत करने का अवसर दिया। इससे डांगी एक राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक समझ रखने वाले नेता के रूप में विकसित हुए हैं। तो, अब वह समय आ गया है जब पार्टी उनके अनुभव और क्षमता का बड़ा राजनीतिक लाभ ले सकती है

Neeraj Dangi RajyaSabha Sonia Gandhi Prime Time Bharat
Neeraj-Dangi-RajyaSabha-Sonia-Gandhi-Prime-Time-Bharat

संसदीय सक्रियता में भी कमाल परफॉर्मेंस

अपने पहले ही संसदीय कार्यकाल में नीरज डांगी ने पार्टी के कठिन राजनीतिक दौर में, संसद में भी राहुल गांधी के भरोसेमंद साथी के रूप में काम किया है, जिससे डांगी कांग्रेस के प्रभावी युवा सांसद के रूप में स्थापित हुए हैं। विपक्ष के सांसद के रूप में उन्होंने संसद के भीतर सरकार को घेरने, जनहित के मुद्दे उठाने और कांग्रेस की आवाज को मजबूती देने का काम किया। उनकी संसदीय सक्रियता केवल भाषणों तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रश्न, बहस, समितियों में भागीदारी और मुद्दों की गंभीर समझ के रूप में भी सामने आई। कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी लगातार स्पष्ट दिखाई दी है। आज कांग्रेस पुनर्निर्माण और वैचारिक संघर्ष के दौर से गुजर रही है। ऐसे में, डांगी जैसे नेताओं की अहमियत और ज्यादा है जो केवल पद की राजनीति नहीं, बल्कि विचारधारा को भी समर्पित हैं। पार्टी के विभिन्न मामलों में डांगी ने यह साबित किया है कि वे कांग्रेस की राजनीतिक लाइन को मजबूती से आगे बढ़ाने वाले नेता हैं।

Neeraj Dangi RajyaSabha Niranjan Parihar Prime Time Bharat
Neeraj-Dangi-RajyaSabha-Niranjan-Parihar-Prime-Time-Bharat

कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक की ताकत

कांग्रेस लंबे समय से सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति की बात करती रही है, लेकिन राजनीति में केवल विचारधारा काफी नहीं होती, उसका प्रतिनिधित्व भी उतना ही जरूरी होता है। नीरज डांगी ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस की विचारधारा के कट्टर सिपाही माने जाते हैं और दलित समाज में उनकी साफ-सुथरी तथा मजबूत छवि है। यही कारण है कि वे कांग्रेस के दलित वोट बैंक को साधने में सबसे उपयोगी चेहरों में गिने जाते हैं। राजस्थान में आने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। बीजेपी लगातार दलित समाज में अपनी पैठ बढ़ाने का प्रयास कर रही है। केंद्र और राज्यों में बीजेपी ने दलित वर्ग को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देकर अपने सामाजिक विस्तार की रणनीति पर काम किया है। इसका असर कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे नाजुक राजनीतिक हालात में यदि कांग्रेस नीरज डांगी जैसे मजबूत दलित चेहरे को फिर अवसर देती है, तो इसका संदेश दलित समाज में सकारात्मक जाना तय है।

दलित समाज में सकारात्मक संदेश

राजस्थान के संदर्भ में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नीरज डांगी ने अपनी राजनीतिक चतुराई से हर तरह के विवादों से खुद को दूर रखते हुए एक निर्विवाद और संयमित नेता की छवि बनाई है। इसके साथ ही खास बात यह रही कि उन्होंने एक तेजतर्रार युवा दलित सांसद के रूप में भी अपनी पहचान को निखारा है। कांग्रेस का नीरज डांगी को फिर राज्यसभा भेजने का एक मजबूत राजनीतिक संदेश यही होगा कि पार्टी दलित नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे कांग्रेस को न केवल दलित समाज में भरोसा मजबूत करने में मदद मिलेगी, बल्कि युवा कार्यकर्ताओं में भी यह संदेश जाएगा कि संगठन में मेहनत और वैचारिक निष्ठा का सम्मान होता है। कांग्रेस यदि राजस्थान में अपने दलित आधार को मजबूत बनाए रखना चाहती है और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश देना चाहती है, तो नीरज डांगी जैसे नेता को फिर अवसर देना उसके लिए राजनीतिक रूप से अत्यंत आवश्यक माना जाएगा।

-निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

 

इसे भी पढ़िएः Congress: कमजोर होती कांग्रेस आखिर राहुल गांधी को क्यों नहीं दिखती, यही सबसे बड़ा सवाल

यह भी देखेंः Rajasthan Congress: कांग्रेस में विचित्र हालात… राजस्थान में किसी को परवाह ही नहीं!

BJP Congress Neeraj Dangi Rajya Sabha Election
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
8 Mins Read

Cast Politics: भारतीय राजनीति में तेजी से दरकिनार हो रही हैं ताकतवर जातियां

By Prime Time BharatFebruary 1, 2025

Cast Politics: भारत की राजनीति अंदर से बदल रही है। पुराने तरीकों से राजनीति करने…

लबादों में लिपटी लपलपाती मौत का वो मंजर!

October 19, 2023

Jawai Leopard Safari: साहसिक जिंदगी के जानदार अनुभव का खजाना है जवाई सफारी

May 22, 2024

Jaichand: ‘गद्दार’ जयचंद को ‘महान’ राजा साबित करना बड़ी चुनौती, लेकिन कोशिश जारी

February 24, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.