Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 1:33 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Om Birla : दूसरी बार ओम बिड़ला बने लोकसभा के अध्यक्ष, उनसे पहले राजस्थान से बलराम जाखड़ रहे दो बार
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Om Birla : दूसरी बार ओम बिड़ला बने लोकसभा के अध्यक्ष, उनसे पहले राजस्थान से बलराम जाखड़ रहे दो बार

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJune 26, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
OmBirla Prime Time Bharat
OmBirla_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Om Birla: ओम बिड़ला फिर लोकसभा अध्यक्ष (Speaker) चुने गए। वे राजस्थान के कोटा से सांसद हैं और दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) स्वयं ओम बिड़ला (Om Birla) को आसन तक ले गए और पदभार ग्रहण कराया। उनके साथ विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू भी अध्यक्ष को आसन ग्रहण कराने ले गए और बधाई दी। ओम बिड़ला से पहले राजस्थान (Rajasthan) के ही सीकर से सांसद रहे बलराम जाखड़ दो बार लोकसभा के अध्यक्ष रहे हैं।

Table of Contents

Toggle
  • ओम बिडला की जमकर तारीफ की पीएम मोदी ने
  • कई अभिनव कार्य करने में बिड़ला का योगदान
  • संसद कोई भवन नहीं बल्कि देश की आशाओं का केंद्र
          • -राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

ओम बिडला की जमकर तारीफ की पीएम मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिड़ला के लोकसभा में दूसरी बार स्पीकर चुने जाने पर बधाई देते हुए सदन में अपने भाषण में कहा कि हम सबको विश्वास है कि आने वाले पांच साल आप हम सबका मार्गदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि विनम्र और व्यवहार कुशल व्यक्ति ही सफल होता है, आपको तो मुस्कान भी मिली है। आपकी ये मीठी-मीठी मुस्कान हम सबको प्रसन्न करती आई है। दूसरी बार स्पीकर का कार्यभार मिलना, नए-नए रिकॉर्ड बनते देख रहे हैं। बलराम जाखड़ जी को पांच साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद स्पीकर का दायित्व फिर से मिला था। इनके बाद आप हैं जिसे ये अवसर मिला है। आप जीतकर के आए हैं। नया इतिहास आपने गढ़ा है। हममें से ज्यादातर सांसद आपसे परिचित हैं। एक सांसद के रूप में आप जिस प्रकार से एक सांसद के नाते काम करते हैं, ये भी जानने और सीखने योग्य है।

OMBIRLA
OmBirla_Prime_Time_Bharat_1

कई अभिनव कार्य करने में बिड़ला का योगदान

एक सांसद के रूप में ओम बिड़ला की कार्यशैली को सभी सांसदों के लिए सीखने योग्य बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपने स्वस्थ शिशु, स्वस्थ मां अभियान शुरू किया है जो प्रेरक है। गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की कोशिश, गरीबों को कंबल, कपड़े, छाता, जूते ऐसी अनेक सुविधाएं खोज-खोज कर पहुंचाते हैं। 17वीं लोकसभा संसदीय इतिहास का स्वर्णिम कालखंड रहा है। आपकी अध्यक्षता में जो निर्णय हुए हैं, सदन के जरिए जो सुधार हुए हैं, वो आपकी भी और सदन की भी विरासत है। जब भविष्य में विश्लेषण होंगे तब लिखा जाएगा कि आपकी अध्यक्षता वाली 17वीं लोकसभा की बहुत बड़ी भूमिका रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय न्याय संहिता से लेकर मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण विधेयक और नारी शक्ति वंदन विधेयक तक, 17वीं लोकसभा से पारित विधेयकों का जिक्र किया और कहा कि आपकी अध्यक्षता में 17वीं लोकसभा ने भविष्य की बुनियाद रखी है। देश भविष्य में इसका गौरव करेगा। भारत को आधुनिक बनाने की दिशा में जब हर तरफ से प्रयास हो रहे हैं, ये नया संसद भी आपकी अध्यक्षता में भविष्य को लिखने का कार्य करेगा। नए संसद भवन में हमारा प्रवेश भी आपकी अध्यक्षता में हुआ और आपने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जिससे लोकतंत्र को मजबूती देने में मदद मिली है। सभी सांसदों को ब्रीफिंग के लिए व्यवस्था दी और आवश्यक रेफरेंस मैटेरियल मिला। आपने अच्छी व्यवस्था को विकसित किया है, जिससे सांसदों में ये विश्वास जगा कि मैं भी तर्क दे सकता हूं।

संसद कोई भवन नहीं बल्कि देश की आशाओं का केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन को समस्त भारत की उम्मीदों का केंद्र बताते हुए कहा कि ये भवन बस चार दीवारें नहीं, 140 करोड़ देशवासियों की आशा का केंद्र है। संसद की कार्यवाही, जवाबदेही और आचरण संसदीय प्रणाली को मजबूत बनाता है। 17वीं लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 25 साल के उच्चतम स्तर पर 97 फीसदी रही. आप विशेष अभिनंदन के अधिकारी हैं। उन्होंने जी-20 की चर्चा करते हुए कहा कि इसकी चर्चा बहुत हुई, तथा आपके निमंत्रण पर जी-20 में सर्वाधिक देश भारत आए, इसने विश्व में भारत की प्रतिष्ठा को गौरव देने में बहुत बड़ा रोल अदा किया है। कोरोनाकाल में हर सांसद को फोन कर हाल पूछा और किसी को भी बीमारी हुई तो व्यक्तिगत रूप से उसकी चिंता की। आपने जो फैसले किए, हम उस कठिन कालखंड में भी काम कर पाए। कोरोनाकाल में सदन में 170 परसेंट प्रोडक्टिविटी, ये दुनिया के लिए बहुत बड़ी खबर है। हम चाहते हैं कि सदन के नियमों का पालन सब करें। आपने कठोर निर्णय भी लिए हैं, मैं जानता हूं कि ऐसे नियम आपको पीड़ा भी देते हैं लेकिन आपने सदन की गरिमा को पसंद किया और पीड़ा को स्वीकार किया।

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

 

Narendra Modi Om Birla Rahul Gandhi Rajasthan Speaker
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
6 Mins Read

School Hizab: हिज़ाब नहीं, स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां, आचार्य बालमुकुंद ने जयपुर में गर्माया मामला

By Editorial TeamFebruary 1, 2024

School Hizab: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) का एक स्कूल (School), वहां की लड़कियां, उनके…

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Jaichand: ‘गद्दार’ जयचंद को ‘महान’ राजा साबित करना बड़ी चुनौती, लेकिन कोशिश जारी

February 24, 2026

हां एक श्रवण चाहिए… मौसिकी के लिए!

October 19, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.