Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
30th May, Saturday, 2:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»Mount Abu: राजस्थान का स्वर्ग है माउंट आबू, अटलजी तो यहीं बस जाना चाहते थे
सत्ता- सियासत 5 Mins Read

Mount Abu: राजस्थान का स्वर्ग है माउंट आबू, अटलजी तो यहीं बस जाना चाहते थे

Prime Time BharatBy Prime Time BharatAugust 17, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Mount Abu
Mount-Abu-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Mount Abu:  राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है माउंट आबू, जो अरावली पर्वतमाला के सबसे ऊंचे शिखर पर  स्थित है। यह सुंदर और शांतिपूर्ण स्थल राजस्थान के रेगिस्तानी प्रदेश में एक अद्वितीय और हरा-भरा क्षेत्र है, जो प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक महत्त्व और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग 1,220 मीटर (5,652 फीट) की ऊंचाई पर स्थित माउंट आबू न केवल राजस्थान के निवासियों के लिए, बल्कि देशभर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो 1958 तक मुंबई प्रदेश का हिस्सा था, बाद में यह राजस्थान में समाहित कर दिया गया। भारत के दिग्गज नेता और प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजयेपी को भी माउंट आबू बहुत लुभाता था।

Table of Contents

Toggle
  • प्राकृतिक सौंदर्य व धार्मिकता से भरपूर हिल स्टेशन
  • वाजपेयी तो आबू में घर की हसरत लिए ही चले गए
  • वन्य जीवन, पर्यावरण और पर्यटन का गजब अनुभव
        • -जितेंद्र मारू

प्राकृतिक सौंदर्य व धार्मिकता से भरपूर हिल स्टेशन

माउंट आबू अपने हरे-भरे जंगलों, घने वृक्षों और सुखद मौसम के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का मौसम सालभर सुहाना रहता है, जो इसे गर्मियों के दौरान एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाता है। आजकल तो बारिश के मौसम में भी माउंट आबू गुलजार रहता है। नक्की झील माउंट आबू का प्रमुख आकर्षण है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। इस झील के आसपास की पहाड़ियां और हरियाली इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। झील के किनारे पर नाव की सवारी करना एक सुखद अनुभव होता है। माउंट आबू धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहाँ स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिर विश्वप्रसिद्ध है, जो अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला और संगमरमर की नक्काशी के लिए जाना जाता है। यह मंदिर 11वीं और 13वीं शताब्दी के बीच बनाया गया था और जैन धर्म के तीर्थंकरों को समर्पित है। दिलवाड़ा मंदिर की नक्काशी इतनी बारीक और उत्कृष्ट है कि इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।इसके अलावा, माउंट आबू में गुरु शिखर स्थित है, जो अरावली पर्वतमाला का सबसे ऊँचा शिखर है। यहाँ गुरु दत्तात्रेय का मंदिर है, जो हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। माउंट आबू का अचलगढ़ किला भी एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है, जो इस क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है।

वाजपेयी तो आबू में घर की हसरत लिए ही चले गए

भारत के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी पहाड़ों की खूबसूरती के कायल थे। यही कारण था कि अटलजी राजस्थान के इस बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन माउंट आबू में बस जाना चाहते थे।  एक बार तो अपने साथियों से उन्होंने खुद के लिए माउंट आबू में घर भी तलाशने को कहा। घर तलाशा भी गया। अटलजी ने उसे देखा भी, मगर पसंद नहीं आया। अपनी माउंट आबू यात्रा में एक बार वे यहां के सबसे शानदार और खूबसूरत होटल हिलटोन के ‘केव रूम्स’ में ठहरे थे। हिलटोन अटलजी के करीबी मित्र जगदीश अग्रवाल का होटल है, जिसके ‘केव रूम्स’ दरअसल पहाड़ी की टेकड़ी पर चट्टानों के बीच बने दो कमरों, अजंता और एलोरा का एक सेट है। जिनमें एक रूम का तो बेड भी गुफानुमा चट्टान में ही है। चारों तरफ नयनाभिराम नज़ारे, दिल को लुभानेवाली खूबसूरती और पहाड़ी चट्टानों के बीच कमरों के अंदर सन्नाटे को भी मात देती शांत – प्रशांत  शांति। अटलजी को होटल हिलटोन के ये दोनों ही ‘केव रूम्स’ हमेशा काफी पसंद रहे। अपने मित्र भैरोंसिंह शेखावत को उपराष्ट्रपति बनाने के बाद अटलजी जब नई दिल्ली में शेखावत के सरकारी निवास पर पहली बार भोजन पर गए, तब भी उन्होंने उनसे आबू की अनोखी खूबसूरती, और हिलटोन के अजंता एलोरा ‘केव रूम्स’ के गहन शांतिदायी सौंदर्य को याद करते हुए उनसे कहा था – शेखावतजी, हमने तो आखिर आपको दिल्ली में घर दिला ही दिया, अब तो आप हमें आपके माउंट आबू में घर दिला दीजिये। उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर के साथ निरंजन परिहार भी उस समय  वहां उपराष्ट्रपति निवास पर थे। सुनकर भैरोंसिंह शेखावत नाक पर रखे अपने चश्मे से ऊपर बाहर से  झांकते हुए मुस्कुराहट के साथ जवाब में अटलजी से केवल इतना ही बोले – ‘अभी तो आप भोजन का आनंद ले लीजिए, आबू की खूबसूरती में मत खोइए।’ आबू से वाजपेयी के अटल प्रेम की अनंत कथा से शेखावत भी वाकिफ थे।

वन्य जीवन, पर्यावरण और पर्यटन का गजब अनुभव

माउंट आबू वन्य जीवन के लिए भी जाना जाता है। यहाँ माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य स्थित है, जो कई दुर्लभ वन्यजीवों और पक्षियों का निवास स्थान है। यह अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव फोटोग्राफरों के लिए एक स्वर्ग है। यहाँ तेंदुआ, स्लोथ बियर, सांभर और कई अन्य वन्यजीव देखे जा सकते हैं। माउंट आबू की हरी-भरी पहाड़ियाँ और विविध वनस्पति इसे जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र बनाते हैं। कई पर्यटक रात में वन्य जीवों को देखने दिलवाड़ा मंदिर के आगे गुरूशिखर मार्ग पर जाते हैं, जहां भालू और पैंथर देखे जा सकते हैं। विशाल और शानदार होटलों वाले माउंट आबू का पर्यटन बहुत ही विकसित कहा जाता है और यहाँ पर्यटकों के लिए कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ हर तरह के बजट के लिए होटल और रेस्टोरेंट्स हैं। माउंट आबू में खरीदारी के लिए भी कई विकल्प हैं, जहाँ से आप राजस्थानी हस्तशिल्प, कपड़े, और गहने खरीद सकते हैं। यहाँ के बाजार में आप स्थानीय कला और संस्कृति की झलक देख सकते हैं। हर साल यहां लाखों पर्यटक आते हैं। एत क तरह से माउंट आबू को राजस्थान का एक अनमोल रत्न कहा जाता है, जो प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक महत्त्व, और सांस्कृतिक धरोहर से भरपूर है। यह स्थल न केवल एक पर्यटन केंद्र है, बल्कि शांति और आध्यात्मिकता की खोज करने वालों के लिए भी एक आदर्श स्थान है। माउंट आबू की यात्रा एक ऐसा अनुभव है, जो जीवनभर के लिए यादगार बन जाता है।

-जितेंद्र मारू
Mount Abu
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Republic Day: राष्ट्रपति के संबोधन में साफ दिखा विपक्ष के लिए तीखा राजनीतिक संदेश

By Prime Time BharatJanuary 25, 2026

Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या…

Rajasthan: गहलोत के बयान पर बीजेपी के बवाल ने सेट कर दिया नैतिकता का नैरेटिव

April 8, 2026

India Pakistan War: भरोसे के लायक नहीं है पाकिस्तान, घटिया हरकतों से साबित

May 11, 2025

Republic Day: राजस्थान के दिग्गजों ने दी खुशहाली की शुभकामना, उदयपुर में मना प्रदेश स्तरीय समारोह

January 26, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.