Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
3rd June, Wednesday, 9:00 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan Budget: युवा वर्ग को बीजेपी सरकार से उम्मीद, बजट में कुछ तो जरूर होगा उनके लिए भी
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Rajasthan Budget: युवा वर्ग को बीजेपी सरकार से उम्मीद, बजट में कुछ तो जरूर होगा उनके लिए भी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJuly 10, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
rj jpr 01 cmbhajan24may pkg 7203319 24052024061618 2405f 1716511578 137
Bhajanlal_Sharma_CM_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Budget: हर प्रदेश में कुछ क्षेत्र ऐसे होते हैं, जो इस बजट (Budget) का सांसें थामकर इंतज़ार कर रहे हैं। राजस्थान (Rajasthan) में बजट का इंतजार करने में वे युवा बड़ी तादाद में हैं, जिनका घर बस चुका है और नौकरी में स्थायी होने की प्रतीक्षा में हैं। इन्हें अनुबंध वाली कपंनियां बमुश्किल 12 हजार से 17 हज़ार रुपए देती हैं। कुछ को तो पांच-सात हज़ार ही मिलते हैँ। कंपनियां सरकार से मोटा पैसा लेती हैं और बड़ा कमिशन काटकर युवाओं का शोषण करती हैं। लेकिन इस सिस्टम को अभी तक बदला नहीं गया है, जबकि पिछली सरकार ने एलान किया था। वे युवा जो भर्तियों का इंतज़ार कर रहे हैं और जिन्हें उम्मीद है कि इस सरकार में वे अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। कितने ही रिक्त पद पड़े हैं। नए कैडर के गठन की मांग है। ग्रेड पे का सवाल है। पैक्स कार्मिकों के सवाल हैं। इस बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) और उप मुख्यमंत्री दीयाकुमारी (Diya Kumari) से इन युवाओं को बहुत उम्मीदें हैं। ये युवक स्थायी लोगों से अधिक काम करते हैं और इनकी ऐप्रोच भी बहुत मॉड्रेट है।

diyaBuget
DiyaKumari_Budget_PrimeTimeBharat

दीयाकुमारी अपनी प्रतिभाशाली बजट टीम के साथ जयपुर के साथ शानदार अतीत के सपनों को वर्तमान के परिप्रेक्ष्य में बुन रही हैं, जिसमें इन्नोवेशन और रेज़िलिएंस की उम्मीद है। यह बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने वित्त विभाग में उन्हीं अफ़सरों को रखा है, जो पिछली गहलोत सरकार में इस विभाग को देख रहे थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू जब आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने ब्रिटिश सरकार में काम करने वाले अफ़सरों गिरिजाशंकर वाजपेयी, एन गोपालस्वामी आयंगर जैसे ब्यूरोक्रैट्स को यथावत रखा था। लोगों आलोचना की तो उन्होंने तर्क दिया कि इससे शासन व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने और ग़लतियां कम होने की संभावना है। पिछली सरकार ने बेलमाग खर्च किए थे और उससे प्रदेश की वित्तीय व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव रहे थे। उन्हें एक नई टीम के बजाय पुरानी टीम अधिक बेहतर तरीके से कर सकती है। भजनलाल सरकार ने अभी पिछली सरकार के डीजीपी एमएल लाठर को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है। इससे पहले की सरकारों में ब्यूरोक्रेट्स को ताश के पत्तों की तरह फेंटा जाता था। इसके कारण कुछ भी हों, लेकिन ब्यूरोक्रेसी को ब्यूरोक्रेसी की तरह लिया जाए तो शायद राज्य अच्छा ही काम करेगा। इस बार बजट टीम में एसीएस अखिल अरोड़ा और केके पाठक जैसे ब्यूरोक्रैट्स हैं। अखिल अरोड़ा इस विभाग में एक जनवरी, 2023 से और पाठक 31 जुलाई, 2022 से ही हैं। इन ल्यूमिनैरीज में एक इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन का विशेषज्ञ है तो दूसरे के पास फ़िलॉसोफ़िकल विज़डम है। डायवर्स पर्सपेक्टिव्ज़ वाली इस टैपेस्ट्री को एक्सीलेंस की सिंफनी में देवाशीष पृष्ठी बदलते हैं, जो पर्यावरणीय क्षेत्र के अच्छे अध्येता हैं। पाठक के कार्यालय में जाएं तो वहाँ पहली ही निगाह में वित्त और धन को लेकर प्राचीन भारतीय अवधारणाएं संस्कृत और अवधी की उक्तियों के रूप में मिलेंगी।

पुराने ऋषियों की ही नहीं, कौटिल्य की भी सोच थी कि शासकों को जनता से कर उसी तरह और उसी मात्रा में वसूलना चाहिए, जैसे मधुमक्खी रस चूसकर शहद का निर्माण करती है। लेकिन आज़ादी के बाद से ही हम देखते हैं कि हक़ीक़त बदल चुकी है। अब शासक जोंक की तरह रस सूचते और सांप की तरह फुफकारते हैं। भारतीय संस्कृति का प्राचीन दृष्टिकोण इस तरह की शासन संस्कृति को बदलने की मांग करता है। आधुनिक लोकतांत्रिक मर्यादाएं भी इसके लिए ज़ोर डालती हैं। ख़ैर, इस बजट टीम मेरे अपने शहर के नरेश ठकराल हैं, जो मूलत: एक ब्रिलिएंट स्कूली छात्र से एमटेक् करने के बाद इंजीनियर बने और आईएएस में पदोन्नत हुए। उनके पिता हेल्थ विभाग में थे और इससे स्वास्थ्य के प्रति सरोकारों को समझा जा सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि आज राजस्थान का आने वाला बजट राजस्थान के आम नागरिक को केंद्र में रखकर युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों को फोकस में रखकर आधी आबादी के लिए कुछ नया और अच्छा करेगा। राजस्थान का युवा लंबे समय ये आंदोलित है और उम्मीद है कि इस बजट में उन्हें काफी कुछ मिलेगा। सभी वर्गों की उम्मीदों को ब्लेंड करके देख्रने और महसूस करने वाली टीम ही राजस्थान को एक नए विज़न के साथ अपार संभावनाओं वाला बजट दे सकती है। इसी से प्रदेश को नया चेहरा मिलेगा।

-त्रिभुवन (‘एक्स’ से साभार)

Bhajanlal Sharma Budget Diya Kumari Rajasthan Rajasthan Budget
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
3 Mins Read

Republic Day: राजस्थान के दिग्गजों ने दी खुशहाली की शुभकामना, उदयपुर में मना प्रदेश स्तरीय समारोह

By Prime Time BharatJanuary 26, 2025

Republic Day:  गणतंत्र दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi), राष्ट्रपति द्रोपदी…

Parliament Election: मनोज तिवारी, कन्हैया, राधामोहन, कृपाशंकर, संबित और बांसुरी की किस्मत ईवीएम में

May 25, 2024

BJP: नरेंद्र मोदी बोले – ‘अब नितिन नबीन मेरे बॉस, और मैं उनका कार्यकर्ता’, पीएम ने ऐसे किया नए अध्यक्ष का स्वागत

January 20, 2026

Diwali: पहले भी थी, हमेशा से थी, आज भी है और सबकी है हैप्पी दिवाली!

October 31, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.