Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 8:50 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ram Mandir : प्रतिष्ठा समारोह से पहले जायजा लेने पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Ram Mandir : प्रतिष्ठा समारोह से पहले जायजा लेने पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 29, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
RamMandir
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ram Mandir : देश की पवित्र नगरी अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) का काम धड़ल्ले से तो चल ही रहा है, लेकिन क्वालिटी का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 30 दिसंबर को एक बार अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे मंदिर की प्रगति का जायजा लेंगे। मंदिर निर्माण में फिनिशिंग कार्य का बारीकी से किया जा रहा है। खासकर जल्दबाजी की वजह से निर्माण की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं हो, इसके साथ ही  हर काम को मजबूती से करने का भी पूरी खयाल रखा जा रहा है। मंदिर निर्माण के पहले चरण का काम पूरी क्वालिटी के साथ दिसंबर 2023 में ही पूरा हो जाएगा। राम मंदिर के 22 जनवरी को प्रतिष्ठा समारोह से पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को एक बार अयोध्या पहुंच रहे हैं।

Table of Contents

Toggle
  • Ram Mandir के मॉडल की मांग जबरदस्त
  • रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट का मोदी करेंगे
  • राम मंदिर का हर काम पूरा करने का प्रयास
  • धार्मिक ही नहीं राजनीतिक मुद्दा भी राम मंदिर
  • मंदिर निर्माण में गुणवत्ता का पूरा खयाल

Ram Mandir के मॉडल की मांग जबरदस्त

राम जन्मभूमि (Ram Janma Bhoomi) स्थल पर बन रहे राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश भर में राम मंदिर का मॉडल घर घर पहुंच रहा है। राम मंदिर व भगवान राम से संबंधित कई उत्पादों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राममंदिर की प्रतिकृति श्रीराम ध्वजा, श्रीराम के चित्र और मालाएं, लॉकेट, चाबी के छल्ले, रामदरबार की फोटो समेत अन्य संबंधित सामान बाजार में उपलब्ध होने लगे हैं। रामनामी कुर्तों, टी शर्ट और अन्य कपड़ों की मांग भी तेज हो गई है। ज्यादातर माल चीन से आ रहा है, तो देसी माल भी खूब बिक रहा है।

Ram Mandir

रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट का मोदी करेंगे

प्रधानमंत्री अयोध्या में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन  नव नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। रेल्वे स्टेशन को नया नाम मिला है – अयोध्या धाम जंक्शन और हवाई अड्डे का नाम भगवान राम की जीवनी ‘रामायण’ के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय के नाम पर रखा जा रहा है।  महर्षि वाल्मीकि के करोड़ों अनुयायी देश में हैं, जिनमें ज्यादातर दलित समुदाय से हैं। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी, उनके नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखने का राष्ट्रव्यापी असर हो रहा है।

राम मंदिर का हर काम पूरा करने का प्रयास

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का सारा कामकाज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखकरेख में हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होना तय है। इसकी तारी तैयारियों के साथ ही ट्रस्ट ने मेहमानों को आमंत्रित करने की तैयारी भी पूरी कर ली है। भव्य बन रहे राम लला के मंदिर के गर्भगृह के निर्माण तथा नक्काशी का काम दिन रात चल रहा है और हर हाल में तय समय के मुताबिक काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर के लिए पुजारियों की चयन प्रक्रिया भी चल जारी है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश से कई मेहमान अयोध्या पहुंचेंगे।

धार्मिक ही नहीं राजनीतिक मुद्दा भी राम मंदिर

सन 2023 के आखरी दिनों में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या से छह नई वंदे भारत तथा दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में अधिकारिक सूचना उत्तर प्रदेश सरकार को दे दी है। अयोध्या में बन रहा विशाल राम मंदिर निर्माण तीन दशक से देश का बड़ा मुद्दा बना हुआ है। बीजेपी के लिए यह भावनाओं का मुद्दा है, तो कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल इसे राजनीतिक मामला बनाते रहे हैं। देश के हर आम चुनाव से लेकर उत्तर प्रदेश के चुनावों तक पार्टी की राजनीति से लेकर चुनावी घोषणाओं तक इसकी चर्चा गर्म रही हैं।

मंदिर निर्माण में गुणवत्ता का पूरा खयाल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में काशी विद्वत परिषद के विद्वान बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले हैं। बाबा विश्वनाथ व मां अन्नपूर्णा को अयोध्या पहुंचाने का जिम्मा काशी विद्वत परिषद को ही दिया गया है। काशी विद्वत परिषद के ज्योतिष के साथ ही वेदांत व धर्मशास्त्र के विद्वानों का इसके लिए अष्टमंडल तैयार कर लिया गया है। राममंदिर का उत्साह पूरे देश में देखने को मिल रहा है। व्यापार जगत भी इसमें बड़े अवसर देख रहा है। देशभर के व्यापारी एक जनवरी से श्रीराम की अलख जगाएंगे। व्यापारिक लिहाज तथा व्यापारियों की सहभागिता से हर शहर और हर घर अयोध्या जैसा बनेगा।

Ayodhya Narendra Modi Ram Janma Bhoomi Ram Mandir
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

India Pakistan War: भरोसे के लायक नहीं है पाकिस्तान, घटिया हरकतों से साबित

By Prime Time BharatMay 11, 2025

India Pakistan War: पाकिस्तान ने संघर्ष विराम के 3 घंटे में ही भारत पर फिर…

Rajasthan News: मुख्यमंत्री की कलाई पर विरांगनाओं ने बांधी राखी, प्रदेश भर में शहीद परिवारों की महिलाओं का सम्मान

August 19, 2024

Mewar: महाराणा प्रताप के वंशज 3 साल रहे एक कमरे के घर में, श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ अब नहीं रहे

March 16, 2025

Haryana: अपने झगड़ों में उलझकर बीजेपी की बढ़त रोकने में कमजोर पड़ गई कांग्रेस

October 9, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.