Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:55 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»व्यक्ति विशेष»Vinesh Phogat: कुश्ती जीत गई, विनेश हार गई, कुश्ती से संन्यास की घोषणा की फोगाट ने
व्यक्ति विशेष 4 Mins Read

Vinesh Phogat: कुश्ती जीत गई, विनेश हार गई, कुश्ती से संन्यास की घोषणा की फोगाट ने

Prime Time BharatBy Prime Time BharatAugust 9, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Vinesh Phogat Prime Time Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक (Olympic) से विनेश फोगाट को बाहर कर दिए जाने से भारत को बड़ा झटका लगा है। वह गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने के बेहद करीब थी, लेकिन अचानक ही अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी है, उन्होंने अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा कि ‘आपका सपना-मेरी हिम्मत सब टूट चुके, इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही। भारतीय कुश्तीबाज महिला ओलंपियन विनेश को महज 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विनेश को कम से कम सिल्वर मैडल देने की मांग उठ रही है। भारत में एक बहुत बड़ा वर्ग इसे साजिश बता रहा है, तो खेल के जानकार इसे ओलंपिक के नियमों का सहज मामला मान रहे हैं। संसद में भी ये मामला उठा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से सांसद हनुमान बेनीवाल ने विनेश फोगाट मामले में भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की।

Screenshot 2024 08 07 213459
Vinesh Phohat – Prime Time India

Table of Contents

Toggle
  • मां को संबोधित कर संन्यास ले लिया
  • महज रात भर में ही हालात बदल गए
  • नीता अंबानी ने कहा – विनेश फाइटर
        • -आकांक्षा कुमारी

मां को संबोधित कर संन्यास ले लिया

अपने संन्यास की घोषणा करते हुए विनेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा – ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ़ करना। आपका सपना – मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी. माफ़ी।’ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विनेश के संन्यास के ऐलान के बाद उन्हें सबके लिए चैंपियन बताते हुए कहा कि विनेश का स्वागत एक मेडलिस्ट के तौर पर ही किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था, किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो, लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।

महज रात भर में ही हालात बदल गए

बीती रात, यानी 6 अगस्त 2024 की रात से ही पूरे देश में जश्न था कि रेसलिंग में इतिहास रच चुकी विनेश फोगाट का सिल्वर मैडल तो पक्का हो गया था, लेकिन बुधवार सुबह आई खबर ने करोड़ों देशवासियों का दिल तोड़ कर रख दिया। पूरा देश इस घटना से निराश है कि केवल 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण विनेश को बाहर कर दिया गया। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि भारत को अब महिला रेसलिंग में मेडल नहीं मिलेगा। विनेश के ताऊ विख्यात कुश्तीबाज महावीर फोगाट ने कहा है कि देश को उम्मीद थी कि विनेश मैडल लाएगी, लेकिन जब फाइनल से बाहर हो ही गई है, तो कोई भी क्या कर सकता है।

VineshFogat
VineshPhogat-PrimeTimeBharat – 35

नीता अंबानी ने कहा – विनेश फाइटर

पेरिस ओलंपिक में इंडियन ओलंपिक संघ की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने विनेश को चैंपियन और फाइटर बताते हुए कहा कि पूरा देश इस वक्त उनके साथ खड़ा है। नीता अंबानी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आज पूरा देश विनेश के दर्द और दुख को महसूस कर रहा है। वह एक चैंपियन फाइटर हैं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि वह मजबूत होकर वापस आएंगी। उन्होंने बार-बार दिखाया है कि वह ताकत न केवल उसकी अविश्वसनीय जीत में निहित है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों से उबरने की उसकी क्षमता में भी है। नीता ने बहुत संतुलित भाषा में विनेश की प्रशंसा की है। सोशल मीडिया पर साजिश के बयान जारी हो रहे हैं और साजिश करने वालों को बेनकाब करने की मांग भी हो रही है। पूर्व ओलंपियन विजेंदर सिंह ने कहा है कि यह यह भारत के खिलाफ साजिश है। पता नहीं यह किसने किया है, लेकिन वहां भारत की ओर से जो भी अथॉरिटी गईं हैं उन्हें अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए और अगर सुनवाई नहीं होती तो सभी खिलाड़ियों को बैग उठाकर वापस भारत आ जाना चाहिए। उन्हें पता लगता चाहिए कि हिंदुस्तान कोई खैरात में नहीं आया है।

-आकांक्षा कुमारी

 

 

Olympic Vinesh Phogat
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Rajasthan News: राठौड़, गहलोत और पायलट पर बेहूदा बयान देकर बीजेपी को गड्ढे में धकेल रहे हैं प्रभारी

By Prime Time BharatAugust 25, 2024

Rajasthan News: बीजेपी के नए प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल प्रदेश में पार्टी की राह आसान…

Stock Market: मुकेश अंबानी के नए निवेश से आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर चमके, साल भर में ढाई गुना बढ़त

January 3, 2024

Sunil Bansal: कमाल का धमाल करते हैं बीजेपी के चुनावी समीकरण सजाने वाले सुनील बंसल

May 5, 2026

Australia Election: चुनाव ऑस्ट्रेलिया में, जलवा नरेंद्र मोदी का और भारतीयों की बढ़ती अहमियत

April 30, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.