Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:29 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»LokSabha Election 2024: बीजेपी उम्मीदवारों में कई सीटों पर जातिगत समीकरण में जीत की तलाश
देश-प्रदेश 4 Mins Read

LokSabha Election 2024: बीजेपी उम्मीदवारों में कई सीटों पर जातिगत समीकरण में जीत की तलाश

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMarch 3, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
BJP Leadership PrimeTimeBharat
BJP_Leadership_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

LokSabha Election 2024: सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी करके लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव में बढ़त बनाने की कोशिश की है। बीजेपी (BJP) ने इस सूची में राजस्थान (Rajasthan) के 15 संसदीय उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। राजस्थान के चुनाव के लोकसभा उम्मीदवारों में बीजेपी ने कुछ सीटों पर जातिगत समीकरण साधने के लिहाज से भी उम्मीदवारों का चयन किया है, जिनमें बीजेपी अपनी निश्चित जीत तलाश रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार तीसरी बार बनारस से ही चुनाव लड़ेंगे और अमित शाह (Amit Shah) भी फिर गांधी नगर सीट से उम्मीदवार होंगे। राजस्थान के 25 में से घोषित 15 उम्मीदवारों में चार नए उम्मीदवार हैं, जिनमें चार केंद्रीय मंत्रियों, भूपेंद्र यादव, गजेंद्रसिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी के नाम शामिल हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर 2 मार्च को आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में उम्मीदवारों की घोषणा की।

Table of Contents

Toggle
  • राजस्थान के 15 उम्मीदवारों में चार बदले, 11 वही
  • विनोद तावड़े बोले – गहन मंथन से उम्मीदवारों का चयन
  • जमानत जब्त सांसद देवजी पटेल नहीं बन सके उम्मीदवार

राजस्थान के 15 उम्मीदवारों में चार बदले, 11 वही

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कोटा से, चित्तौड़गढ़ से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जोधपुर से गजेंद्रसिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल बीकानेर से, पाली से पीपी चौधरी, सीकर से स्वामी सुमेधानंद और और दुष्यंतसिंह झालावाड़ से उम्मीदवार होंगे। भरतपुर से रामस्वरूप कोली और बाड़मेर से कैलाश चौधरी बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। लोकसभा चुनाव में जो पहली बार उम्मीदवार बन रहे हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर से चुनाव लड़ेंगे। जालोर – सिरोही में लुंबाराम चौधरी और चुरू में राहुल कस्वाँ का टिकट काटकर खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को उम्मीदवार बनाया गया है। उदयपुर से भी बीजेपी ने नए उम्मीदवार के रूप में मन्नालाल रावत को टिकट दिया है कांग्रेस से बीजेपी मे आए दो नेताओं, महेंद्रजीत मालविया और ज्योति मिर्धा को क्रमशः बांसवाड़ा-डूंगरपुर से नागौर से टिकट दिया गया है। वैसे, राजनीति में कब क्या हो, कोई नहीं जानता। खासकर तब, जब पार्टी बीजेपी हो, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णयों को कार्यान्वित करनेवाले अमित शाह जैसे ‘चाणक्य’। हर संभव को असंभव बनाने वाले इन दोनों नेताओं ने, जातियों के जनमानस को जानकर ज्यादातर जीत आसान की है।

विनोद तावड़े बोले – गहन मंथन से उम्मीदवारों का चयन

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 29 फरवरी को हुई सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में सभी राज्यों से आए नेताओं के साथ गहन मंथन के बाद इन उम्मीदवारों का चयन किया गया है। बीजेपी ने जौनपुर से कृपाशंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जो कांग्रेस की सरकार में महाराष्ट्र में गृह राज्य मंत्री थे। इस सूची में 28 महिलाओं को टिकट उम्मीदवार बनाया है, जिनमें नई दिल्ली सीट पर केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी के बजाय इस बार बीजेपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार होंगी और स्मृति ईरानी फिर अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी की पहली पहली सूची में केंद्रीय मंत्रिमंडल के 34 सदस्य शामिल हैं। इस सूची में 47 नए चेहरे हैं, 28 महिलाएं हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार हैं। एससी के 27, एसटी के 18 और ओबीसी के 57 उम्मीदवार हैं।

जमानत जब्त सांसद देवजी पटेल नहीं बन सके उम्मीदवार

गुजरात से लगते हुए लोकसभा क्षेत्र जालोर – सिरोही में लुंबाराम चौधरी लड़ेंगे, जिनको वर्तमान सांसद देवजी पटेल की जगह उम्मीदवार बनाया गया है। हाल ही के विधानसभा चुनाव में, लगातार तीसरी बार सांसद रहते हुई भी देवजी पटेल की जमानत जब्त हो गई थी। देवजी पटेल सांचोर से विधायक का टचुनाव लड़वाया गया था, जहां देवजी को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा था। उसी के बाद माना जा रहा था कि देवजी उम्मीदवार नहीं होंगे। हालांकि जातिगत ताकत दिखाते हुए यह माहौल बनाने की कोशिश की गई कि भले ही विधायक के चुनाव में सांसद देवजी पटेल की जमानत जब्त हो गई हो, लेकिन सांचोर की हार सामाजिक समीकरण की हार थी, रणनीतिक नहीं। फिर पीएम मोदी से देवजी के रिश्ते भी अच्छे बताए गए और जीत की गणित का जातिगत जनाधार भी मजबूत दर्शाया गया। इसी को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी ने इस इलाके में चौधरी, पटेल व कळबी समाज के सबसे बड़े वोट बैंक को साथ भी रखने के नजरिये से लुंबाराम चौधरी को उम्मीदवार बनाकर देवजी पटेल का मुंह बंद कर दिया है।

Amit Shah BJP Lok Sabha Election LokSabha Election 2024 Narendra Modi Rajasthan Vinod Tawde
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Bageshwar Dham: “जिनको अपने चाचा और अब्बू से शादी करने में शर्म नहीं आती, वे हिंदू धर्म पर ना बोलें’

By Prime Time BharatDecember 14, 2024

Bageshwar Dham:  जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती और बाबा बागेश्वर…

Maharashtra: मुख्यमंत्री की घोषणा का सबको इंतजार, लेकिन बीजेपी को कोई जल्दी नहीं

November 30, 2024

Rajasthan: लाखों की जिंदगी बचानेवाले कोविड योद्धा अब तक बेरोजगार… मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीद!

April 4, 2026

Diya Kumari राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा का विकल्प बनने की राह पर जयपुर की राजकुमारी

December 17, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.