Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 12:23 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ram Mandir Ayodhya: स्मृति की अमेठी में दो लाख लोगों को रामलला के दर्शन और तीन लाख को प्रतिष्ठा का प्रसाद
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Ram Mandir Ayodhya: स्मृति की अमेठी में दो लाख लोगों को रामलला के दर्शन और तीन लाख को प्रतिष्ठा का प्रसाद

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 27, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Smriti1
SmritiIrani_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ram Mandir Ayodhya: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से अयोध्या (Ayodhya) का नया नाता जोड़ने जा रही है। ये नाता होगा अमेठी (Amethi) के दो लाख परिवारों के घर घर राम, हर घर राम का। वे अमेठी के दो लाख लोगों को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला (Ramlalaa) के दर्शन कराने की योजना बना चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथों 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir)  में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है और उसी दिन से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी के साथ स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अमेठी के तीन लाख से अधिक घरों तक रामलला की प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।

SmritiIrani Amethi PrimeTimeBharat
SmritiIrani_Amethi_PrimeTimeBharat

Table of Contents

Toggle
  • गांधी परिवार पर अमेठी में भारी स्मृति ईरानी
  • चालीस हजार से 4 लाख पर पहुंची दर्शन योजना
  • इस बार स्मृति ईरानी को ज्यादा लाभ होना तय
          • -निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

गांधी परिवार पर अमेठी में भारी स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री हैं। अमेठी उनका संसदीय चुनाव क्षेत्र है। पिछले चुनाव में वे राहुल गांधी को हराकर अमेठी से चुनी गई थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को 55 हजार से अधिक वोट से हराया। स्मृति को कुल 4 लाख 68 हजार 514 वोट मिले थे और राहुल गांधी को 4 लाख 13 हजार 394 वोट ही मिल सके थे। जबकि 2004, 2009 और 2014 में तीन बार लगातार राहुल अमेठी से सांसद रहे थे। सन 1980 से ही अमेठी उनकी पारिवारिक सीट रही है, उनके काका संजय गांधी 1 बार, पिता राजीव गांधी 4 बार, माता सोनिया गांधी 1 बार और खुद राहुल तीन बार सांसद रहे हैं। इसके बावजूद स्मृति ईरानी पिछले चुनाव में राहुल को हराने में कामयाब रही, तो मतलब साफ था कि गांधी परिवार 9 बार जीतकर भी अमेठी के लोगों के दिलों में बसाने लायक कोई उल्लेखनीय काम नहीं करवा सका। जबकि स्मृति ईरानी लगातार लोगों के दिलों को छूनेवाले काम कर रही हैं।

चालीस हजार से 4 लाख पर पहुंची दर्शन योजना

अमेठी के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराने की इस योजना के तहत सभी दर्शनार्थियों को से बस से अयोध्या लाने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही तीन लाख से ज्यादा घरों तक रामलला की प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का काम भी जारी है। प्रसाद का यह कार्य स्मृति ईरानी के निर्देश पर अमेठी उत्थान सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही दो लाख लोगों को राम मंदिर दर्शन के लिए लाने का कार्यक्रम भी बन गया है। यह काम फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा। एक जानकारी के मुताबिक पहले यह योजना केवल 40 हजार लोगों तक ही सीमित थी, लेकिन अमेठी के लोगों की मांग का सम्मान करते हुए दो लाख लोगों को रामलला के दर्शन के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है।

इस बार स्मृति ईरानी को ज्यादा लाभ होना तय

अमेठी के लोगों में तीन लाख घरों तक राम मंदिर का प्रसाद पहुंचाने और दो लाख परिवारों में से प्रत्येक घर के एक व्यक्ति को राम मंदिर के दर्शन करनाने की योजना को स्मृति की सक्रियता से जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि 3 लाख परिवार और दो लाख लोग रामलला के माध्यम से स्मृति ईरानी से व्यक्तिगत रूप से जुडेंगे, इस जुड़ाव का निश्चित तौर पर उनको सीधा लाभ होगा। वैसे भी अमेठी से सांसद के रूप में वे दूसरी बार चुनाव लड़ने जा रही हैं और राहुल गांधी यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे, यह लगभग तय हो चुका है, तो पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार उनको ज्यादा लाभ होगा, यह भी तय है।

-निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

 

Amethi Ayodhya Narendra Modi Ram Mandir Ramlalaa Smriti Irani
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
Blog
5 Mins Read

Rising Rajasthan: ‘राइजिंग राजस्थान’ जैसे आयोजनों पर सवाल है अमेरिका से आए 92 साल के बुजुर्ग निवेशक की ये कहानी

By Prime Time BharatDecember 11, 2024

Rising Rajasthan: राजस्थान के विकास के लिए सरकार द्वारा आयोजित राइजिंग राजस्थान समिट- 2024 में…

Ram Mandir: राम नाम जपनेवाले मोदी को हराने का कांग्रेस का सपना कभी पूरा नहीं होगा

January 6, 2024

Rajasthan BJP: किरण माहेश्वरी… एक चमक के झम्म से बिखरने की अधूरी कहानी!

October 27, 2024

Ram Mandir Ayodhya: स्मृति की अमेठी में दो लाख लोगों को रामलला के दर्शन और तीन लाख को प्रतिष्ठा का प्रसाद

January 27, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.