Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:56 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»व्यक्ति विशेष»Rajasthan Politics : अशोक गहलोत, सरदारपुरा का सियासी सरदार, कितना असरदार?
व्यक्ति विशेष 7 Mins Read

Rajasthan Politics : अशोक गहलोत, सरदारपुरा का सियासी सरदार, कितना असरदार?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 2, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rajasthan Politics
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Politics: आज से 50 साल पहले जोधपुर से साठ किलोमीटर दूर छोटे से कस्बे पीपाड़ का दृश्य, 20-22 साल का एक युवक छोटी-सी दुकान पर खाद और बीज बेचने का काम शुरू करता है। अतिरिक्त विनम्रता में डूबा लड़का साइकिल पर सब्ज़ियों से भरा थैला लादे घंटी बजाता चलता है। हरित – क्रांति के उस प्रारंभिक दौर में खाद-बीज की दुकानों के खुलने का सिलसिला मारवाड़ में भी शुरू हो गया था, इस युवक ने भी ऐसा ही किया, ग्राहकों के इंतज़ार में बैठा युवक दोनों कुहनियों के बल पर हथेलियों में चेहरा रखे अक्सर सोच में डूबा रहता। लेकिन तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन यही युवक राजस्थान की राजनीति का अग्रणी चेहरा बनकर उभरेगा। पीपाड़, बूचकला, जाटियाबास, बंकालिया, सिंधीपुरा जैसे इलाकों के 80 पार वाले बूढ़े-बुज़ुर्ग राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के इस तरह के कई क़िस्से सुनाते हैं। गहलोत ख़ुद दो दिन पहले इसी शहर में थे और कह रहे थे, “पीपाड़ शहर में 50 साल पहले मैंने खाद-बीज की एक दुकान खोलकर काम करना शुरू किया था और जनता के आशीर्वाद से यहां तक का मुकाम हासिल किया है। आज उसी पीपाड़ शहर में वापस लौटने पर फिर से वही प्यार एवं आशीर्वाद मिला है, यही मेरे जीवन की कमाई है।” लेकिन उनकी कमाई इतनी भर नहीं है, आप अगर जयपुर से हर मामले में डाह रखने वाले दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर के सरदारपुरा इलाके़ में जाएंगे तो साफ़ महसूस करेंगे कि भाजपा के भी कुछ लोग गहलोत को जीतता हुआ देखना चाहते हैं। वजह? वे मुख्यमंत्री हैं और वे जोधपुर के लिए क्या नहीं कर सकते?

Ashok Gehlot
सबसे संबंध और निरंतर सक्रियता अशोक गहलोत की असली राजनीतिक पूंजी है

प्रदेश की राजनीति में पूरब और पश्चिम को सहजता से जोड़ने वाला यह नेता ‘जादूगर’ कहलाता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को विधानसभा का उप-चुनाव लड़ना पड़ा तो उनके उन्हें अपने लिए सबसे बेहतर सीट सरदारपुरा लगी। उन्होंने इसके लिए इसी क्षेत्र से तीन बार के विधायक मानसिंह देवड़ा को इस्तीफा देने के लिए मनाया या देवड़ा ने इस्तीफा देकर उनके लिए राहें आसान कर दीं, चुनाव जीतने के बाद देवड़ा को राजस्थान हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया और कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। जोधपुर शहर से पांच बार सांसद रहे अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरदारपुरा से पांच बार लगातार विधायक चुने गए और अब छठी बार फिर जीत की उमंगों में हैं। इस सीट पर उनकी जीत की वजह? राजनीति के एक युवा विश्लेषक जवाब देते हैं, “माली-मुसलमान की सोशल इंजीनियरिंग, छत्तीस कौमों को साधने का पुराना अभ्यास, पक्का बूथ और वोटर मैनेजमेंट, विकास के काम और निरंतर सक्रियता, इन सबका एक मिला-जुला असर है।”

भाजपा अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के सामने कई बार हौसले हार चुकी है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में पहला मौका था जब भाजपा के गजेंद्रसिंह शेखावत ने उनके बेटे वैभव गहलोत को हराकर दिखाया कि उन्हें चुनौती दी जा सकती है। इस बार गहलोत के ख़िलाफ़ भाजपा ने जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन और विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर महेंद्रसिंह राठौड़ को उतारा है, जो तुलनात्मक रूप से कमज़ोर प्रत्याशी माने जा रहे हैं। इस सीट पर इस बार भी गहलोत की जीत को लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन उनकी राजनीति को लेकर पहली बार कई सवाल भी उठ रहे हैं। अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के क़रीबी और हमशक्ल होने के कारण चर्चित रहे रामेश्वर दाधीच उनका साथ छोड़कर पहले सूरसागर सीट से बागी हुए और बाद में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव मैदान से हट गए, गहलोत के नजदीकी सुनील परिहार भी विद्रोही हो गए हैं और वे सिवाना से चुनाव लड़ रहे हैं।

IMG 20180204 WA0002 1
अशोक गहलोत के लंबे राजनीतिक सफर को राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार ने काफी नजदीक से देखा है

जोधपुर में रहने वाले नामी साहित्यकार सत्यनारायण कहते हैं, “गहलोत ने कमाल काम किए हैं, लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं, भाजपा के लोग भी उनके मुरीद हैं और लेफ़्ट के भी, लेकिन इस बार उनके अपने लोग बहुत छिटक गए हैं, विश्वविद्यालय के रिटायर्ड लोग बहुत नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें तीन-तीन महीनों तक पेंशन की राशि नहीं मिलती और वे मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश करते हैं तो गहलोत का सरकारी अमला उन्हें उन तक पहुँचने नहीं देता, लेकिन उनके सामने उम्मीदवार कमज़ोर है।” सत्यनारायण का कहना है, “इस बार एक और सवाल बहुत गूंज रहा है और वह यह कि अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पिछली बार सूरसागर से प्रोफ़ेसर अयूब खान को टिकट दिया था, वे हार गए। इस बार उन्हें राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य ऐसे क्षणों में बनाया गया, जब चुनाव आचार संहित लगने जा रही थी, लोग तब और हैरान हुए जब प्रोफ़ेसर अयूब के बेटे को सूरसागर से टिकट दे दिया, आख़िर एक ही व्यक्ति पर इतनी मेहरबानी क्यों?” सूरसागर से इस बार भाजपा की नेता सूर्यकांता व्यास का टिकट कट गया है, लेकिन वे गहलोत की तारीफ़ें शुरू से ही मुक्त कंठ से करती रही हैं। ऐसा करने वाली वे अकेली नहीं हैं, विपक्ष में उनके प्रशंसक बड़ी तादाद में हैं।

AshokGehlot 1234 1
अशोक गहलोत को देश की राजनीति में मारवाड़ का गांधी कहा जाता है

अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) गांधीवादी माने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने आपको एक नए अंदाज के नेता के रूप में खड़ा किया है। वे अब “इक बगल में सूर्य होगा, इक बगल में गारंटियां, राजस्थान के बच्चे दुनिया से जुड़ेंगे, गारंटी है इंग्लिश मीडियम में फ्री पढ़ेंगे” जैसे ट्वीट करके चौंकाते हैं। राजस्थान में इस बार उन्हें भले संगठन के भीतर सचिन पायलट की चुनौती मिली हो, बाहर से भाजपा की चुनौती, उन्होंने जो तत्परता और राजनीतिक कौशल दिखाया, वह उनका एक नया रूप था, उनकी भाषा की धार बदली और प्रशासन का अंदाज भी। कुछ ऐसे मौके़ भी आए, जब गहलोत को उनकी भाषा के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा, उनके कई प्रशंसकों ने भी माना कि उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। भाजपा ने दलित उत्पीड़न के आरोपी विधायक को टिकट दिया तो अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को साथ लेकर पीड़ित से मिलवाने अस्पताल पहुंच गए।

अलबत्ता, जोधपुर के सरदारपुरा शहर में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले राजेंद्रसिंह सोलंकी हों या राजेंद्र गहलोत, मेघराज लोहिया हों या महेंद्र कुमार झाबक या फिर शंभुसिंह खेतासर, किसी के साथ भी अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की कटुता नहीं रही है, लेकिन भाजपा में उभरे नए शक्ति केंद्र गजेंद्रसिंह शेखावत के साथ उनके रिश्ते की कड़वाहट दिखती है। विश्लेषकों का कहना है कि गहलोत अब से पहले जाति या धर्म की राजनीति नहीं की लेकिन यह पहला मौक़ा है जब उन्होंने कुछ जगहों पर प्रतीकात्मक रूप से अपनी जाति के मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने बेहद सावधानी से अपने आपको सियासत में ऐसा बाग़बान बताया, जो बाग की ख़ूबसूरती के लिए हर पौधे और हर पेड़ का ख़याल रखता है, उनका इशारा ख़ुद की माली जाति की ओर था। अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के आलोचक कहते हैं कि गहलोत जब सियासी बगिया की बात करते हैं तो उनके हाथों में एक अदृश्य कैंची भी रहती है, जिससे वे ऐसे पौधों की कांट-छांट समय रहते ही कर देते हैं, जो आने वाले समय में इस बाग़ में उनसे बड़ा होने की कोशिश कर सकें!

-त्रिभुवन

(बीबीसी हिंदी से साभार)

Destination Wedding : राजस्थान अब शाही विवाह आयोजनों का सबसे पसंदीदा प्रदेश

Rajasthan Politics
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…

May 15, 2026

Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…

May 14, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
6 Mins Read

Rajasthan Politice: क्या चौथी बार गहलोत सरकार?

By Prime Time BharatNovember 14, 2023

Rajasthan Politice: अशोक गहलोत के अपनों के लिए और खासकर खुद गहलोत के लिए यह…

Rajasthan: भूपेंद्र, मेघवाल, शेखावत और भागीरथ होंगे राजस्थान से केंद्र में मंत्री

June 9, 2024

Parliament Election: राजस्थान में कांग्रेस विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारने को तैयार, लेकिन विधायक तैयार है या नहीं?

January 20, 2024

Rajasthan Elections : मतदान 75 फीसदी, मगर कौन होगा मुख्यमंत्री, वसुंधरा या गहलोत, या फिर कोई और ही?

November 27, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.