Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 5:02 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan Weather : राजस्थान में ठंड बढ़ी और राजनीतिक सरगर्मी भी!
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Rajasthan Weather : राजस्थान में ठंड बढ़ी और राजनीतिक सरगर्मी भी!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 2, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rajasthan Weather
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Weather: राजस्थान में राजनीतिक गर्मी भले ही बढ़ रही हो, लेकिन माहौल में ठिठुरन बढ़ रही है। ठंड ने दस्तक दे दी है, और प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में तेज गिरावट भी दर्ज की जा रही है। माउंट आबू (Mount Abu) सबसे ठंडा है, जहां तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आबू का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री हो गया है। राजस्थान में मौसम का मिजाज (Rajasthan Weather) बदला है और प्रदेश भर में सर्द हवाओं के बहने से ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण चक्रवाती हवाओं का जो सिस्टम विकसित हुआ है, उसका सीधा असर राजस्थान में भी है। सर्दी बढ़ रही है, मगर सर्द हवाएं थम गई हैं और मौसम में स्थिरता बन रही है। लेकिन राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर जल्द ही खत्म होगा और उसके साथ ही बाद उत्तर भारत में सर्द हवाएं चलेगी, जिससे उत्तर भारत में सर्दी बढे़गी और खासकर राजस्थान (Rajasthan) में नई सरकार के बनते ही जबरदस्त सर्दी पड़ेगी।

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

हालांकि, चुनाव के नतीजे आते ही राजस्थान (Rajasthan)में 3 दिसंबर की दोपहर से ही राजनीतिक कोहरा तो खत्म हो जाएगा, मगर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ेगी और साथ ही ठंड का असर भी दिखने लगा है और कोहरा बढ़ेगा। ऐसे में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई जिलों में धुंध के कारण दृश्यता तो कम हो गई है, मगर आने वाले दिनों में धुंध और बढ़ेगी। हाई वे पर आम तौर पर तेज गति से चलनेवाले वाहनों की गति धीमी हो गई है. प्रदेश के कई जिलो में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पास आ पहुंचा है, माउंट आबू में कोहरा बढ़ता जा रहा है और ठंड तो पहले ही सबसे ज्यादा है। फलोदी और चूरू  में पारा कुछ ज्यादा लुढ़क गया है और प्रदेश की राजधानी जयपुर भी ठिठुर रहा है। पिछले 24 घंटों में जयपुर का तापमान 22 से सीधे 15 डिग्री तक गिर गया है।  इसके अलावा माउंट आबू, जोधपुर, सिरोही, सीकर, कोटा, डबोक, अजमेर, भीलवाड़ा, वनस्थली, पिलानी और चूरू के तापमान (Rajasthan Weather) में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।

high
मौसम का मिजाज कुछ ज्यादा ही ठंडा, तो लोग भी इंतजाम के साथ घर से निकलने लगे

एक जमाने में गर्मियों से बचले के विए लोग माउंट आबू पहुंचते थे, मगर अब हालात बदल गए हैं। माउंट आबू में ठंड कुछ ज्यादा ही पड़ती है, मगर पर्यटकों के लिए यही आनंद का अवसर होता है। खासकर तौर पर पर्यटक य़हां पर ठंड के मजे लेने के लिए ही पहुंचते हैं। दो दशक पहले तक ठंड में आबू की सड़कें सूनी हो जाती थीं, मगर, अब जब लोगों ने मौसम के मजे लेने शुरू किये, तो आबू का माहौल भी बदल गया और टंड के दिनों में यहां पर्यटकों की भीड़ दिखने लगी है। गुरुवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से काफी कम है।

राजस्थान (Rajasthan) में ठंड का प्रकोप बढ़ने से प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन पर व्यापक असर होने लगा है। खुले में काम करने वाले मजदूरों तथा बेघर लोगों पर सर्दी का सितम जारी है और तापमान (Rajasthan Weather) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीकानेर में भी ठंड का असर काफ़ी ज्यादा दिखने लगा है और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में भी तापमान इस सीजन के अपने सबसे नीचले स्तर 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की आगाही है कि अगले सप्ताह की शुरूआत के दो दिन बाद से ही अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं और कोटा में कोहरा छाया रहेगा, जो कि अब भी है। वैसे कुछ दिन पहले राजस्थान (Rajasthan) में बदलते मौसम के बीच ठंड ने तस्तक दे दी थी। नवंबर के तीसरे सप्ताह के अंत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से जयपुर सहित प्रद्श भर में बादलों ने डेरा डाले रखा और प्रदेश भर में बारिश का दौर भी जारी रहा, जिससे ठंड बढ़ गई। जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर आदि के कई इलाकों में ओले गिरने के साथ ही अचानक बारिश होने से तापमान (Rajasthan Weather) में गिरावट दर्ज की गई थी। तभी से प्रदेश में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड ज्यादा बढ़ेगी, यह तय है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड बढ़ी और राजनीतिक सरगर्मी भी!

 

Rajasthan Rajasthan Weather
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
ग्लैमर
6 Mins Read

Mallika Sherawat: बिस्तर गरम करने के ऑफर ठुकराए, तो बॉलीवुड में मुश्किलें आईं मल्लिका शेरावत को

By Prime Time BharatJune 19, 2025

Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत, भारतीय सिनेमा का वो नाम जिसने बोल्डनेस और बेबाकी को एक…

Diwali: पहले भी थी, हमेशा से थी, आज भी है और सबकी है हैप्पी दिवाली!

October 31, 2024

Rahul Gandhi: मम्मी का नादान छोरा… सालों बाद भी राहुल की हसरतें और हरकतें जस की तस

December 30, 2023

Congress: कांग्रेस को गांधी परिवार के बाहर अपना नेतृत्व तलाशने की किसने दी सलाह ?

February 6, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.