Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:15 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Jhunjhunu: उपचुनाव में ओला परिवार की झुंझुनू का दरकता किला बचाने की कोशिश
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Jhunjhunu: उपचुनाव में ओला परिवार की झुंझुनू का दरकता किला बचाने की कोशिश

Prime Time BharatBy Prime Time BharatNovember 11, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
BJP and Congress Flag
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jhunjhunu: राजस्थान की राजनीति में झुंझुनू विधानसभा सीट पर कांग्रेस का चुनावी गणित इस बार जबरदस्त उलझ रहा है। अब तक 18 चुनाव जीत चुके कांग्रेस के ओला परिवार की तीसरी पीढ़ी के अमित ओला को विरासत में मिली उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस में ही खींचतान है। मुसलमान नाराज हैं और विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ता खुद ही ओला परिवार के खिलाफ खड़े दिख रहे हैं। कांग्रेस का मूल वोटर दलित भी नाराज हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मुसलमानों और दलितों की नाराजगी का कारण यही है कि कांग्रेस को लगातार 18 बार चुनाव लड़ चुके ओला परिवार के अलावा कोई और दिखता क्यों नहीं है। ओला की जाति के जाट मतदाताओं में भी एक बहुत बड़ा वर्ग हर बार एक ही परिवार को ही उम्मीदवारी दिए जाने से नाराज है, तो पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी निर्दलीय तौर पर मैदान मारने की कोशिश में हैं। बीजेपी इसी बिखराव में अपनी जीत के सपने देख रही है। वैसे, झुंझुनू का इतिहास रहा है कि जब जब ओला परिवार का व्यापक विरोध हुआ है, तो तब बीजेपी को जीत हासिल हुई है।

Table of Contents

Toggle
  • ओला परिवार का यह 19वां चुनाव
  • जातिगत समीकरण में जीत की तस्वीर
  • उम्मीदवारी की उम्मीद में मुसलमान नाराज
  • तीसरी ताकत बने हुए हैं निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा
  • बीजेपी भी लगा रही है जोरदार ताकत
          • -राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

ओला परिवार का यह 19वां चुनाव

विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक में झुंझुनू में ओला परिवार के कब्जा रहा है। ओला परिवार इस बार 19 वां चुनाव लड़ रहा है। शीशराम ओला 5 बार सांसद और 4 बार विधायक रहे। वे राजस्थान में मंत्री और केंद्र सरकार में भी मंत्री रहे। उनके बेटे बृजेन्द्र ओला ने 7 विधानसभा चुनाव लड़े और पहली बार लोकसभा में पहुंचे हैं। बृजेंद्र भी राजस्थान में मंत्री रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव में जब बृजेंद्र सांसद चुन लिए गए, तो उनकी खाली सीट पर उनके बेटे अमित ओला को विधानसभा का उपचुनाव लडवाया जा रहा है।  राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि झुंझुनू में कांग्रेस ने ओला परिवार के अलावा किसी अन्य कार्यकर्ता पर भरोसा ही नही किया, कांग्रेस में इसी वजह उसके अपने कार्यकर्ता ही उम्मीदवार अमित ओला के खिलाफ काम कर रहे हैं और मुसलमानों में भी जबरदस्त नाराजगी है।

जातिगत समीकरण में जीत की तस्वीर

एक अनुमान के आधार पर झुंझुनू में जाट करीब 63200 हजार वोट हैं। कांग्रेस के दो परंपरागत वोट बैंक मुस्लिम और दलित हैं, जिनमें 51000 मुस्लिम, जो ओला परिवार से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, मगर वोट बोजेपी को देंगे, इसमें शक है। दलित 42000 हजार हैं। कांग्रेस अब तक इसी समीकरण में अपनी जीत के रास्ते तलाशती रही है। इसी गठजोड़ के कारण झुंझुनूं विधानसभा सीट पर अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में से 13 बार कांग्रेस जीती। बीजेपी का झुंझुनू में बड़ा वोट बैंक राजपूत 31700, माली–सैनी 28600, ब्राहमण 21200, बनिया 8900 हजार, कुम्हार 8400, खाती 7300, नाई 2350, और स्वामी मतदाता 1560 हैं और बाकी एसटी 4500, गुर्जर 3900 और मुसलमानों तथा दलितों में सेंध लगाए तो जीत आसान हो सकती है।

उम्मीदवारी की उम्मीद में मुसलमान नाराज

कांग्रेस से मुस्लिम समुदाय की नाराजगी का कारण इस बार उम्मीदवारी न मिलना है। इस नाराजगी ने चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। मुस्लिम न्याय मंच ने झुंझुनू के विधानसभा उपचुनाव में टिकट की मांग को लेकर 11 अक्टूबर को महापंचायत बुलाई थी। मंच के पदाधिकारियों ने मुखर होकर मुस्लिम समुदाय को उम्मीदवारी की मांग बुलंद करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिलकर टिकट की मांग की थी। लेकिन विरासत में उम्मीदवारी मिली ओला परिवार की तीसरी पीढ़ी को। जिसे लेकर मुसलमानों में नाराजगी का असर धरातल पर है और कांग्रेस के बड़े नेता मुसलमानों को मनाते दिख रहे हैं। मगर कोई फर्क नजर नहीं आ रहा। कांग्रेस परेशान है, खास तौर से ओला परिवार कि मुसलमानों अब कैसे साधा जाए, यह समझ में नहीं आ रहा है।

तीसरी ताकत बने हुए हैं निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा

निर्दलीय उम्मीदवार राजपूत नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा का फोकस राजपूत, मुसलमान और दलित वोटों के जरिये फतह हासिल करने पर है। वे गोल टोपी लगाकर मुसलमानों के वोट मांगते देखे जा रहे हैं। उपचुनाव में निर्दलीय के तौर पर गुढ़ा ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों के समीकरणों को बिगाड़ कर रख दिया है। गुढ़ा की सभाओं में उमड़ रही भीड़ से  बीजेपी और कांग्रेस इसकी काट ढूंढने में जुटी है। गुढ़ा अगर कांग्रेस के मुसलमान और दलित वोट ज्यादा वोट खींचने में सक्षम रहे, तो कांग्रेस की हालत खराब हो सकती है। वैसे तो जाट और दलित भी बीजेपी को वोट देते रहे हैं, लेकिन गुढ़ा के मुसलमान और दलित कांग्रेसी वोट बैंक सेंध लगाने से कांग्रेस को फटका लगने की संभावना है, तो राजपूतों के वोट गुढ़ा को जाने से बीजेपी को नुकसान।

बीजेपी भी लगा रही है जोरदार ताकत

वैसे देखा जाए तो बीजेपी के लिए झूंझुनू सीट प्रयोगशाला जैसी रही है। जीत की उम्मीद में वह हर बार उम्मीदवार बदलती रही। जाट, मुस्लिम और दलित वोट बैंक के कारण लगातार चार बार से हार झेल रही बीजेपी इस सीट पर मुसलमानों के बदलते समीकरण में जीत के सपने पाल रही है, लेकिन उसका राजपूत वोट बैंक गुढ़ा खा रहे है, यह भी उसके लिए चिंता का विषय है। बीजेपी यहां करीब एक दशक बाद पूरी ताकत को एकजुट करके चुनाव लड़ रही है और अपने उम्मीदवार राजेन्द्र भांभू को जिताने के लिए दम लगा रखा है। कई मंत्री, विधायक सांसद और सैकड़ों कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी खास रणनीती पर काम कर रहे हैं क्योंकि इस बार के 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव उनके लिए अग्नि परीक्षा जैसे हैं।

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)
Jhunjhunu
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
7 Mins Read

Milind Deora Quits Congress : राहुल गांधी को मिलिंद का झटका, पायलट भी परेशान!

By Editorial TeamJanuary 14, 2024

Milind Deora Quits Congress: राहुल गांधी की निजी टीम लगातार टूट रही है। राहुल के…

Rajasthan News: गहलोत का इकरार… पायलट से सदा प्यार… ये तो मीडिया दिखाता है तकरार

June 11, 2025

Rajasthan Elections : मतदान 75 फीसदी, मगर कौन होगा मुख्यमंत्री, वसुंधरा या गहलोत, या फिर कोई और ही?

November 27, 2023

Jodhpur House Fire: राजस्थान के मुख्यमंत्री के कमरे में आधी रात को लगी आग, जोधपुर हाउस में हड़कंप

January 18, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.