Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 12:24 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»ग्लैमर»Poonam Pandey: मरी नहीं फिर भी मौत की नौटंकी पर खूब गालियां खा रही है विवादास्पद अभिनेत्री
ग्लैमर 5 Mins Read

Poonam Pandey: मरी नहीं फिर भी मौत की नौटंकी पर खूब गालियां खा रही है विवादास्पद अभिनेत्री

Prime Time BharatBy Prime Time BharatFebruary 3, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Poonam Pandey PrimeTimeBharat
Poonam_Pandey_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Poonam Pandey: हमारे सिनेमा के संसार में यह बहुत आम है कि खुद के बारे में किसी भी तरह की खबरें फैलाओ और दुनिया की नजरों में बने रहो। पूनम पांडे वैसे भी कोई नामी अभिनेत्री (Actress) या मॉडल (Model) कभी नहीं रही, न ही किसी बड़ी फिल्म में उसे काम मिला और न ही उसकी बॉलीवुड (Bollywood) किसी तरह की कोई पूछ है, मगर अपने अधनंगे ऊलजुलूल वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करके इंटरनेट की दुनिया में कुछ खास किस्म के लुभावने दृश्यों के दर्शकों का दिल जरूर बहलाती रही। उसी पूनम पांडे ने एक दिन पहले सर्वाइकल कैेसर (Cervical Cancer) से अपनी मौत (Death) और दूसरे दिन जीवित होने की खबर फैलाकर खुद को कैंसर के जरिए जमाने में जिंदा रहने की कोशिश की है। इसीलिए उसे खूब गालियां पड़ रही हैं। फिर भी फिल्म (Film) जगत के कई लोगों की तरह पूनम पांडे को भी इससे कोई फर्क नहीं है, क्योंकि उसने तो यह नौटंकी की ही इसलिए थी ताकि वह चर्चा में रहे।

Table of Contents

Toggle
  • Poonam Pandey को सोशल मीडिया पर खूब गालियां
  • कैंसर के जरिए जमाने में जिंदा रहने की असफल कोशिश
  • सर्वाइकल कैंसर पर सरकार की कोशिश
          • -आकांक्षा कुमारी

Poonam Pandey को सोशल मीडिया पर खूब गालियां

विवादास्पद अभिनेत्री, मॉडल और अपने अधनंगे ऊलजुलूल वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर कुछ खास किस्म के दृश्यों के दर्शकों का दिल बहलानेवाली पूनम पांडे के 2 फरवरी को अचानक चले जाने की खबर ने उसके चाहने वालों को बहुत दुखी कर दिया था लेकिन 3 फरवरी को पता चला कि पूनम पांडे जीवित हैं और सक्रिय हैं। 2 फरवरी को, उसके मैनेजर ने अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर पूनम की सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत हो जाने की खबर फैलाई थी, जो पूनम की खबरों में रहने की कोशिश का एक जरिया थी। लेकिन बाद में पूनम ने इंस्ट्ग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पूरी तरह से स्वस्थ बैठी हुई नजर आ रही है और कह रही है कि मैं जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है। पूनम के जिंदा होने की बात सामने आने के बाद के लोग उसे सोशल मीडिया पर खुलकर गालियां दे रहे हैं, गंदी औरत बता रहे है, लेकिन पूनम जैसे लोगों को यह सब सुहाता है, क्योंकि वे चर्चा में रहने के लिए ही ऐसे काम करते हैं। हालांकि, वीडियो में पूनम ने लोगों को मौत का सदमा देने के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि मुझे माफ कर दीजिए। मुझे ऐसा करना पड़ा, क्योंकि सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना जरूरी था। कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं है, लेकिन मेरी मौत की खबर के कारण आज लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं, मैं यही चाहती थी। लेकिन पिर बी सोशल मीडिया पर लोग उसके बारे में ऐसा – ऐसा लिख रहे हैं कि उसे पढने से ही शर्म आ जाती है।

PoonamPandey PrimeTimeBharat
PoonamPandey_PrimeTimeBharat

कैंसर के जरिए जमाने में जिंदा रहने की असफल कोशिश

बॉलीवुड की बोल्ड, बेबाक और बिंदास बाला पूनम पांडे की मौत की खबर पूरी दुनिया में छा जाने के बाद पूनम ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया और लिखा – मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण साझा करने के लिए मजबूर महसूस कर रही हूं – मैं यहां हूं, जीवित हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा। फिर भी लोग उसे गलत बता रहे हैं। वैसे, फिल्म जगत में इस तरह की चर्चा में रहने की कोशिशें बहुत आम हैं। दो दशक तक मुंबई में पत्रकारिता करके सिनेमा जगत की सच्चाई की बहुत गहरी समझ रखनेवाले वरिष्ठ पत्रकार वेदविलास उनियाल कहते हैं कि सिनेमा के संंसार में ऐसे कई लोग हैं, जिनको चर्चा में रहने के लिए अपने बारे में किसी भी तरह की खबरें फैलाने पर भी कोई शर्म नहीं आती।  ऐसे लोग अपनी हरकतों से हुई बदनामी को भी अपने फायदे के लिए भुनाने में उस्ताद होते हैं। उनियाल बीते कुछ सालों से अब उत्तर भारत के राजनीतिक पत्रकारिता जगत में प्रतिष्ठित नाम है। वे पूनम पांडे को गंभीरता से न लेने के सलाह देते हुए कहते हैं कि पूनम पांडे का मामला भी पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ भी नही हैं, जिसे बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

सर्वाइकल कैंसर पर सरकार की कोशिश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अपने अंतरिम बजट 2024 भाषण में सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता पर बात की थी और कहा था कि हमारी सरकार सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए टीकाकरण को प्रोत्साहित करेगी। पूनम की मोत की खबर के तत्काल बाद पूनम का कुछ दिन पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं, – काफी दिनों से मैंने कोई सरप्राइज नहीं दिया है। मैं जल्द ही कुछ बड़ा सरप्राइज देने वाली हूं। उसे देखकर मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लिखनेवालों का एक बड़ा वर्ग यही कह रहा है कि हो सकता है कि मौत की खबर पूनम का कोई पब्लिसिटी स्टंट है। वैसे भी 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर अवेयरनेस डे है, तो माना जा रहा था कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने ऐसा किया हो, जो कि बाद में पूनम ने भी कह दिया। वीडियो में पूनम पांडे ने कहा, दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के बारे में नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी जान गंवाई है। ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती थी, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं था कि इसके बारे में क्या करना है। मैं यहां आपको यह बताने के लिए उपस्थित हूं कि अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है। आपको बस अपना परीक्षण करवाना है और एचपीवी का टीका लगवाना है। इस बीमारी से और कोई नुकसान न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हम सब और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। मतलब साफ है कि यह उसका पब्लिसिटी स्टंट था। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से ये खबर वायरल कराई।

-आकांक्षा कुमारी

 

 

 

 

Actress Bollywood Cervical Cancer Death Film Model Poonam Pandey Social Media
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले

April 13, 2026

Amitabh Bachchan: राजनीति को नहीं समझे अमिताभ बच्चन, लेकिन अमिताभ को राजनीति ने समझ लिया था

February 4, 2026

Arijit Singh: अच्छा चलता हूं… गाकर अरिजीत का यूं निकल लिए सिनेमा से

January 29, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…

By Prime Time BharatMay 15, 2026

Bhairon Singh Shekhawat: देश का राजनीति में भैरोंसिंह शेखावत सिर्फ एक नेता नहीं थे। वे…

BJP: लोकसभा चुनाव लड़कर संसद में पहुंचना होगा बड़े नेताओं को, राज्यसभा वालों के लिए सीट की तलाश

January 8, 2024

Rajasthan News: गहलोत की सक्रियता के आईने में कांग्रेसी पायलट की पॉलिटिक्स

March 25, 2025

Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले

April 13, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.