Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:13 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»Rajasthan सचिन पायलट ने कांग्रेस को हराने की साजिश की राजस्थान में? सतपाल मलिक तो यही कह रहे हैं!
सत्ता- सियासत 5 Mins Read

Rajasthan सचिन पायलट ने कांग्रेस को हराने की साजिश की राजस्थान में? सतपाल मलिक तो यही कह रहे हैं!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 19, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Screenshot 2023 09 03 150514 removebg preview 1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत नहीं पाई तो जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक (Satpal Malik) ने कांग्रेस की करारी हार को सचिन पायलट (Sachin Pilot) के माथे मढ़ दिया है। मलिक ने कहा है कि पायलट के कहने पर गुर्जरों ने बीजेपी को वोट दिया और कांग्रेस (Congress) को हरा दिया। मलिक का कहना है कि सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने गुर्जरों से साफ साफ कहा कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आई तो अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) फिर से सीएम बन जाएंगे, क्योंकि चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में हो रहा है। इसलिए गहलोत को हराओ, इसने मुझे सीएम नहीं बनने दिया। सतपाल मलिक (Satpal Malik) के इस बयान में दम है, क्योंकि चुनाव के दौरान साफ तौर पर देखा गया कि गुर्जरों ने खुलकर सोशल मीडिया पर भी कहना शुरू किया कि वे कांग्रेस को वोट नहीं देंगे, गहलोत को हराएंगे और इसी वजह से लगभग 20 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस (Congress) में इस सवाल को समझा जा रहा है कि कैसे पायलट ने गुर्जरों को उकसाकर कांग्रेस को इस विधानसभा चुनाव में हरवा दिया।

Rajasthanपायलट की प्रतिबद्धता पर सवाल

हालांकि, राजस्थान में कांग्रेस (Congress) की हार के बाद बीजेपी ने अपनी सरकार बना ली है, लेकिन कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान इसी कारण पायलट से खफा भी है। मलिक की बात में दम इसलिए लगता है क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, वे ही मुख्यमंत्री थे, फिर जीतते तो वे ही फिर मुख्यमंत्री बनते। लेकिन सचिन पायलट (Sachin Pilot) सन 2018 में ही मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, क्योंकि उस चुनाव में वे ही पार्टी का प्रमुख चेहरा थे, जब पार्टी ने उनकी जगह गहलोत से मुख्यमंत्री बना दिया था। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार (Niranjan Parihar) कहते हैं कि मुख्यमंत्री न बन पाने से नाराज पायलट लगातार 5 साल तक अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री गहलोत व कांग्रेस सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते रहे हैं। अब चुनाव में मिली हार के बाद सतपाल मलिक के इस इंटरव्यू से पायलट की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। परिहार कहते हैं कि इस बीच पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satpal Malik) ने राजस्थान में  कांग्रेस की हार का जिम्मेदार सचिन पायलट को ठहरा दिया है, तो यह धारणा और प्रबल हो गई है कि कांग्रेस की हार के लिए सचिन पायलट (Sachin Pilot) का गुर्जरों को उकसाना ही सबसे बड़ा कारण रहा है। मलिक के बयान के बाद राजस्थान में सियासत तेज हो गई है।

SatpalMalikसचिन पायलट ने कहा था कि गहलोत को हराओ

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satpal Malik) ने एक इंटरव्यू में कहा है कि सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने ही कांग्रेस (Congress) को हराया है। जब मलिक से यह पूछा गया कि सचिन पायलट तो अशोक गहलोत के साथ थे, उनसे हाथ भी मिला रहे थे तो उन्होंने जवाब दिया कि हाथ तो सब मिलाते हैं, लेकिन मुझे तो ग्राउंड की जानकारी है कि सचिन पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत को हराओ, इसने मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। इस वजह से गुर्जरों का कांग्रेस को 1 प्रतिशत वोट भी नहीं मिला। मलिक ने खुलकर कहा कि गुर्जरों की एक परंपरा है कि गुर्जर, गुर्जर के साथ रहता है और सचिन पायलट (Sachin Pilot) उनके कद्दावर नेता है। अपने को उन्होंने चीफ मिनिस्टर प्रोजेक्ट किया था. अगर वह नहीं बने तो गुर्जरों पर वह चोट है, ऐसा मानकर ही पायलट के समर्थन में कांग्रेस को हराने कि लिए गुर्जरों ने वोट नहीं किया। मलिक कहते हैं कि गुर्जर बेल्ट में सचिन पायलट ने खुलकर अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को हराने की बात कही और ये कहा कि गहलोत ने गुर्जर को चीफ मिनिस्टर नहीं बनने दिया, तो उसका बदला लेने के लिए गुर्जरों ने बीजेपी को वोट दिया। जाटों में भी डिवाइड हुआ। 50 प्रतिशत कांग्रेस को मिला और 50 प्रतिशत वोट बीजेपी को चला गया, जिसका जहां जैसा काम था उसी मुताबिक वोट मिला। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की हार के लिए पायलट ही जिम्मेदार है।

Sachin Pilotचुनाव से पहले गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोला पायलट ने

राजस्थान की राजनीति में यह सभी जानते हैं कि राज्य का उपमुख्यमंत्री रहते हुए सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बगावत की थी, तो कांग्रेस (Congress) ने पायलट को उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दोनों पदों से हटा दिया था। पायलट ने विधानसभा चुनाव में भी कोई खास भूमिका नहीं निभाई। चुनाव नजदीक आने से तत्काल पहले ही पायलट ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, अजमेर से जयपुर की  जनसंघर्ष यात्रा करके सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काया था। पायलट ने पदयात्रा से अपने पैरों में पड़े छालों की कसम तक खाकर गहलोत सरकार को कोसा था। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार (Niranjan Parihar) मानते हैं कि हालांकि गहलोत (Ashok Gehlot) की अनेक जनलाभकारी योजनाओं के बाद लोगों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति भले व्यक्ति और अच्छे नेता की छवि बनी और फिस से कांगरेस को सत्ता में लाने की धारणा भी बनी, जिस वजह से वोट भी मिले, लेकिन सतपाल मलिक (Satpal Malik) की बात को भङी समझना होगा कि गुर्जरों ने वोट नहीं दिए, तो कांग्रेस हार गई। राजस्थान की राजनीति और खासकर कांग्रेस में अब पायलट फिर से विश्वसनीयता के कटघरे में है और पार्टी परेशान कि पायलट का करे तो क्या करे।

-राकेश दुबे (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)
AshokGehlot Congress Niranjan Parihar Rajasthan Rajasthan Assembly Election Satpal Malik
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
Blog
4 Mins Read

Mann Ki Baat: आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है, मन की बात में बोले पीएम मोदी

By Prime Time BharatJanuary 1, 2024

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा है कि वर्ष 2023 में…

Rajasthan: बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए सुरेंद्रपाल, भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल में 22 नए मंत्री

December 30, 2023

गोल्ड स्मगलिंगः किसी की ब्रा में, तो किसी की पेंटी में गोल्ड

October 20, 2023

सिसकारियों से संवरती सिनेमा की सांसें

October 28, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.