Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:55 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»Ram Mandir: ‘राम आएंगे, तो… ‘ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मंत्रमुग्ध करनेवाला भजन बताया
सत्ता- सियासत 4 Mins Read

Ram Mandir: ‘राम आएंगे, तो… ‘ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मंत्रमुग्ध करनेवाला भजन बताया

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 3, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Modi Swati
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ram Mandir: धर्म नगरी के रूप में प्रतिष्ठित अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को बहुप्रतीक्षित भगवान राम मंदिर (Ram Mandir) में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम तय है। लेकिन पिछले कई महीनों से राम नाम के गीत, भगन और कविताएं व मुक्तक दुनिया भर के कानों में गूंजने लगे हैं। बिहार के छपरा की रहने वाली स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) का शबरी की भावना वाला भजन ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे…’ आपने भी जरूर सुना होगा। दुनिया भर में करोड़ों लोगों ने इस भजन को सुना है व रोज सुनते ही है, लेकिन आपको यह पता नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी इस भजन के दीवाने हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुधवार (03 जनवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X)पर एक पोस्ट की है, जिसे लेकर दुनिया भर में लोग काफी उत्साहित हैं। बिहार के छपरा की स्वाति इन दिनों मुंबई में रह रही है और संगीत की दुनिया में अपनी जगह बना रही है।

Table of Contents

Toggle
  • प्रधानमंत्री ने भजन को मंत्रमुग्ध करने वाला बताया
  • कई मुख्यमंत्री व राजनीतिज्ञ भी फैन हैं इस भजन के
  • दीपावली से ही दुनिया भर में गूंज रहा है राम आएंगे तो…

प्रधानमंत्री ने भजन को मंत्रमुग्ध करने वाला बताया

राम मंदिर के अयोध्या में होनेवाले उदघाटन के माहौल में दीपावली से ही स्वाति मिश्रा के ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे…’, को लेकर माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है। जिसका यूट्यूब लिंक शेयर करते हुए पीएम मोदी ने स्वाति मिश्रा की तारीफ की है। दरअसल यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला भजन इन दिनों हर तरफ खूब वायरल हो रहा है और लोग रील्स बना रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं और मंदिरों में गा रहे हैं। इस भजन को स्वाति मिश्रा के यूट्यूब चैनल से लॉन्च किया गया है। यूट्यूब पर इसको अब तक 42 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

PrimeTime_Narendra Modiji कई मुख्यमंत्री व राजनीतिज्ञ भी फैन हैं इस भजन के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी यानी आज सुबह 7.51 बजे इसे पोस्ट किया है, तथा केवल साढ़े तीन घंटे में ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस पोस्ट को लगभग 6 लाख लोग देख चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वाति मिश्रा के इस भजन को शेयर करने से पहले भी कई राजनीतिक हस्तियां इसे शेयर कर चुकी हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव व अश्विनी कुमार चौबे सहित यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित और भी कई सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री आदि हैं, जो स्वाति मिश्रा के दीवाने हैं और इस भजन तथा इसकी थीम पर बने वीडियो आदि सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

PMModi_PrimeTimeBharatदीपावली से ही दुनिया भर में गूंज रहा है राम आएंगे तो…

दरअसल दीपावली पर घर घर दीप जलते हैं और इस भजन की शुरूआती पंक्ति है– राम आएंगे, तो अंगना सजाउंगी, दीप जला के दीवाली मैं मनाऊंगी। इसी वजह से स्वाति मिश्रा के इस भजन को दीपावली से ही धमाकेदार प्रसिद्धि मिल रही है। वास्तव में देखा जाए, तो दीपावली के साथ ही राम मंदिर को लेकर देश भर में जबरदस्त उत्साह का माहौल शुरू हो गया था। सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर वैसे तो कई गीत – भजन सुने जा रहे हैं, लेकिन एक भजन खूब वायरल हो रहा है बिहार के छपरा की रहने वाली स्वाति मिश्रा को इससे जबरदस्त लोकप्रियता मिली है है। मुंबई में इन दिनों  स्वाति मिश्रा संगीत की शिक्षा ले रही है और राम भजन से पहले इतनी मशहूर नहीं हुई थी। लेकिन राम मंदिर की प्रतिष्ठा से पहले उनके इस एक भजन ने दुनिया के करोड़ों लोगों को उनकी आवाज का दीवाना बना दिया है। स्वाति छपरा शहर के पास माल गांव की रहने वाली हैं। गांव से अपना संगीत का सफर शुरू मुंबई की ओर रुख किया और आगे की पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है। स्कूली शिक्षा छपरा से और उच्च शिक्षा बनारस में रहकर पूरी करने के बाद वह मुंबई में रह रही है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
व्यक्ति विशेष
7 Mins Read

Rajasthan Politics : अशोक गहलोत, सरदारपुरा का सियासी सरदार, कितना असरदार?

By Prime Time BharatDecember 2, 2023

Rajasthan Politics: आज से 50 साल पहले जोधपुर से साठ किलोमीटर दूर छोटे से कस्बे…

Ram Mandir: सिर्फ 84 सैकेंड में ही समाप्त हो गया 500 वर्षों का संघर्ष, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गूंज दुनिया भर में

January 22, 2024

Dharmendra: जिंदादिल और शायर अभिनेता धर्मेंद्र की खूबसूरती को आखरी सलाम…!

November 25, 2025

Jagdeep Dhankhar Mimicry बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी, सदन से सड़क तक विरोध प्रदर्शन

December 21, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.