Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 12:25 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Bharat Ratna: मरे हुए लोगों की दिया जाता है ‘भारत रत्न’… आडवाणीजी को क्यों? …कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Bharat Ratna: मरे हुए लोगों की दिया जाता है ‘भारत रत्न’… आडवाणीजी को क्यों? …कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले

Editorial TeamBy Editorial TeamFebruary 6, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
images 8
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Bharat Ratna: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी एवं पंजाब के नेता सुखजिन्दर सिंह रंधावा, देश के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ दिए जाने पर अपने बयान को लेकर फंस गए हैं। रंधावा का कहना है कि ‘भारत रत्न’ तो मरे हुए लोगों को दिया जाता है। रंधावा के इस बयान पर राजस्थान का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

8 20240206 173422 0007

Table of Contents

Toggle
  • राजेंद्र राठौड़ ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया रंधावा के बयान को
  • नेहरू, इंदिरा, सचिन और मंगेशकर को जीते जी ‘भारत रत्न’
  • कांग्रेस में कोई बचाव नहीं कर रहा रंधावा का
          • -राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

राजेंद्र राठौड़ ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया रंधावा के बयान को

कांग्रेस नेता रंधावा अब बीजेपी के निशाने पर हैं। बीजेपी नेता उनके बयान को शर्मनाक बता रहे हैं और जुबानी हमले तेज हो गए हैं। राजस्थान बीजेपी के नेता राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि कांग्रेस नेता रंधावा का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पूछा है कि – ‘जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए खुद को ही भारत रत्न से सम्मानित करने का जो अनूठा कीर्तिमान रचा था, तब तो वे जीवित ही थे न? या इसमें भी कोई संदेह है?’ बीजेपी नेता पूछ रहे हैं कि कांग्रेस प्रभारी रंधावा का सामान्य ज्ञान भले ही खराब हो, लेकिन कांग्रेस के अपने नेता नेहरू और इंदिरा गांधी पर तो उन्हें जानकारी होनी ही चाहिए।

नेहरू, इंदिरा, सचिन और मंगेशकर को जीते जी ‘भारत रत्न’

कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने राजस्थान के डीडवाना में कहा कि नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दे दिया, जबकि भारत रत्न तो मरे हुए लोगों को दिया जाता है। उनको सम्मान ही देना था तो राममंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में ले जाते। दरअसल, रंधावा अपने इस बयान में बड़ी चूक कर गए। भारत रत्न मृत व्यक्ति को ही नहीं दिया जाता। उनकी अपनी ही पार्टी कांग्रेसी सरकार ने मनमोहन सिंह के शासनकाल में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और स्वर सामग्री लता मंगेशकर को भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया था। तेंदुलकर आज भी जिंदा और स्वस्थ हैं और लता मंगेशकर उस समय जीवित थीं। खास बात यह है कि रंधावा ने उस समय लता मंगेशकर और तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने के सराहना करते हुए बधाई भी दी थी और भारत का गौरव बताया था लेकिन अब खुद ही भूल गए और कह दिया कि भारत रत्न तो मृत लोगों को दिया जाता है, जबकि कांग्रेस के सबसे बड़े नेता जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी भी जीते जी भारत रत्न से सम्मानित हुए थे। अब रंधावा को अपना यह अपना बयान समेटना भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस नेता रंधावा के सामान्य ज्ञान पर कई तरह के ऊलजुलूल कमेंट कर रहे हैं और बीजेपी उनके विरोध में उतर आई है। कांग्रेस नेता रंधावा के इस बयान को आडवाणी के देश के प्रति त्याग, समर्पण और सम्मान से जोड़ कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस में कोई बचाव नहीं कर रहा रंधावा का

बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी के इस अपमान पर बयानबाजी जारी है, जबकि कांग्रेस चुप है। लग रहा है कि कांग्रेस ने अपने नेता की जुबान फैसलने पर हुई गलती को उन पर ही छोड़ दिया है। रंधावा ने अब तक ना तो यह बयान वापस लिया है और ना ही किसी तरह की माफी मांगी है। लेकिन इस बीच रंधावा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। राजस्थान में जगह-जगह कांग्रेस नेता के इस बयान का विरोध हो रहा है और निंदा की जा रही है। रंधावा के सामान्य ज्ञान को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट हो रहे हैं और बीजेपी ने इसे शर्मनाक और दुर्भाग्यजनक बताया है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सुखजिंदर सिंह रंधावा कह रहे हैं – ‘इतना ही राम मंदिर का था तो आडवाणी जी को वहां लेकर जाते, जिन्होंने रथ यात्रा की थी, उनको तो कह दिया कि भारत रत्न दे दो, जबकि ‘भारत रत्न’ तो मरे हुए को दिया जाता है।’

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)
Bharat Ratna Bharat Ratna Lal Krishna Advani Lal Krishna Advani Sukhjinder Singh Randhawa
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Editorial Team
  • Website

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Kangana Ranaut: कांग्रेस प्रवक्ता की शर्मनाक टिप्पणी पर भड़के लोग, पोस्ट डिलीट, सफाई जारी

By Prime Time BharatMarch 26, 2024

Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव के लिए फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के हिमाचल प्रदेश के मंडी…

राजनीति में राजेंद्र राठौड़ की मिठाई का स्वाद!

December 26, 2023

Milind Deora Quits Congress : राहुल गांधी को मिलिंद का झटका, पायलट भी परेशान!

January 14, 2024

Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत

April 9, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.