Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 3:13 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»टिड्डी जैसा ईडी का हमला बताकर हमलावर गहलोत
देश-प्रदेश 5 Mins Read

टिड्डी जैसा ईडी का हमला बताकर हमलावर गहलोत

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 26, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
rgGoy 985858995895 jpg
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

राकेश दुबे

राजस्थान की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे कांग्रेस के नेताओं पर पड़े हैं और कांग्रेस मान रही है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को फिर से रिपीट होने को रोकने की कोशिश के प्रयास में यह कार्रवाई हो रही है। मुख्यमंत्री ने इसी टिड्डी की तरह ईडी का हमला बताया है।  भले ही कोई कुछ भी कहे कि ईडी के काम करने के अपने तरीके हैं, जो अपने तरीके से अपना काम करती है। लेकिन पिछले कुछ सालों में राजनीतिक बदले की कार्रवाई के रूप में ईडी के छापों के भुनाने की जबरदस्त कोशिश होती रही है, फिर भी केंद्र सरकार समय समय पर ईडी के बचाव में कहती रही है कि कोई चाहे कुछ भी कहे,  सरकारी एजेंसियां में सरकार का कोई दखल नहीं है। लेकिन आज के हालात में देश में सबसे ज्यादा ताकतवर एजेंसी के रूप में ईडी को ही देखा जाता है, क्योंकि इसके परिणाम काफी असरकारक रहे हैं।

ईडी के ताजा छापों पर मुख्यमंत्री गहलोत भड़के हुए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि ईडी पूरे देश में आतंक मचा रखा है, यह शुभ संकेत नहीं है। गहलोत ने कहा है कि  गोविंद सिंह डोटासरा के यहां छापा मायने रखता है। वह किसान के बेटे हैं, उनको कोई नोटिस तक नहीं दिया गया। सीएम ने कहा कि डोटासरा उस व्यक्ति ने हमेशा हमेशा किसानों और गरीबों की आवाज उठाई है।  इसलिए इस मामले में उनके यहां रेड की गई है। गहलोत ने कहा कि वैभव को कल नोटिस मिला और कहा कि एक दिन में आकर हाजिर हो जाओ, ये कोई मजाक चल रहा है. ईडी बीजेपी की ऐसी हालत खराब हो जाएगी। टिड्डी की तरह ईडी का प्रयोग कर रहे हैं।  गहलोत ने कहा है कि सवाल किसी की पैरवी का नहीं है, सवाल मेरे बेटे या कांग्रेस का नहीं है। सवाल पूरे देश में मचारखे आतंक का है। उन्होंने कहा है कि मैने सुना है कि छत्तीसगढ़ में तो ईडी के अफसरों ने साल भर पहले से ही अड्डा जमा रखा है, उन्होंने वहां घर किराए पर ले लिए हैं और परिवार को भी शिफ्ट कर दिया है, क्योंकि उन्हें वहां हर रोज छापेमारी करनी पड़ रही है।  उनके इस बयान के बाद ईडी की कार्रवाई राजस्थान में क्या कुछ नया रंग दिखाएगी यह तो जांच के बाद ही पता पड़ेगा। लेकिन राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले ईडी के छापों ने सियासी तूफान ला दिया है और इस मामले को लेकर कांग्रेस के नेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ।

राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक ओमप्रकाश हुडला पर ईडी के छापों और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यत्र वैभव गहलोत को ईडी के बुलावे से कांग्रेस स की परेशानियां बढ़ सकती है। कांग्रेस ने एक बयान जारी करके कहा है कि केंद्र सरकार अपने द्वेष पूर्ण तरीके से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी हम गोविंद सिंह डोटासरा के साथ खड़ी है और किसी भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। ईडी की टीम की छापेमारी के बाद पूरे प्रदेश की कांग्रेसी राजनीति में हड़कंप है और सभी इस बात को लेकर अचंभित हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को भी ईडी का नोटिस कैसे आया और उसमें किस तरह के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि राज्यसभा के सदस्य और सवाई माधोपुर से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. करोड़ी लाल मीणा ने कुछ दिन पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि मैंने  गहलोत और उनके बेटे को लेकर के तथ्यों के आधार पर शिकायत की है। क्या ईडी  ने उनकी शिकायत को लेकर ही सीएम गहलोत के पुत्र को नोटिस भेजा है? कांग्रेस सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भी कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि मेरे पास जो लाल डायरी मौजूद है उसमें मुख्यमंत्री गहलोत और उनके पुत्र के कारनामे मौजूद है। उन्होंने कहा कि मैं इसको ईडी को दूंगा और जांच कराऊंगा तो पता पड़ेगा कि क्या कुछ है। उन्होंने कहा था कि की लाल डायरी में तो मुख्यमंत्री के जेल जाने की बात लिखी है। लेकिन कोई डजरीरी नहीं कि इन्हीं की कही बातें पर ताजा कारवाई हो रही है।

आर्थिक अपराध और विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन की जांच के लिए बनाई गई ईडी या एंफोर्समेंट डायरेक्टरेट अर्थात प्रवर्तन निदेशालय फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई करती है। ईडी आपराधिक श्रेणी वाले फाइनैंशियल फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले भी देखने लगी है। प्रीवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत ईडी कार्रवाई करती है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट जब बना तो सरकार ने तय किया कि इसे एनफोर्स ईडी करेगी। ईडी में काफी लोग बाहर से भी तैनात किए जाते हैं। काफी लोग विभिन्न विभागों से प्रभावी अधिकारी डेपूटेशन पर भी काम करने के लिए बुलाए जाते हैं। साल 2018 जब सरकार ने देखा कि आर्थिक अपराधी काफी संख्या में देश से बाहर भाग रहे हैं तो फ्यूजिटिव ऑफेंडर एक्ट लाया गया, इसे भी ईडी के तहत रखा गया। उसी के बाद से राजनीतिक मामलों में ईडी का दखल बढ़ा है। जिसके फलितकार्थ इसेके हर हमले को राजनीतिक नजरिये से देखा जाने लगा है। ईडी की ताकत अंदाजा इससे भी लगा सकते हैं कि एजेंसी पूछताछ के बिना भी संपत्ति जब्त कर सकती है।

 

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
व्यक्ति विशेष
11 Mins Read

UK Election: भारत में काठ की हांडियों पर टिकी जम्हूरियत और ब्रिटिश आम चुनाव के सबक

By Prime Time BharatJuly 15, 2024

UK Election: यूके में चुनाव परिणाम के पहले ही दिन कीर स्टैमर प्राइम मिनिस्टर बन…

Lok Sabha Elections: तीसरे कार्यकाल में बहुत कुछ नया करने को तैयार पीएम मोदी

April 29, 2024

Rajasthan BJP: किरण माहेश्वरी… एक चमक के झम्म से बिखरने की अधूरी कहानी!

October 27, 2024

Narendra Modi: एकता का महाकुंभ, युग परिवर्तन की आहट

February 28, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.