Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:54 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan News: महिलाओं को थर्ड ग्रेड शिक्षक नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण, राजस्थान में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध भी
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Rajasthan News: महिलाओं को थर्ड ग्रेड शिक्षक नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण, राजस्थान में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध भी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJune 20, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
GQgAVwmW4AA0BY6
Female_Reservation_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) की सरकार ने सरकारी स्कूलों में तृतीय श्रेणी अध्यापक (Teachers) भर्ती के लिए 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व कर दी है और इस फैसले से युवकों में नाराजगी हैं, जबकि युवतियां बेहद खुश हैं। युवतियां भजनलाल शर्मा को बधाई दे रही हैं, उनका अभिनंदन कर रही हैं और 50 फीसदी आरक्षण (Reservation) का स्वागत कर रही हैं। महिलाओं के आरक्षण का ये फैसला सबको भा रहा है, खासकर बुद्धिजीवी वर्ग भी सरकार के समर्थन में खड़ा दिख रहा है। मामला आखिर नारी सशक्तिकरण का है, और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे से निकले सपनों को अब आगे की उड़ान मिल रही है। वैसे भी, बेटियां पढ़ लिख कर नौकरी करे, तो अच्छा ही है। हालांकि, इसके विरोध में कोई संगठित आंदोलन का स्वरूप अब तक तो कहीं देखने को नहीं मिला है, फिर भी पूरे प्रदेश में कहीं – कहीं और खास तौर पर सोशल मीडिया में लड़के इस फैसले के विरोध में भीतर ही भीतर सुलग रहे हैं। हालांकि, 50 फीसदी महिला आरक्षण के इस मामले में विसंगतियों की वजह से कुछ लोगों को भ्रम भी है, जिनको तत्काल दूर करने की कोशिश होनी चाहिए। बहरहाल,  सरकार तटस्थ होकर हालात देख रही है और किसी अनहोनी के संयोग पर नजर रखे हुए है।

Table of Contents

Toggle
  • विश्लेषकों और चिंतकों की नजर में स्वागत योग्य फैसला
  • फैसले के विरोध में कहीं कहीं मुखर भी हो रहे हैं लोग
  • 50 फीसदी आरक्षण पर सरकार के स्पष्टीकरण की जरूरत
          • -आकांक्षा कुमारी

विश्लेषकों और चिंतकों की नजर में स्वागत योग्य फैसला

राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के 50 फीसदी आरक्षण के फैसले को राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल के रूप में देखते हैं। परिहार कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर ‘मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है, वर्षों का अंधेरा रोशन हो रहा है…’ गीत बहुत तेजी से हर तरफ सुनाई दे रहा था, लेकिन राजस्थान की युवतियों के लिए अब जाकर असल में देश बदलता दिख रहा है और नौकरियों पर छाए वर्षों के अंधेरे में एक नई उम्मीद का उजाला दिख रहा है। परिहार तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 50 फीसदी महिला आरक्षण के भजनलाल सरकार के इस फैसले को एक अभिनव सोच से भरा कदम मानते हैं। राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार और चिंतक त्रिभुवन महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने के राजस्थान सरकार के फैसले को वक्त की जरूरत बताते है। उनका कहना है कि न केवल तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में बल्कि सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू करना चाहिए, ताकि नारी सशक्तिकरण की कोशिश केवल नारों तक ही नहीं बल्कि सचमुच पूरी हो सके। त्रिभुवन कहते हैं कि विधानसभाओं और संसद सहित मंत्रिमंडलों में भी महिलाओं की 50 फीसदी भागीदारी तय होनी चाहिए और उसके लिए भी यही बिल्कुल सही समय है। राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश डांगी का कहना है कि महिलाओं को सशक्त बनाने की ये शानदार पहल है। थर्ड ग्रेड टीचर्स भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण किए जाने के बाद अब राजस्थान सरकार ने पुलिस भर्ती में भी महिलाओं का आरक्षण बढ़ाया है। डांगी ने थर्ड ग्रेड टीचर्स भर्ती का विरोध कर रहे लोगों को सदबुद्धि देने की प्रार्थना के साथ  कहा है कि नारी के त्याग को कभी नहीं भुलाया जा सकता, हम इस संसार में उसी की वजह से ही सब कुछ है।

फैसले के विरोध में कहीं कहीं मुखर भी हो रहे हैं लोग

फिलहाल राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्तियों में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण है, जिसे बढ़ाकर राजस्थान सरकार ने 50 फीसदी करने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जो वायदे किए थे, उसी के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह फैसला किया जिससे अब तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्तियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। लेकिन एडवोकेट अंजली सैनी के सुर सरकार के विरोध में हैं। वे कहती है कि मैं एक महिला होकर भी इस फैसले का पूर्णतः विरोध करती हूं।  एक ओर हम समानता कि बात करते हैं वहीं पुरुषों के साथ ऐसा अन्याय उचित नहीं। अंजली का सवाल है कि महिला वर्ग को मुख्य धारा में लाने के लिए पुरुष वर्ग का भविष्य अंधकार में कर दो, यह कैसा न्याय है। उनका कहना है कि लोकसभा में महिलाओं की एक तिहाई सीट आरक्षित हुई वहां 50 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं? सोशल मीडिया पर इस ममामले में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। बोराजगार युवा अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

mahilareservation
Female_Reservation_Prime_Time_Bharat

50 फीसदी आरक्षण पर सरकार के स्पष्टीकरण की जरूरत

राजस्थान के सरकारी स्कूलों पर नजर डाली जाए, तो उनमें पढ़नेवालों में बालिकाओं की संख्या 50 फीसदी के आसपास है, लेकिन स्कूली शिक्षा में वर्तमान में महिलाओं को मुकाबले पुरुष अध्यापक ज्यादा हैं। महिला शिक्षक महज 30-32 फीसदी ही हैं। राजस्थान सरकार के आंकड़ों पर नजर डालें तो मोटे तौर पर प्राथमिक शिक्षा में कुल स्वीकृत लगभग ढाई लाख शिक्षकों के पदों पर अभी केवल 1 लाख 95 हजार शिक्षक ही हैं, और उनमें भी केवल 30 फीसदी महिला अध्यापिकाएं हैं, जबकि 70 फीसदी पदों पर पुरुष हैं। राजस्थान में जब पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिल रहा है, तो तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व किए जाने पर बवाल क्यों है, यह समझने के लिए सबसे पहले आंकड़ों को समझना जरूरी है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि 50 फीसदी आरक्षण के इस ताजा फैसले से पुरुष वर्ग के लिए केवल 14.5 फीसदी सीटें ही मिलेंगी। विरोध करनेवाले कह रहे हैं कि शत प्रतिशत भर्तियो में 12.5 फीसदी पद पहले ही एक्स सर्विसमेन के लिए आरक्षित है, 4 फीसदी विकलांग, 2 फीसदी खिलाड़ी, 7 फीसदी विधवा और तलाकशुदा महिला और 10 फीसदी वैसे भी जनरल सीटों पर महिला आरक्षण है, फिर 30 फीसदी से 50 फीसदी किए जाने को मिलाकर तो ये कुल 85.5 फीसदी आरक्षण हो जाता है, ऐसे में जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए तो केवल 14.5 फीसदी सीटें ही बचैंगी, जो कि न्याय संगत नहीं है। सरकार को इस पर तत्काल स्पष्टीकरण देने की जरूरत है।

-आकांक्षा कुमारी

 

Bhajanlal Sharma Rajasthan News Reservation Teachers
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
कारोबार
5 Mins Read

Shilpa Shetty: गोल्ड का लालच देनेवाली शिल्पा शेट्टी को धोखाधड़ी के लिए घसीटा मारवाड़ी बिजनेसमेन ने

By Prime Time BharatJune 14, 2024

Shilpa Shetty: बुलियन किंग पृथ्वीराज कोठारी की शिकायत पर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)…

Annapurna Rasoi: भजनलाल ने बदल दिया इंदिरा रसोई का नाम, गहलोत का था राजनीतिक उद्देश्य

January 6, 2024

Girija Vyas: गीत थी वो गजल जैसी, गिरिजा थीं ‘व्यास’ के पानी जैसी, इस लोक से वो बह चलीं

May 1, 2025

Sofia Qureshi: जांबाज कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह की बकवास और बीजेपी की चुप्पी

May 14, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.