Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 12:25 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Narendra Modi: वसुंधरा राजे गैर हाजिर रही प्रधानमंत्री की बैठक में, प्रदेश कार्यालय में जीत का मंत्र दिया मोदी ने
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Narendra Modi: वसुंधरा राजे गैर हाजिर रही प्रधानमंत्री की बैठक में, प्रदेश कार्यालय में जीत का मंत्र दिया मोदी ने

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 6, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Screenshot 2024 01 05 232822
BJPRajasthan_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) राजस्थान बीजेपी (BJP) मुख्यालय पहुंचे, और प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों सहित कई प्रमुख लोगों के साथ बैठक की और हालात की समीक्षा की। जयपुर (Jaipur) स्थित प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की और पदाधिकारियों को अधिकारियों के ट्रांसफर के मामलों में पड़ने से बचने की सलाह दी। प्रदेश कार्यलय में स्वागत के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को राजस्थानी (Rajasthan) परंपरा से साफा पहनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CPJoshi) ने प्रधानमंत्री को दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा भेंट करके स्वागत किया। बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) की सरकार के सभी मंत्रियों ने उनका फूल भेंटकर स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद सभी नेताओं के साथ वहीं भोजन भी किया। 5 जनवरी की देर शाम शुरू होकर रात को समाप्त हुई इस बैठक की खास बात यह रही कि इसमें सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया था, फिर भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) बैठक में गैर हाजिर रहीं। पीएम मोदी ने इस बैठक में सभी को जीत का मंत्र दिया और सेवा की भावना जगाने का जज्बा पैदा करने की बात कही।

Table of Contents

Toggle
  • Narendra Modi पहली बार जयपुर बीजेपी कार्यालय में
  • प्रदेश कार्यालय का नजारा देख खुश दिखे मोदी
  • अफसरों के तबादलों में पड़ने से बचने की सलाह
        • -निरंजन परिहार

Narendra Modi पहली बार जयपुर बीजेपी कार्यालय में

प्रधानमंत्री मोदी जयपुर आए, तो सबसे पहले बीजेपी कार्यालय पहुंचे, तो इससे एक साथ कई संदेश प्रसारित हुए। सबसे पहला संदेश तो नौकरशाही को है कि संगठन के व्यक्ति की भी सुननी होगी क्योंकि उनका अधिकारियों की कार्यक्षमता में भरोसा है। दूसरा यह कि नई सरकार के लोग उनकी अपनी पसंद के हैं, और तीसरा यह कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को फिर से जिताने के लिए वे स्वयं भी किस हद तक प्रयास कर रहे हैं कि प्रदेश कार्यलय पहुंचे हैं। पीएम मोदी जयपुर में पहली बार प्रदेश बीजेपी के दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में सबसे कई दैर तक चर्चा की, सलाह दी और सुझाव लिए।

CPJoshi_PrimeTimeBharat
CPJoshi_PrimeTimeBharat

प्रदेश कार्यालय का नजारा देख खुश दिखे मोदी

बीते साढ़े नौ साल में पहले साढ़े चार साल तक राजस्थान में बीजेपी की सरकार थी, उस दौरान भी पाएम राजस्थान कई बार आए थे, लेकिन कभी बीजेपी कार्यालय नहीं आए थे। इस बार आए और सबसे बात की। उन्होंने सभी से कहा कि जयपुर आया था, इसलिए सभी से मिलने की इच्छा थी, इसीलिए मिल रहा हूं, आप लोग जम कर काम करो, इससे पार्टी के बीच अच्छा संदेश जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जब उनसे बातचीत कर रहे थे, तो किसी को भी यह महसूस नहीं हुआ कि वे प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे बिलकुल परिवार के मुखिया की तरह हैं।  वहां का खूबसूरत नजारा देखकर प्रधानमत्री बेहद खुश दिखे। उनके चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि नई सरकार बनने और लोकसभा चुनाव में बीजेपी के समर्थन में बनते माहौल के सुखद संकेत हैं। पीएम मोदी के स्वागत में बीजेपी कार्यालय दुल्हन की तरह सजा था।

PMModi_Jaipur BJPOffice
PMModi_primetimebharat

अफसरों के तबादलों में पड़ने से बचने की सलाह

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी नेताओं को राजनीति का गहन सूत्र प्रदान किया, जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी का अर्थ ही सेवा है। उन्होंने सभी मंत्रियों, विधायकों और पार्टी नेताओं से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया। मोदी ने यह भी कहा कि बीजेपी का मतलब है सेवा करो। हर गरीब तक आपकी सेवा जानी चाहिए। योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं और उन योजनाओं का जनता को लाभ पहुंचाएं। और अधिकारियों का सहयोग लें, लेकिन अधिकारियों के ट्रांसफर के मामलों में पड़ने से नेताओं व कार्यकर्ताओं को बचना चाहिए।

-निरंजन परिहार
Bhajanlal Sharma BJP CPJoshi Jaipur Narendra Modi Rajasthan Vasundhara Raje
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
ग्लैमर
5 Mins Read

Amitabh Bachchan: राजनीति को नहीं समझे अमिताभ बच्चन, लेकिन अमिताभ को राजनीति ने समझ लिया था

By Prime Time BharatFebruary 4, 2026

Amitabh Bachchan: राजनीति कैसी होती है, यह समझना मुश्किल है। उसकी असलियत को समझना तो…

Rajasthan Politics: भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर फिर चौंकाया मोदी ने

December 12, 2023

Rajasthan: हर हाथ में डिग्री, नौकरियां गायब, बेरोजगारी में आगे बढ़ता राजस्थान

March 21, 2026

Maratha Vote: अलग अलग खांचों में बंट गया मराठा वोट बैंक, सीधा फायदा बीजेपी को

March 4, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.