Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:56 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Royal calendars: वक्त की विरासत में राजघरानों की कैलेंडर परंपरा
देश-प्रदेश 2 Mins Read

Royal calendars: वक्त की विरासत में राजघरानों की कैलेंडर परंपरा

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 15, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Lakshya Raj Singh Mewar Prime Time Bharat
Lakshya Raj Singh Mewar - Prime Time Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Royal calendars: राजस्थान के पूर्व राजघरानों में अपने-अपने कैलेंडर और पंचांग की परंपरा रही है। एक समय था, जब ये घराने एक तरह के छोटे देश थे। भारत एक लोकतंत्र के रूप में गठित नहीं होता तो शायद आज हम एक यूरोप की तरह छोटे-छोटे देशों वाला एक बड़ा उपमहाद्वीप होते। लेकिन समय अश्व की वल्गा को कोई नहीं पकड़ सका है। अब भी जो धर्म, राष्ट्र राज्य और संप्रभुताओं से बंधे हुए हैं, यह सब भी नहीं रहने वाला। समय तेजी से भाग रहा है।  मेवाड़ राजघराने ने हाल ही में सन 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है।

ख़ैर, उदयपुर के मेवाड़ राजघराने में पुरानी परंपराएं आज भी जारी हैं। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने 2025 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया है। राजघराने तो अपनी परंपरा निभा रहे हैं, लेकिन पंडितों की परंपरा थोड़ा गड़बड़ा गई है और अब दो-दो दीवाली, दो-दो पूर्णिमा, दो-दो रक्षाबंधन साफ़ बता रहे हैं कि आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, महावीर, भास्कर आचार्य, संगमग्राम के माधव और नीलकंठ सोमयाजी जैसे शास्त्रीय गणितज्ञों का देश अब एक भयावह संकट से दो चार है और यह देश वैज्ञानिक ज्योतिषविदों को तरस गया है।

बहरहाल, आगामी वर्ष का यह वार्षिक कैलेंडर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के प्रतीक मेवाड़ के गज को समर्पित है।महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट, उदयपुर से प्रकाशित कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर मेवाड़ के आराध्यदेव परमेश्वराजी महाराज श्री एकलिंगनाथ जी के चित्र के साथ ही मेवाड़ के मूल नरेश बापा रावल, महर्षि हारीत राशि और लवाजमें के साथ हाथी पर ऐतिहासिक सवारियों के चित्रों को स्थान दिया गया है। अंतिम पृष्ठ पर ऐतिहासिक महत्व की जानकारियों के साथ कई प्राचीन फोटो, चित्रों और वर्तमान में हाथी अग्घड़ में लगे नवनिर्मित दो हाथियों के मॉडल को सम्मिलित किया गया है।

यह वाक़ई में अद्भुत कैलेंडर होता है और संग्रहीण भी। मेवाड़ राजघराना कहें या पूर्व राजपरिवार, आज भी श्रीजी कहलाने वाले श्री अरविंद सिंह मेवाड़ और लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ में हम जिस विनम्रता को देखते हैं, वह राजघरानों में क्षीण है। इस मामले में जयपुर राजघराना भी बहुत विनयशील है। लेकिन आम तौर पर आम लोगों की पहुंच आज भी बहुत से राजघरानों तक नहीं होती। लक्ष्यराज सिंह की भाषा तो आज भी वही है, मानो किसी पुरानी गली के पुराने आदमी से बहुत पुराने शब्द सुन रहे हों!

-त्रिभुवन

(लेखक राजस्थान के प्रसिद्ध पत्रकार हैं)

Royal calendars
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
2 Mins Read

बीजेपी की प्रदेश टीम में ताकतवर सिर्फ सीपी!

By Prime Time BharatDecember 26, 2023

निरंजन परिहार लंबे इंतजार के बाद आखिर राजस्थान बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित कर हो…

Aravali: जीता गहलोत का करिश्मा, अरावली आंदोलन के असली जननायक वे ही

December 31, 2025

Rajasthan Politics: भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर फिर चौंकाया मोदी ने

December 12, 2023

Amitabh Bachchan: राजनीति को नहीं समझे अमिताभ बच्चन, लेकिन अमिताभ को राजनीति ने समझ लिया था

February 4, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.