Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 1:44 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»‘कांग्रेस के करप्शन ने बदली कोटा की पहचान’
देश-प्रदेश 4 Mins Read

‘कांग्रेस के करप्शन ने बदली कोटा की पहचान’

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 27, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
f5uo12 a0aadumg 1694504891
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

राकेश दुबे

राजस्थान में बीजेपी ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिये हैं। पार्टी के तेवर तीखे हैं और पूरी ताकत से अचानक हमलावर होने के पीछे संकेत यही है कि वह पूरी तरह से कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करना चाहती है। बीजेपी ने प्रदेश के हर इलाके में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों व विधायकों के भ्रष्टाचार को उजागर करने की मुहिम शुरू कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व का पहला बड़ा इलाकाई हमला कोटा को लेकर है। कांग्रेस भले ही यह कहती रहे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली उसकी सरकार ने जनकल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं और जनता के लाभ के लिए कई काम करने के साथ अनेक विकास कार्य भी किए। लेकिन बीजेपी का कहना है कि राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार इतिहास की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। इसी दौर में, कोटा का चंबल रिवर फ्रंट बीजेपी के निशाने पर है, जहां  करोड़ों के विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने के चर्चे कांग्रेस में भी पहले से ही चल रहे हैं।  बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला 27 अक्टूबर को कोटा में थे। उन्होंने इसी को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

कोटा की पहचान भ्रष्टाचार के रूप में हो जाने के लिए कांग्रेस सरकार को जमकर कोसते हुए बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चंबल रिवर फ्रंट निर्माण में घोटाले के आरोप लगाते हुए नगर विकास मंत्री शांति धारीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में  विकास के नाम पर मंत्री और विधायक लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और इसीलिए वे लोग सरकारी एजेंसियों के निशाने पर हैं।  उन्होंने कहा कि कोटा की पहचान कोटा स्टोन, कोटा साड़ी, कोटा कचौरी और कोचिंग से होती है लेकिन अब कांग्रेस ने कोटा में कट्टरपंथी, करप्शन व खनन लूट से इसकी पहचान बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोटा युवाओं के स्टार्टअप और विकास का हब बने या तुष्टिकरण की नीति से पीएफआई का अड्डा बने यह जनता को तय करना है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पिछले राजस्थान में लूट, छूट और कूट की सरकार चल रही थी, तथा चुनावी वादों से पलटकर कांग्रेस सरकार ने युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ धोखा किया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिये स्टेडियम निर्माण घोटाले में कांग्रेस के मंत्री सुरेश कलमाडी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए थे, उसी तरह 1400 करोड़ रुपये की लागत से चंबल रिवर फ्रंट निर्माण घोटाले में जनता अच्छी तरह जानती है कि कोटा का कलमाडी कौन है। उन्होंने सवाल किया कि कुछ भी गड़बड़ी नहीं थी तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका उद्घाटन करने क्यों नहीं आए। पहली बरसात में ही चंबल रिवर फ्रंट निर्माण की घटिया क्वालिटी की पोल खुलने का दावा करते हुए  पूनावाला ने कहा कि इस घोटाले से कांग्रेस आलाकमान भी वाकिफ है। इसीलिए अब तक जारी 95 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने के बाद भी कांग्रेस के मंत्री को कोटा से टिकट नहीं दिया गया है।

बीजेपी ने अपने कई बड़े नेताओं व प्रवक्ताओं को राजस्थान में उतार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की ताजा कोटा यात्रा को देखें, तो यह पार्टी की कांग्रेस सरकार पर व्यापक प्रहार की रणनीति की हिस्सा है। उन्होंने कोटा, बारां, झालावाड़ आदि जिलों के बीजेपी आईटी सेल के प्रभारियों से चुनावी रणनीति पर मंथन भी किया।  बीजेपी हमलावर तरीके से आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस अब तक अपनी उलझनों को सुलझाने में ही लगी हुई है। कुछ दागदार मंत्री टिकट पाने के लिए परेशान घूम रहे हैं, तो जिन विधायकों की टिकट कट गई, वे अपनी ही सरकार व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। कोटा सभी के निशाने पर है और कांग्रेस पर बीजेपी के हमले तेज होते जा रहे हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Lakshadweep: पीएम मोदी भी अभिभूत लक्षद्वीप के सौंदर्य पर, स्नॉर्कलिंग के लिए सागर में डुबकी भी लगाई

By Prime Time BharatJanuary 4, 2024

Lakshadweep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे, तो वहां के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य ने उनका मन…

Rajasthan Election: रामेश्वर दाधिच का बीजेपी में जाना

December 26, 2023

Jaipur Literature Festival: जेएलएफ जब तक खुद नहीं देखेंगे, इसकी कल्पना मुश्किल है

January 24, 2024

Budget 2026: हमारे कमाए 11 लाख करोड़ बजट से कैसे डूब गए सरकार…?

February 2, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.