Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:52 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan Congress: कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, राजस्थान में किसके लिए कहा रजनी पाटिल ने ?
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Rajasthan Congress: कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, राजस्थान में किसके लिए कहा रजनी पाटिल ने ?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 18, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
SachinPilot Arrogant PrimeTimeBharat
Sachin-Pilot-Arrogant-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Congress: लोकसभा चुनाव (Parliament Election) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी (BJP) तो पहले से ही कमर कमर कस चुकी थी, अब कांग्रेस (Congress) भी तैयारियों में जुट गई है। राजस्थान कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष सांसद रजनी पाटिल (Rajni Patil) इसी सिलसिले में जयपुर आई, तो सबको खरी खरी सुना गई। रजनी पाटिल ने राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस के नेताओं को साफ साफ कहा कि कांग्रेस को कोई दूसरा नहीं हरा सकता, कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है। सांसद पाटिल ने हालांकि किसी का भी नाम न लेते हुए जो कहा, उसका सीधा निशाना सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर ही माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) में पायलट पर आरोप लगे थे कि उनकी सोची समझी निष्क्रियता और गुर्जर वोटों के बीच काम न करने के कारण कांग्रेस उन कई विधानसभा सीटों पर हार गई जहां जीत की पक्की संभावनाएं थी। राहुल गांधी को भी बाद में कहना पड़ा था कि उन्हें इतनी कम सीटों से सत्ता गंवाने का अंदाजा नहीं था।

Table of Contents

Toggle
  • Rajasthan Congress में सीधा निशाना पायलट पर
  • इशारों इशारों में बहुत कुछ कह दिया
  • मलिक ने कहा था पायलट ने हरवाया
  • लोकसभा चुनाव में गठबंधन अभी नहीं

Rajasthan Congress में सीधा निशाना पायलट पर

रजनी पाटिल राजस्थान की लोकसभा चुनाव के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष हैं, उनके ‘कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है’ जैसे इस तीखे बयान के कई बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। रजनी पाटिल ने सीधे तौर पर तो किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने इशारों ही इशारों में सचिन पायलट के लगातार पांच साल तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लड़ते रहने की ओर साफ इशारा कर दिया। उन्होंने कहा कि अब सबको एक साथ आना ही पड़ेगा, और अगर एकजुट होकर लड़ेंगे तभी जीत सकेंगे। रजनी पाटिल ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इंडिया एलाइंस पूरे देश में एक होगा और भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर हम चुनाव लड़ेंगे।

Satpal Malik
Satpal_Malik_SachinPilot_PrimeTimeBharat

इशारों इशारों में बहुत कुछ कह दिया

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने जयपुर आई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर जो कहा उसके जड़ में पायलट की बगावत ही सही कारण रहा। राजनीति के जानकार कहते हैं कि पाटिल ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार को संकट में डालने के लिए 2020 में सचिन पायलट की मानेसर बगावत की ओर इशारा किया है, इसी के बाद पायलट व गहलोत, दोनों के बीच सियासी तनाव के चलते पार्टी ही संकट में पड़ गई और आखिरकार हार का मुंह देखना पड़ा।

मलिक ने कहा था पायलट ने हरवाया

ज्ञात रहे कि राहुल गांधी से मुलाकात के कुछ दिन बाद ही पूर्व राज्‍यपाल सत्‍यपाल मल‍िक ने राजस्थान में कांग्रेस की हार के लिए सचिन पायलट को जिम्मेदार ठहराया था। एक इंटरव्‍यू में राजस्‍थान में कांग्रेस की हार का ठीकरा गुर्जर नेता और ड‍िप्‍टी सीएम रहे सच‍िन पायलट पर फोड़ा था। मल‍िक ने आरोप लगाया था क‍ि पायलट ने व‍िधानसभा चुनावों में गुर्जर समुदाय के दबदबे वाली सीटों पर लोगों से खुलकर अपील की क‍ि अशोक गहलोत को हराओ, इसने मुझे सीएम नहीं बनने दिया, तो कांग्रेस को 1 प्रतिशत भी गुर्जरों का वोट नहीं मिला। मलिक ने कहा था कि गुर्जर, गुर्जर के साथ रहता है और सचिन पायलट उनके कद्दावर नेता है, अपने को उन्होंने चीफ मिनिस्टर प्रोजेक्ट किया था। पायलट के इस बयान का बड़ा असर हुआ और कांग्रेस राजस्‍थान में चुनाव में हार गई। ज्ञात रहे कि मलिक ने यही बात राहुल गांधी को भी बता दी थी। कांग्रेस में रजनी पाटचिल को भी यह पता है, इसी कारण कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, बयान को पायलट पर हमला माना जा रहा है।

लोकसभा चुनाव में गठबंधन अभी नहीं

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल  ने कहा कि इस चुनाव में हम कांग्रेस की विचारधारा को लेकर लोगों तक जा रहे हैं, तथा लोगों को आज नहीं तो कल जरूर समझ आएगा और उसे मानेंगे।  राजस्थान में लोकसभा चुनाव में किस दल के साथ गठबंधन के सवाल पर पाटिल ने कहा कि गठबंधन को लेकर मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। केंद्रीय स्तर पर इस बारे में अभी तक कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है। राजस्थान में भी यदि किसी के साथ गठबंधन हुआ, तो वह भी मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कमेटी ही तय करेगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हैं।

 

BJP Congress Parliament Election Rajasthan Rajasthan Assembly Election Rajasthan Congress Rajni Patil Sachin Pilot
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Narendra Modi Parliament: तीसरे कार्यकाल के लिए ‘अबकी बार 400 पार’ का टारगेट सेट किया पीएम मोदी ने

By Prime Time BharatFebruary 5, 2024

Narendra Modi Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार के तीसरी बार…

Republic Day: राष्ट्रपति के संबोधन में साफ दिखा विपक्ष के लिए तीखा राजनीतिक संदेश

January 25, 2026

Ashok Gehlot: कांग्रेस यह सोचे कि गहलोत जैसे नेता से आगे क्या बचा जा सकता है?

May 2, 2026

Narendra Modi: शिव की नगरी वाराणसी में हर तरफ ‘हमार मोदी, हमार काशी’ का नजारा

May 13, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.